Skip to main content

फ़िक़्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ 801 यूनिट का ऐतिहासिक रक्तदान

बीकानेर बुलेटिन



सर्वसमाज के युवाओं एवं महिलाओं ने  रक्तदान कर दी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि





बीकानेर- देश को आजाद करवाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह को 23 मार्च 1931 को उनके दो साथी सुखदेव सिंह और राजगुरु के साथ फांसी लगाई गई थी। शहीद भगतसिंह की याद में हर साल 23 मार्च के दिन शहीद दिवस मनाया जाता है। टीम फ़िक़्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर द्वारा सर्वसमाज के सानिध्य में आज 23 मार्च 2021  शहीद दिवस के अवसर पर  सर्वसमाज का ऐतिहासिक रक्तदान शिविर लगाकर 801 यूनिट रक्तदान करवाकर शहीदो को सच्ची खिराज ए अकीदत पेश की गई।

टीम फ़िक़्र-ए-मिल्लत के अध्यक्ष समीर अहमद (रफ्तार खान)  ने बताया कि संस्था अपने वजूद में आने के बाद लगातार जरूरतमन्दों की मदद के लिए अग्रणी रही है।इसके अलावा आज शहीद दिवस के मौके पर 801 यूनिट रक्त संग्रह कर राजकीय रक्तकोष पीबीएम, जीवन ज्योति ब्लड बैंक (कोठारी हॉस्पिटल) एवं रामपाल ब्लड बैंक, जयपुर को दिया गया ।


फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा आयोजित शहीद दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर में बीकानेर शहर के कई समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया जिसमें  मुस्लिम छिंपा समाज के हाजी यूनुस एवं - हाजी महबूब की तरफ से रक्तदाताओं हेतु सम्मान प्रतीक (मोमेंटो) उपलब्ध करवाए गये। इसी क्रम में जगत फार्मा कंपनी बेंगलोर के रिप्रेजेन्टेटिव याकुब खान ने रक्तदाताओं के लिए  500 एनर्जी ड्रिंक उपलब्ध करवाए ।

फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी  के उपाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी ने बताया कि इस  रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर शहर की प्रथम नागरिक  नगरनिगम महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित, भाजपा नेता गुमानसिंह राजपुरोहित, श्रीमती राजकंवर पत्नी सर्वगीय आनंदपाल सिंह सांवराद, पूर्व लोकसभा प्रत्यासी मदन गोपाल मेघवाल, समाजसेवी अनारदीन हाजी छोटू खान,गोटन पूर्व यूआईटी चेयरमैन, महावीर रांका, समाजसेवी इक़बाल समेजा,पूर्व उप महापौर हारून जी राठौड़, कांग्रेस नेता अब्दुल मजीद खोखर, जियाउर्रहमान आरीफ कॉंग्रेस नेता पूर्व यूआईटी चेयरमेन, एवं पूर्व महापौर मकसूद अहमद, उमर दराज यू डी, डॉ. अबरार पँवार, पीबीएम नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ. अब्दुल वहीद डॉ. हैदर अली जुनेजा, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन, कर्मचारी नेता महेंद्र देवड़ा, कॉंग्रेस  नेता सलीम भाटी, पार्षद जावेद खान,पार्षद नंदलाल जावा, अकबर खादी पार्षद प्रतिनिधि, पार्षद रमजान कच्छावा,  अय्यूब अली कायमखानी, पार्षद आनंद सिंह सोढा, पार्षद प्रफुल्ल हटिला, पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हुसैन कादरी, पार्षद वसीम फ़िरोज़ अब्बासी, पार्षद महेंद्र सिंह बड़गुजर, जामसर सरपंच इमरान शाह, वसीम कल्लर, पार्षद मुजाहिद हुसैन कुरेशी, पार्षद रफ़ीक़ खान, पार्षद एडवोकेट सुशील कुमार सुथार,पार्षद सुनील गेधर, पार्षद अब्दुल वहीद ( बब्लू )  यूथ कॉंग्रेस अध्यक्ष फरमान कोहरी, मोंटू सोढा, साज़िद भुट्टो,  व फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के ख्वाजा हसन, एडवोकेट राकेश खान बरकत अली रँगरेज, अबरार रोशन, एडवोकेट हैदर मोलानी, अबरार कायमखानी, शाहिद खान कायमखानी,डॉ. रिज़वान रँगरेज, बंटी गौरी, सेम खान, अनीस उस्ता, तौफ़ीक़ उस्ता,  सलमान पँवार,बब्लू खान, अकबर शेख, आदिल रहमान,साबीर राव,अविनाश जनागल, यूनुस रँगरेज, रहीम चड़वा, ताहिर हुसैन, अब्दुल सत्तार, राजकुमार खड़गावत, समीर खान, बिलाल खोखर व बीकानेर हेल्पिंग हैंड्स सदस्य रोशन खान, माणक सोनी,हिमांशु,समर भाटी, आसिफ गौरी, ईरशाद खान,अजीज खान, अमीर खान, आदि सदस्य मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।