Skip to main content

Posts

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, 10 शहरों में नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाया,नई गाइड लाइन जारी

बीकानेर बुलेटिन जयपुर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कोरोना संक्रमण ( Corona Virus Infection) की रोकथाम के लिए 10 शहरों में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) का समय बढ़ाने का फैसला लिया है. अब 10 नगरीय क्षेत्रों में रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय रात को 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक होगा. इसमें अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, एवं आबू रोड शामिल हैं. वहीं उदयपुर में 6 बजे से ही कर्फ्यू लगाने का फैसला. जबकि यहां पर दुकानें 5 बजे से बंद करनी होंगी. शहरी इलाकों से लगने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में 9वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे. बता दें कि 31 मार्च को जारी गाइडलाइन में इन शहरी क्षेत्रों में रात्रि 10:00 बजे से और सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कालीन कर्फ्यू लागू था. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में ये निर्णय किए गए हैं. 24 घंटे में कोरोना के नए केस 3 हजार 970 नए केस, 12 की मौत  पिछले 24 घंटों में 12 लोगों की मौत तो वहीं जयपुर में 767 नए मामले आए सामने हैं. अजमेर में 116, अलवर में 135, बांसवाड़ा में 45, ब...

नई ऊंचाई पर टीकाकरण: 1 दिन में अब तक के सर्वाधिक 18,510 व्यक्तियों को किया टीकाकृत

बीकानेर बुलेटिन ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला शनिवार को करेंगे आउटरीच शिविर का उद्घाटन  राजीव यूथ क्लब के 9 आउटरीच शिविर सहित 92 बूथों पर होगा कोविड टीकाकरण बीकानेर, 9 अप्रैल। कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान उस क्षण नई ऊंचाई पर पहुंच गया जब एक दिन में सर्वाधिक संख्या के पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शुक्रवार को 18,510 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इससे पूर्व 17 मार्च को 17,057 व्यक्तियों का टीकाकरण 1 दिन में किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि शनिवार को भी टीकाकरण नई मंजिलों की तरफ बढ़ेगा जब ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला जनेश्वर भवन में लगाए जा रहे आउटरीच शिविर का उद्घाटन करेंगे। बीकानेर शहर में सामाजिक संस्था राजीव यूथ क्लब द्वारा एक साथ 9 आउटरीच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर नमित मेहता की रणनीति अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आउटरीच शिविर लगाकर तथा प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान सफलता की नई ऊंचाईयां छू रहा है। जयपुर निदेशालय से वैक्सीनेशन का हाल जानने आई टीम के सदस्य अतिरिक्त निदेशक डॉ राजा चावला,  ...

अमित पंचारिया राजस्थान प्रांतीय इकाई सह सचिव मनोनीत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@   दिनांक 8-4 2-021 को अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की मीटिंग कोटा राजस्थान में रखी गई जिसमें बीकानेर के नोखा शहर से अमित पंचारिया को राजस्थान प्रांतीय इकाई का सह सचिव बनाया गया अमित पंचारिया को सह सचिव बनने पर बीकानेर के पदाधिकारियों ने मिलकर बहुत-बहुत बधाई दी जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवक संघ गणेश पाणेचा ने बताया है कि अमित पंचारिया जी जैसे कार्यकर्ता के आने से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा को मजबूती मिलेगी बीकानेर के पदाधिकारियों ने अमित पंचारिया को बहुत-बहुत बधाई दी जिसमें राष्ट्रीय प्रभारी गोपाल जोशी जिला अध्यक्ष रामेश्वर पाणेचा युवक संघ जिला अध्यक्ष महादेव शर्मा संभाग अध्यक्ष विजय पाईवाल युवक संघ संभाग अध्यक्ष रविंद्र जाजड़ा क्यों शिवदयाल बच्छ शिवराज पंचारिया दीपक जाजड़ा अमित पाणेचा भारत उपाध्याय सोहन लाल जाजड़ा टिंकू सुरावत आदि ने अमित पंचारिया को बधाई दी और महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक ओम प्रकाश जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण जी जोशी युवक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश  जोशी प्रदेश अध्यक्ष विशाल जी शर्मा का आभार व्यक्त किया

ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीम ने देर रात किया शहरी क्षेत्र का दौरा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 9 अप्रैल। कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए गठित जॉइंट एनफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार देर रात शहरी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा  और अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक के साथ  टीम से सभी अधिकारी साथ रहे। इन अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट से केईएम रोड, कोटगेट, जोशीवाड़ा, दाऊजी मन्दिर, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, रानीबाजार सहित शहर के प्रमुख क्षेत्रों  में रात 9 बजे के बाद दुकानों को बंद करवाने की स्थिति का जायजा लिया। एडीएम सिटी शर्मा ने कहा कि अब कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंधन किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कलक्टर के निर्देश पर सभी जॉइंट एनफोर्समेंट टीमें अब अपने-अपने क्षेत्र में देर रात तक दौरा करेंगी तथा इस दौरान किसी भी स्तर पर पाई जाने वाली लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

स्व: माणकचंद सुंदर देवी सोनी की स्मृति में एम एस कॉलेज मैं शीतल जल की प्याऊ का हुआ उद्घाटन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ 9अप्रैल 2021 स्वर्गीय श्री माणकचंद जी सुंदर देवी सोनी की स्मृति में आज इनके पुत्र समाजसेवी श्री हनुमान प्रसाद जी कड़ेल व पुत्रवधू तारा श्रीमती तारादेवी कड़ेल एवं समाज के प्रबुद्धजन कॉलेज के शिक्षकगणों की उपस्थिति में शीतल जल की प्याऊ का उद्घाटन एम एस कॉलेज परिसर में किया गया! उद्घाटन पर सभी को देसी घी के लड्डू भी वितरित किए गए! इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के पहलवान महावीर कुमार जी सहदेव,बीकानेर स्वर्णकार समाज भवन के अध्यक्ष बद्रीप्रसाद जी,बालचंद जी कुकरा,चुन्नीलाल जी मौसम,बाबूलाल जी जोङा,विजयपाल जी जोङा,राधेश्याम जी कङेल,गणपतलाल जी, सुमन जी जोङा, एवं गणेशलाल जी सहदेव ने भी इस पुण्य कार्य में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई! कॉलेज की डॉ श्रीमती शशि वर्मा (सोनी) की प्रेरणा से ही इस प्याऊ का निर्माण करवाया गया! इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल शिशिर शर्मा जी,डॉ राकेश हर्ष जी ने कहा कि आज जरूरत है ऐसे समाजसेवियों की जो ऐसे भीड़ भाड़ वाले जरूरी स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था कर सकें! समाजसेवी हनुमान प्रसाद जी कड़ेल ने अपने पिता स्वर्गीय श्री माणक चंद जी एवं माता सुंदर देवी की...

गंगाशहर: पारम्परिक गीतों के साथ गवरजा को लगाया भोग

बीकानेर बुलेटिन गंगाशहर चौपड़ाबाड़ी स्थित श्री करणी इंद्र बाईसा मंदिर में गवरमाता के बासे का आयोजन किया गया। आयोजक सुनीता भोजक ने बताया कि महिलाओं ने गीत व नृत्य करके गवरजा को भोग लगाया। इस दौरान तीजाबाई चौहान, कविता चौहान, सरला जोशी, ललिता सैन, गुड्डू सैन, मंजू कुमावत, पप्पू देवी सेवग, भाग्यश्री कुलरिया, रेणुका जाजड़ा, गुडिय़ा सैन, अनोखी, दिव्यांशी चौहान, गुनगुन, सरोज सोलंकी, कोमल पंचारिया, नन्दिनी व जागृति भोजक आदि ने गवरजा को भोग लगाया व पानी पिलाया।

बीकानेर: बाइक सवार युवकों ने फिर बनाया ज्वेलर्स की दुकान को निशाना

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । नोखा। शुक्रवार को नोखा में स्वर्णकार का व्यवसाय करने वाले व्यक्ति से लूट की वारदात होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मस्जिद चौक स्थित कल्याण ज्वेलर्स को बाइक सवार होकर आए युवक ने लूट लिया है। 3 युवक बाइक सवार होकर आये। स्वर्णकार व्यवसायी से 3 तोला सोना लूटकर ले गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व सीसीटीवी खंगाल रही है।