Skip to main content

नई ऊंचाई पर टीकाकरण: 1 दिन में अब तक के सर्वाधिक 18,510 व्यक्तियों को किया टीकाकृत

बीकानेर बुलेटिन





ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला शनिवार को करेंगे आउटरीच शिविर का उद्घाटन 
राजीव यूथ क्लब के 9 आउटरीच शिविर सहित 92 बूथों पर होगा कोविड टीकाकरण

बीकानेर, 9 अप्रैल। कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान उस क्षण नई ऊंचाई पर पहुंच गया जब एक दिन में सर्वाधिक संख्या के पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शुक्रवार को 18,510 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इससे पूर्व 17 मार्च को 17,057 व्यक्तियों का टीकाकरण 1 दिन में किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि शनिवार को भी टीकाकरण नई मंजिलों की तरफ बढ़ेगा जब ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला जनेश्वर भवन में लगाए जा रहे आउटरीच शिविर का उद्घाटन करेंगे। बीकानेर शहर में सामाजिक संस्था राजीव यूथ क्लब द्वारा एक साथ 9 आउटरीच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर नमित मेहता की रणनीति अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आउटरीच शिविर लगाकर तथा प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान सफलता की नई ऊंचाईयां छू रहा है। जयपुर निदेशालय से वैक्सीनेशन का हाल जानने आई टीम के सदस्य अतिरिक्त निदेशक डॉ राजा चावला,  यूनिसेफ के शशांक सविता व यूएनडीपी के योगेश शर्मा ने बार एसोसिएशन तथा खैरपुर भवन में चल रहे आउटरीच शिविरों का निरीक्षण किया।
डॉ कश्यप ने बताया कि 124 सत्रों में कुल 15,690 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली जबकि 2,820 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु के 9,970 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली जबकि 823 को दूसरी खुराक दी गई। इसी प्रकार 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,566 बुजुर्गों को पहली व 1,904 को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। कोविशील्ड वैक्सीन की 1,871 जबकि कोवैक्सीन की एक वाइल उपयोग में ली गई। 
आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 6 निजी अस्पतालों सहित कुल 92 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। कुल 12 स्थानों पर आउटरीच शिविर लगाकर अधिकाधिक कोविड टीकाकरण का प्रयास किया जाएगा। सामाजिक संस्था राजीव यूथ क्लब के सौजन्य से जनेश्वर भवन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 बड़ा बाजार, पाराशर भवन जस्सूसर गेट, अरविंद बाल मंदिर विद्यालय, विश्वकर्मा पंचायत भवन सुथारों की बड़ी गुवाड़, विवेक बाल निकेतन विद्यालय, बंगला नगर हनुमान मंदिर, श्रीरामसर रामदेव जी मंदिर व मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर 8 के सामुदायिक भवन में आउटरीच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब शार्दुल गंज, ग्रामीण हाट जय नारायण व्यास कॉलोनी व साधु बासवानी सेंटर रथखाना कॉलोनी में भी आउटरीच शिविरों का आयोजन कर टीकाकरण किया जाएगा। 

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।