Skip to main content

Posts

बीकानेर: जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ देर रात किया शहर का दौरा,रात 10 बजे तक दुकानें बंद करने के निर्देश

बीकानेर बुलेटिन कोरोना एडवाइजरी अनुपालना का लिया जायजा  मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की भी हिदायत रात 10 बजे तक दुकानें बंद करने के निर्देश बीकानेर, 23 मार्च। कोरोना संक्रमण रोकथाम के मध्यनजर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार देर रात  पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर मेहता कलेक्ट्रेट से कोटेगेट , रेलवे स्टेशन, गोगागेट, रानी बाजार पुलिया होते हुए जयनारायण व्यास कालोनी पहुंचे और मुख्य मार्गों पर दुकानों, बाजारों की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने गोगागेट, रानी बाजार और जयनारायण व्यास सर्किल पर रुककर अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और कहा कि ठेलों आदि पर आवश्यक भीड़ ना हो, इसके लिए पुलिस अधिकारी नियमित गश्त करें। ठेले वाले ग्राहकों को पैकिंग कर ही सामान उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण न फैले इसके लिए हमें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान जिला कलेक्टर ने  मास्क पहनने के लिए समझाइश क...

फ़िक़्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ 801 यूनिट का ऐतिहासिक रक्तदान

बीकानेर बुलेटिन सर्वसमाज के युवाओं एवं महिलाओं ने  रक्तदान कर दी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बीकानेर - देश को आजाद करवाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह को 23 मार्च 1931 को उनके दो साथी सुखदेव सिंह और राजगुरु के साथ फांसी लगाई गई थी। शहीद भगतसिंह की याद में हर साल 23 मार्च के दिन शहीद दिवस मनाया जाता है। टीम फ़िक़्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर द्वारा सर्वसमाज के सानिध्य में आज 23 मार्च 2021  शहीद दिवस के अवसर पर  सर्वसमाज का ऐतिहासिक रक्तदान शिविर लगाकर 801 यूनिट रक्तदान करवाकर शहीदो को सच्ची खिराज ए अकीदत पेश की गई। टीम फ़िक़्र-ए-मिल्लत के अध्यक्ष समीर अहमद (रफ्तार खान)  ने बताया कि संस्था अपने वजूद में आने के बाद लगातार जरूरतमन्दों की मदद के लिए अग्रणी रही है।इसके अलावा आज शहीद दिवस के मौके पर 801 यूनिट रक्त संग्रह कर राजकीय रक्तकोष पीबीएम, जीवन ज्योति ब्लड बैंक (कोठारी हॉस्पिटल) एवं रामपाल ब्लड बैंक, जयपुर को दिया गया । फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा आयोजित शहीद दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर में बीका...

शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू की शहादत को नमन, अहिंसा यात्रा में गूंजा वंदे मातरम का नाद

बीकानेर बुलेटिन आजादी का अमृत महोत्सव- कार्यक्रमों की श्रृंखला बीकानेर, 23 मार्च। कुर्बान कर दी जिदंगी जिन्होंने वतन की हिफाजत में, उन्हीं के दम पर आज हिंदूस्तान कायम है...शहीदे आजम भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरू के शहादत दिवस पर उनको नमन करने के लिए यहां हर कोई भावविभोर खड़ा था। जनप्रतिनिधि, युवा और आमजन ने मंगलवार को  बीकानेर तहसील के शेरेरां गांव में अमर शहीद भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरू को श्रद्धाजंलि दी गई और अहिंसा यात्रा निकाली गई।  शेेरेरां गांव में मंगलवार की सुबह यह अहिंसा यात्रा पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के सान्निध्य में निकाली गई। अहिंसा यात्रा के बाद शेरेरां गांव की चौपाल में ही विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी में शहीद भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि हमारा देश  ऐसे ही आजाद नहीं हुआ, भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे आजादी के सूरमाओं ने अपनी शहादत दी और आजादी के लिए लड़ी जा रही जंग में क्रांति आई और देश  आजाद हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का युवा पीढ़ी को संबोधित यह ...

कोरोना वायरस पर लगाम के लिए सरकार की नई गाइडलाइंस, उठाया यह बड़ा कदम

बीकानेर बुलेटिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया गाइडलाइन कोरोना के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से राज्यों को स्थिति के आकलन के आधार पर स्थानीय स्तर पर पाबंदियां लगाने की अनुमति दे दी गयी है. नयी गाइडलाइन में मुख्य रूप से कोरोना टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति पर काम करने पर जोर       देश भर में कहीं भी आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों नें सरकार की चिंता में इज़ाफ़ा कर दिया है. अब इस महामारी की रोकथाम के लिए गृह मंत्रालय ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. गृह मंत्रालय के ये दिशानिर्देश 1 अप्रैस से 2021 से 30 अप्रैस तक लागू रहेंगे. गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 3T यानी कि टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट (Test-Track-Treat) प्रोटोकॉल को अपनाने के लिए कहा है. गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश के मुताबिक जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आरटीपीसीआर टेस्ट (RTPCR Test) की तादाद कम है वहां टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए, वहां टेस्ट की संख्या को बढ़ाकर 70% तक लाया जाना चाहिए. नए पॉजिटिव मरीज़ म...

कोरोना अपडेट: आज आये संक्रमित व्यक्ति इन इलाकों से

बीकानेर बुलेटिन जिले में कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है। प्रतिदिन नये संक्रमित अलग अलग इलाकों से सामने आ रहे है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बेकाबू होते देर नहीं लगेगी। मंगलवार को एक बार फिर से एक साथ 13 पॉजीटिव मरीज आए हैं। इनमें नोखा, रावले, मोतीनगर, नापासर, लूणकरनसर, डूंगरगढ़ में कोरोना से संक्रमित मिले हैं। बीकानेर में भट्टड़ो के चौक में नाईयों की गली में,चौखूंटी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी व तनवीर मालावत हॉस्पिटल के पास कोरोना पॉजीटिव मरीज रिपोर्ट हुए अब तक यह आंकड़ा बढ़कर 75 के करीब पहुंच गया है।

श्री कृष्ण सेवा संस्थान की और से पीबीएम अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिये ठंडे पानी के कैंपर लगे

बीकानेर बुलेटिन श्री कृष्ण सेवा संस्थान की और से आज पीबीएम अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिये ठंडे पानी के कैंपर लगाये गए इस का उदघाटन पीबीएम अधीक्षक डाक्टर परमेंद्र सिरोही ने किया और संस्था की और से इस प्रचंड गर्मी मै हमेशा ठंडे पानी की सेवा मर्दाना विभाग, जनाना विभाग, कैंसर विभाग, मोर्चरी, ट्रोमा सेंटर और नई जनाना मै ठंडे पानी की व्यस्था इस संस्था द्वारा हमेशा कि जाती हैं जो वाकई में सहरानीय है संस्था के श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि भयंकर गर्मी को देखते हुये पीबीएम अस्पताल में पिछले11 वर्षों से लगातार गर्मी के 6 महिनो तक रोज करीब 1700 ठंडे पानी के कैंपर मरीजों और उनके परिजनों के लिए अस्पताल परिसर मै जगह जगह टेंट लगाकर लगाये जाते है और आज यह सेवा शुरू की गई हैं वहीं आज तक करीब 11 वर्षों में 1करोड़ रुपये से उपर लगाकर पानी की व्यवस्था यहाँ आने वाले मरीजों के लिए की जाती हैं संस्थान के ऐसे पुनीत कार्य वाकई मैं सहरानीय है और मरीजों उनके परिजनों को शुद्ध फिलटर आरो का पानी मिलता हैं

राष्ट्रीय युवा संघ का शहादत को सलाम उड़ जाती है नींद ये सोचकर, की सरहद पर दी गयी वो कुर्बानियां, मेरी नींद के लिए थी ,मेरे सुकून के लिए थी।

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ राष्ट्रीय युवा संघ की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार शहीद दिवस पर शहीदों को श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय युवा संघ के जिला अध्यक्ष तुषार आचार्य  के नेतृत्व में कार्यक्रम रखा गया ।सवर्प्रथम शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।प्रदेश महासचिव आसुराम ने युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि हमारे वीर जवान बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहे हैं तो हमारा भी फर्ज़ बनता है कि देश के अंदर व्याप्त असामाजिक तत्वों से मासूम जनता की रक्षा करे।अर्चना सक्सेना ने कहा कि भगत सिंह ,राजगुरु और सुखदेव ने हमारे लिये अपनी जवानी कुर्बान कर दी तो क्या हमारा देश के लिए कोई कर्तव्य नही बनता ।भगत सिंह के देश मे आज हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नही ।हम युवाओं को इस के लिये आगे आना होगा ताकि एक सुरक्षित समाज की स्थापना हो।तुषार आचार्य ने युवाओं में जोश भरते हुये नारे लगाए ।" भगत सिंह अमर रहे " के नारों से आकाश गूँजने लगा। इस अवसर पर कैलाश चौधरी , दीपिका त्रिवेदी,विजय स्वामी ,विक्रम कंडारा, रवि सरवटा, परमेश्वर सरवटे ,सीमा पारीक,संजय जावा,जुगल देवड़...