बीकानेर: जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ देर रात किया शहर का दौरा,रात 10 बजे तक दुकानें बंद करने के निर्देश
बीकानेर बुलेटिन कोरोना एडवाइजरी अनुपालना का लिया जायजा मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की भी हिदायत रात 10 बजे तक दुकानें बंद करने के निर्देश बीकानेर, 23 मार्च। कोरोना संक्रमण रोकथाम के मध्यनजर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार देर रात पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर मेहता कलेक्ट्रेट से कोटेगेट , रेलवे स्टेशन, गोगागेट, रानी बाजार पुलिया होते हुए जयनारायण व्यास कालोनी पहुंचे और मुख्य मार्गों पर दुकानों, बाजारों की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने गोगागेट, रानी बाजार और जयनारायण व्यास सर्किल पर रुककर अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और कहा कि ठेलों आदि पर आवश्यक भीड़ ना हो, इसके लिए पुलिस अधिकारी नियमित गश्त करें। ठेले वाले ग्राहकों को पैकिंग कर ही सामान उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण न फैले इसके लिए हमें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान जिला कलेक्टर ने मास्क पहनने के लिए समझाइश क...