Skip to main content

शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू की शहादत को नमन, अहिंसा यात्रा में गूंजा वंदे मातरम का नाद

बीकानेर बुलेटिन






आजादी का अमृत महोत्सव- कार्यक्रमों की श्रृंखला

बीकानेर, 23 मार्च। कुर्बान कर दी जिदंगी जिन्होंने वतन की हिफाजत में, उन्हीं के दम पर आज हिंदूस्तान कायम है...शहीदे आजम भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरू के शहादत दिवस पर उनको नमन करने के लिए यहां हर कोई भावविभोर खड़ा था। जनप्रतिनिधि, युवा और आमजन ने मंगलवार को  बीकानेर तहसील के शेरेरां गांव में अमर शहीद भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरू को श्रद्धाजंलि दी गई और अहिंसा यात्रा निकाली गई। 
शेेरेरां गांव में मंगलवार की सुबह यह अहिंसा यात्रा पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के सान्निध्य में निकाली गई। अहिंसा यात्रा के बाद शेरेरां गांव की चौपाल में ही विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी में शहीद भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि हमारा देश  ऐसे ही आजाद नहीं हुआ, भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे आजादी के सूरमाओं ने अपनी शहादत दी और आजादी के लिए लड़ी जा रही जंग में क्रांति आई और देश  आजाद हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का युवा पीढ़ी को संबोधित यह कथन ‘जिनके रास्ते सही हैं वो मंजिल को जरूर पाएंगे‘, आज भी प्रासंगिक है।  

पूर्व गृह राज्य मंत्री बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष तथा देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव युवा पीढ़ी के लिए इस मायने में प्रेरणा स्त्रोत का काम करेगा और इसी से ऐसे आयोजन की सार्थकता सिद्ध होगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ समानता, सर्वधर्म समभाव, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का जो संदेश  उस समय दिया, वो आज भी प्रेरणादायक है। बेनीवाल ने कहा कि अनेकता में एकता का भाव अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है। 

कार्यक्रम में बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। नापासर  अर्जुनराम कूकणा ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बापू का जीवन दर्शन ही उनका संदेश है। क्रांति का अर्थ है परिवर्तन लाने का प्रयास, जिसकी वर्तमान परिस्थितियों में भी कई मायनों में जरूरत है।


अहिंसा यात्रा व विचार गोष्ठी में जिला परिषद सदस्य सुरेन्द्र गोदारा, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव भूराराम शर्मा, शेरेरां के भागीरथ गोदारा, समाजसेवी कन्हैयालाल सारस्वत, नापासर के रतिराम तावणिया, सरपंच दाउदसर सफी मोहम्मद, जिला गुसांईसर के अखीराम गोदारा, राजेरां के सरपंच चैरूलाल गोदारा, हेमेरां के गणपतराम, पूर्व सरपंच जीवराज पुगलिया, रूणिया बड़ावास के  सुखाराम गोदारा, कतरियासर से महंत दूलनाथ, शेरूशाह, दाउदसर पूर्व सरपंच रामदयाल गोदारा, हनुमान कूकणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।