Skip to main content

बीकानेर: पांच दुकाने सीज, साढ़े छह हजार रुपये वसूला जुर्माना,जॉइंट एनफोर्समेंट टीम की कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 12 अप्रैल। कोरोना एडवाइजरी का उल्लंघन पाए जाने पर जॉइंट एनफोर्समेंट टीम ने सोमवार को चार प्रतिष्ठानों को अस्थाई रूप से सीज किया तथा पांच व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध 6 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
एरिया मजिस्ट्रेट कन्हैयालाल सोनगरा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जॉइंट एनफोर्समेंट टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई। इस दौरान कोतवाली पुलिस थाने के स्टाफ, नगर निगम की राजस्व अधिकारी अलका बुरडक और जगदीश खीचड़ साथ रहे।

टीम द्वारा दुर्गा ज्वैलर्स, बाबू पटवा हाऊस, बर्तन आयरन स्टोर, पटवा पोवाई स्टोर तथा मदन मेटल स्टोर को अस्थाई रूप से सीज किया गया। वहीं एडवाइजरी की अवहेलना पर मयूरी मैचिंग सेंटर और हरियाणा जनरल स्टोर के विरुद्ध ढाई-ढाई हजार, मनोहर मैचिंग सेंटर के विरुद्ध एक हजार, मुरारी बर्तन हाऊस के विरुद्ध पांच सौ सहित कुल 6 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

टीम द्वारा एडवाइजरी की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों,  बाजारों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। बड़ा बाजार और शहर परकोटे के भीतर दुकानदारों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए पाबंद भी किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना ना करने वाल प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दल के सदस्यों ने आमजन और व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालकों से कोरोना एडवाइजरी की पालना के लिए समझाइश भी की और कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। दल में अशोक व्यास अनिल तंवर, बुलाकी सियोता, किशन व्यास, हितेश यादव, नेक मोहम्मद, विनोद स्वामी, विकास लोहिया शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।