Skip to main content

बीकानेर: जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ देर रात किया शहर का दौरा,रात 10 बजे तक दुकानें बंद करने के निर्देश

बीकानेर बुलेटिन





कोरोना एडवाइजरी अनुपालना का लिया जायजा 
मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की भी हिदायत
रात 10 बजे तक दुकानें बंद करने के निर्देश






बीकानेर, 23 मार्च। कोरोना संक्रमण रोकथाम के मध्यनजर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार देर रात  पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर मेहता कलेक्ट्रेट से कोटेगेट , रेलवे स्टेशन, गोगागेट, रानी बाजार पुलिया होते हुए जयनारायण व्यास कालोनी पहुंचे और मुख्य मार्गों पर दुकानों, बाजारों की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने गोगागेट, रानी बाजार और जयनारायण व्यास सर्किल पर रुककर अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और कहा कि ठेलों आदि पर आवश्यक भीड़ ना हो, इसके लिए पुलिस अधिकारी नियमित गश्त करें। ठेले वाले ग्राहकों को पैकिंग कर ही सामान उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण न फैले इसके लिए हमें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने  मास्क पहनने के लिए समझाइश के साथ-साथ सख्ती बरतने  के निर्देश दिए। मेहता ने कहा कि एरिया मजिस्ट्रेट, पुलिस के साथ नियमित भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि लोग मास्क पहने और यदि कोई बिना मास्क पाया जाए तो उसका चालान काटें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।


रात 10 बजे तक बंद हो जाएं दुकानें

जिला कलेक्टर ने कहा कि संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर यह भी सुनिश्चित हो कि बाजार रात 10 बजे तक अनिवार्य रूप से बंद हो जाएं। अभी कुछ दिन अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा आमजन से स्वअनुशासित रहते हुए एडवाइजरी की शत-प्रतिशत अनुपालना करने की समझाइश की जाए। 

जिला कलेक्टर के साथ प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  शैलेंद्र इंदोलिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर अरुण प्रकाश शर्मा , बीकानेर उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा, सीओ सिटी सुभाष शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी साथ रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।