Skip to main content

समन्वय एवं प्रभावी योजना के साथ कार्य करें सभी प्रकोष्ठ-जिला कलक्टर

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 12 अप्रैल। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोविड प्रबंधन के लिए गठित 13 प्रकोष्ठ प्रभारियों की सोमवार को बैठक ली तथा आपसी  समन्वय और प्रभावी योजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रकोष्ठों को अधिक मुस्तैदी रखने तथा सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने को कहा। कानून व्यवस्था संधारण, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियमित नजर रखने, ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीम की माॅनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिला और उपखण्ड मुख्यालयों पर धर्मशालाओं, होटलों, सामुदायिक भवनों की सूची तैयार करें, जिससे जरूरत पड़ने की स्थिति में संस्थागत क्वारेंटाइन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। स्वयंसेवी संस्थाओं और संगठनों के सहयोग से मास्क तैयार और वितरित करवाने, शहरी क्षेत्र की सफाई और सेनेटाजेशन करने के निर्देश भी दिए।

बेरिकेडिंग व्यवस्था पर रखें नजर

जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के होम आइसोलेशन तथा माइक्रो कंटेंटमेंट जोन में बेरिकेडिंग संबंधी कार्य का भौतिक सत्यापन किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। वैक्सीनेशन कार्य की प्रभावी माॅनिटरिंग करने को कहा। चिकित्सालयों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता, आॅक्सीजन, बैड्स आदि की व्यवस्था तथा सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में आए व्यक्तियों की सूची बनाई जाए तथा प्रभावी तरीके से कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाए।

अवैध वाहन संचालन पर हो कार्यवाही

मेहता ने कहा कि जिले में अवैध रूप से वाहनों के संचालन, ओवरलोडिंग और किसी भी स्तर पर कोविड गाइडलाइन की अवहेलना पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए। ऐसे वाहनों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के प्रावधानों के अनुरूप जुर्माना लगाया जाए। वार रूम को मुस्तैद रखने तथा कोविड गाइडलाइन के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए सतत कार्यवाही के निर्देश दिए।

इन प्रकोष्ठों की जानी तैयारी

जिला कलक्टर ने सामान्य एवं समन्वय, कानून व्यवस्था, भोजन सामग्री, संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर व्यवस्था, मास्क एवं सेनेटाइजेशन, माइक्रो कंटेंटमेंट तथा बेरिकेडिंग, कोविड वैक्सीनेशन, ग्रामीण प्रकोष्ठ, वाहन व्यवस्था, अस्पताल प्रकोष्ठ, कांटेक्ट ट्रेसिंग, प्रचार प्रसार तथा वार रूम एवं नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, एडीएम प्रशासन बलदेव राम धोजक, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी सहित समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।