Skip to main content

Posts

चैत्र नवरात्र 2021: ये रहेगा घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

बीकानेर बुलेटिन नवरात्रि का पावन पर्व आज से शुरू हो गया है। मां दुर्गा की उपासना के ये नौ दिन काफी खास माने जाते हैं। लोगों का ऐसा विश्वास है कि मां इन दिनों भक्ति से प्रसन्न होकर सभी की इच्छाएं पूर्ण करती हैं। नवरात्रि पर्व 21 अप्रैल तक चलेगा। इस पर्व का पहला दिन काफी खास होता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में विधि विधान कलश स्थापित कर माता की पूजा की जाती है। सबसे पहले जानिए घटस्थापना मुहूर्त: चैत्र घटस्थापना मंगलवार 13 अप्रैल 2021 को घटस्थापना मुहूर्त- 05:58 AM से 10:14 AM अवधि- 04 घण्टे 16 मिनट घटस्थापना अभिजित मुहूर्त- 11:56 AM से 12:47 PM अवधि- 51 मिनट प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 12 अप्रैल 2021 को 08:00 AM बजे प्रतिपदा तिथि समाप्त- 13 अप्रैल 2021 को 10:16 AM बजे नवरात्रि पूजन सामग्री:  श्रीदुर्गा की प्रतिमा, सिंदूर, दर्पण, कंघी, केसर, कपूर, धूप, वस्त्र, बंदनवार आम के पत्तों का, पुष्प, सुपारी साबुत, दूर्वा, मेंहदी, बिंदी, हल्दी की गांठ, पिसी हुई हल्दी, पटरा, आसन, पुष्पहार, बेलपत्र, चौकी, रोली, मौली, कमलगट्टा, दीपक, दीपबत्ती, जायफल, जावित्री, नारियल, नैवेद्य, मधु, शक्कर, पंचमेवा, मिट्टी, ...

कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन,उपखण्ड अधिकारी ने सीज किए दो प्रतिष्ठान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 12 अप्रैल। कोविड प्रोटोकोल का उल्लंघन करने, मास्क नहीं पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने तथा रात 8 बजे के बाद भी दुकानें खुली रखने जैसी अनियमितताओं के कारण उपखंड अधिकारी द्वारा दो प्रतिष्ठानों को तीन दिनों के लिए सीज किया गया है।  उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा ने बताया कि रंगोलाई महादेव मंदिर के पास स्थित छत्रपति ई सर्विसेज तथा कृष्णा जनरल स्टोर को तीन-तीन दिनों के लिए सीज किया गया है।  प्रतिष्ठानों द्वारा यदि इस दौरान सीज को खुर्द बुर्द किया जाता है, तो इनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बीकानेर: पांच दुकाने सीज, साढ़े छह हजार रुपये वसूला जुर्माना,जॉइंट एनफोर्समेंट टीम की कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 12 अप्रैल। कोरोना एडवाइजरी का उल्लंघन पाए जाने पर जॉइंट एनफोर्समेंट टीम ने सोमवार को चार प्रतिष्ठानों को अस्थाई रूप से सीज किया तथा पांच व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध 6 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। एरिया मजिस्ट्रेट कन्हैयालाल सोनगरा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जॉइंट एनफोर्समेंट टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई। इस दौरान कोतवाली पुलिस थाने के स्टाफ, नगर निगम की राजस्व अधिकारी अलका बुरडक और जगदीश खीचड़ साथ रहे। टीम द्वारा दुर्गा ज्वैलर्स, बाबू पटवा हाऊस, बर्तन आयरन स्टोर, पटवा पोवाई स्टोर तथा मदन मेटल स्टोर को अस्थाई रूप से सीज किया गया। वहीं एडवाइजरी की अवहेलना पर मयूरी मैचिंग सेंटर और हरियाणा जनरल स्टोर के विरुद्ध ढाई-ढाई हजार, मनोहर मैचिंग सेंटर के विरुद्ध एक हजार, मुरारी बर्तन हाऊस के विरुद्ध पांच सौ सहित कुल 6 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम द्वारा एडवाइजरी की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों,  बाजारों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। बड़ा बा...

कोरोना अपडेट: आज आये 100 से पार पॉजिटिव इन इलाकों से

बीकानेर बुलेटिन आज अब तक कुल 107  पॉजिटिव रोगी सामने आए है।आज बीकानेर शहर से 61 व सम्पूर्ण जिले में 107 पॉजिटिव आये हैं। कोरोना की रफ्तार के बाद रविवार  रात आठ बजे से बीकानेर में रात्रिकालीन कफ्र्यू लागू हो गया है, जिसके बाद आम आदमी बिना वाजिब कारण के बाहर नहीं निकल सकेगा। वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद किये जा रहे हैं आठ बजे बाद भी दूकान खुली होने पर सील की जा रही है  आज आये संक्रमित मरीज  नापासर, देशनोक, खारा, गाडवाला, नाल, पवनपुरी, बांद्रा बास, सुदर्शना नगर, नोखा, आडसर बास श्रीडूंगरगढ़, तिलकनगर, जेएनवी, अम्बेडकर कॉलोनी, गंगाशहर, लूणकरणसर, सुरनाना, राजासर भाटियान, बड़ा बाजार, करनी नगर, जस्सूसर गेट, कोलायत, कीर्ति स्तम्भ, जूनागढ़, इन्द्रा कॉलोनी, एमपी कॉलोनी, पुराना पीजी होस्टल, पुरानी जेल रोड, उस्तों की बारी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, रामपुरा से है।

सीमावर्ती क्षेत्र में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 12 अप्रेल। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध प्रवेश व अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट व जिला कलक्टर नमित मेहता ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश आगामी दो माह तक बढ़ाए हैं। आदेशानुसार जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करों, घुसपैठियों व अन्य असामाजिक तत्वों के अवैध प्रवेश व अन्य अवांछनीय गतिविधियों की आशंका के मद्देनजर देश व राजय की सुरक्षा व लोक व्यवस्था संधारण के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरे को देखते हुए पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग करने या पीसीओ से सम्पर्क या सूचना देने आदि तथा रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई गई है। जिले की अन्तरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाइल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के अन्दर 3-4 किलोमीटर तक आने के कारण भी दो किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले निवासियों एवं उस क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले निवासियों को निर्देशित किया गया है कि इस क्षेत्र के समस्त क्षेत्र जिसमें तहसील पूगल, खाजूवाला एवं कोलायत के ग्राम बल्लर, गुलामअलीवाला, सियासर च...

समन्वय एवं प्रभावी योजना के साथ कार्य करें सभी प्रकोष्ठ-जिला कलक्टर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 12 अप्रैल। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोविड प्रबंधन के लिए गठित 13 प्रकोष्ठ प्रभारियों की सोमवार को बैठक ली तथा आपसी  समन्वय और प्रभावी योजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रकोष्ठों को अधिक मुस्तैदी रखने तथा सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने को कहा। कानून व्यवस्था संधारण, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियमित नजर रखने, ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीम की माॅनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिला और उपखण्ड मुख्यालयों पर धर्मशालाओं, होटलों, सामुदायिक भवनों की सूची तैयार करें, जिससे जरूरत पड़ने की स्थिति में संस्थागत क्वारेंटाइन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। स्वयंसेवी संस्थाओं और संगठनों के सहयोग से मास्क तैयार और वितरित करवाने, शहरी क्षेत्र की सफाई और सेनेटाजेशन करने के निर्देश भी दिए। बेरिकेडिंग व्यवस्था पर रखें नजर जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के होम आइसोलेशन तथा माइक्रो कंटेंटमेंट जोन में बेरिकेडिंग संबंधी कार्य का भौतिक सत्यापन किया जाए। इसमें किसी प्रकार की ...

मंगलवार को इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल

बीकानेर बुलेटिन विद्युत उपकरणों के रखरखाव के कारण मंगलवार को चलाना हाॅस्पिटल, जेएनवी काॅलोनी पुलिस स्टेशन, खतुरिया काॅलोनी, एसबीबीजे बैंक, रिलायंस फ्रेश, जेएनवी सेक्टर 5,6, डीपीएस, फीडी 15, खतूरिया काॅलोनी, तिलक नगर, चौधरी गर्ल्स हाॅस्टल आदि क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेइएसएल के सहायक अभियंता ने यह जानकारी दी।