Skip to main content

Posts

रसद विभाग की टीम ने सीज किया अवैध बायो डीजल पम्प जिला कलक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 17 मार्च। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर रसद विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित बायो डीजल पम्प को सीज किया है।  जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि जिले में अवैध रूप से बायो डीजल पम्प के संचालन की सूचना को गम्भीरता से लिया गया और औचक कार्यवाही करते हुए सेरूणा से 3 किलोमीटर आगे स्थित मरुधरा फिलिंग स्टेशन को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह पम्प बिना एनओसी और अनुमति के संचालित होना पाया गया। इस कारण इसे सीज करते हुए यथास्थिति रखने के लिए पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि डिस्पेंसिंग यूनिट के लॉक होने के कारण बुधवार को सैंपल की कार्यवाही नही की जा सकी। इस कारण पम्प संचालक को तलब किया गया है। पंप संचालक के उपस्थित होने पर सैंपल लेकर लैबोरेट्री में जांच के लिए भिजवाया जाएगा।  उन्होंने बताया कि कार्यवाही करने वाली टीम में प्रवर्तन अधिकारी इंद्रपाल मीना तथा प्रवर्तन निरीक्षक सुनील धायल शामिल रहे।

बीकानेर: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पाणेचा का हुआ भव्य स्वागत

बीकानेर बुलेटिन   आज अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय युवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर गणेश जी पाणेचा का बीकानेर महासभा की टीम द्वारा पुष्प माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर भव्य स्वागत किया जिसमें प्रकाश जी जोशी शिवदयाल बच्छ बीकानेर महासभा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर पाणेचा युवक संघ जिला अध्यक्ष महादेव शर्मा द्वारा भव्य स्वागत  किया गया  और  राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जी खटोड़  राष्ट्रीय महामंत्री ललित उपाध्याय राष्ट्रीय प्रभारी गोपाल जोशी का आभार वक्त किया । और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिसमें शिवराज पंचारिया शिवशंकर  बच्छ  हरिकिशन उपाध्याय अशोक उपाध्याय मनीराम उपाध्याय, रीधकरण जाजड़ा, राधेश्याम जोशी श्याम पंचारिया  मनोज जाजड़ा उपस्थित रहे ।

बीकानेर: निगम क्षेत्र में 40 किमी व नगरपालिका क्षेत्रों में 20-20 किमी सड़कों की होगी मरम्मत

बीकानेर बुलेटिन जिला कलेक्टर ने अगले दो दिनों में सड़कों का चिन्हीकरण  कर प्रस्ताव भिजवाने के लिए निर्देश बीकानेर, 17 मार्च। जिले के नगर निगम क्षेत्र में 40 किलोमीटर तथा प्रत्येक नगरपालिका क्षेत्र में 20  किलोमीटर सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने नगर निगम , नगर पालिका और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अगले दो दिनों में सर्वे करवाते हुए सड़कों का चिन्हीकरण कर  प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए । बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मेहता ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों का चिन्हीकरण  करते हुए इस बात का सर्वाधिक ध्यान रखा जाए कि जो भी सड़कें चिन्हित करें उनका चयन शत प्रतिशत मेरिट के आधार पर ही हो। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ऐसी मुख्य सड़कों को लिया जाए जिन्हें रिपेयरिंग की अधिक आवश्यकता हो और जहां से ट्रैफिक मूवमेंट अधिक हो, ताकि ऐसी सड़कें दुरूस्त होने से आम लोगों को सुरक्षित और सुगम  कनेक्टिविटी मिल सके। जिला कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में नगर निगम के साथ-साथ  नोखा ,देशनोक और श्रीडूंगरगढ़ न...

नई व्यवस्था के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर पहली बार होगी जनसुनवाई

बीकानेर बुलेटिन सभी अधिकारी रहें मौजूद, संवेदनशीलता से सुनें जन समस्याएं-जिला कलक्टर बीकानेर, 17 मार्च। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर गुरुवार को नई व्यवस्था के तहत पहली बार जनसुनवाई होगी। इसके लिए ग्राम पंचायतों का निर्धारण कर लिया गया है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी जनसुनवाई के दौरान मौजूद रहें तथा आमजन की समस्याएं सुनते हुए प्राथमिकता से इनका निस्तारण करें।    जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा की गई नई व्यवस्था के तहत अब जिला, उपखण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई होगी। इसके अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को जिला स्तर, द्वितीय व तृतीय गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर क्लस्टर आधार पर तथा अंतिम शुक्रवार को उपखंड स्तर पर जन सुनवाई होगी। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे और आमजन की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के प्रयास हों। इन पंचायतों में होगी जनसुनवाई जिला कलक्टर ने बताया कि गुरुवार को कोलायत के गजनेर, बीकानेर के नाल बड़ी, ...

'मास्क पर गंभीरता अब भी जरूरी', देखें CMs के साथ मीटिंग और क्या बोले PM Modi

बीकानेर बुलेटिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ कोरोना के बढ़ते संकट को लेकर मीटिंग की. पीएम मोदी ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि एक बार फिर टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर देने की जरूरत है. महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, जैसे राज्यों में बढ़ रहे मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता व्यक्त की है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ कोरोना के बढ़ते संकट को लेकर मीटिंग की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन की बर्बादी न हो इसकी समीक्षा करनी चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन लगाने वाले केंद्रों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है. पीएम मोदी ने वैक्सीन की एक्सपायरी डेट पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमें ध्यान रखना चाहिए की जो वैक्सीन पहले आई है उसका पहले उपयोग होना चाहिए, जो बाद में आई है उसका बाद में उपयोग होना चाहिए. अगर बाद में आई वैक्सीन का पहले उपयोग कर लेंगे तो एक्सपायरी डेट और वेस्टेज की स्थिति बन जाएगी. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर संक्रमित व्यक्ति क...

राजस्थान:1 अप्रैल से मिलेगा बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता, ऐसे करें अप्लाई

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान की गहलोत सरकार ने राज्य के बेरोजगारों को राहत देने के लिए बजट में बेरोजगारी भत्ते (Rajasthan Unemployment Allowance) में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था. अब ये बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता 1 अप्रैल से मिलना शुरू हो जाएगा. इसके तहत बेरोजगार युवाओं को 4000 रुपए जबकि महिलाओं, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर्स को 4500 हर महीने दिए जाएंगे. 24 फरवरी को बजट पेश करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने इस बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था. इससे पहले बेरोजगार युवकों को 3000 रुपए जबकि महिलाओं, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर्स को 3500 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे थे. इस बढ़ोत्तरी का सीधा लाभ राज्य के 1.60 लाख बेरोजगारों युवक-युवतियों को सीधे मिलने जा रहा है. पहले की सरकारों में अक्षत योजना के नाम से बेरोजगार पुरुषों को 600 रुपये और महिलाओं को 750 रुपए दिए जा रहे थे. हालांकि अशोक गहलोत सरकार ने आते ही इसे बढ़ा दिया था. बेरोजगारी भत्ता बढ़ने से युवाओं में सरकार की लोकप्रियता काफी बढ़ी थी और अब इसमें फिर से वृद्धि बेरोजगार युवाओं के लिए बेहद अच्छी खबर है. ऐसे कर सकते हैं अप्लाई- अगर आपने अभी तक बेरोजगारी भत्ते के लिए खुद को रजिस्ट...

रेलवे ने 30 जून तक बढ़ाया स्पेशल ट्रेनों का संचालन, अवध असम सहित इन प्रमुख ट्रेनों का संचालन

बीकानेर बुलेटिन 31 मार्च तक चलने वाली सभी स्पेशल और पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचलन रेलवे ने 30 जून तक बढ़ा दिया है। इससे एक तरफ जहां होली में वापस जाने वालों को सुविधा होगी वहीं स्टेशनों पर भी पूर्व की तरह चहल-पहल बनी रहेगी। एनई रेलवे पूर्व से चल रही लगभग सभी ट्रेनों को 30 जून तक संचलन की मंजूरी दे दी है।  होली के नजदीक के आने के साथ ही ट्रेनों में भीड़ धीरे-धीरे बढ़ रही है। सर्वाधिक भीड़ दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता से आने वाली ट्रेनों में हो रही है। बेतियाहाता के रहने वाले दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके बेटे को पूर्वांचल एक्सप्रेस से दो अप्रैल को वापस कोलकाता जाना था। लेकिन जब टिकट बुक कराने लगे तो पता चला कि ट्रेन 31 मार्च तक ही चलेंगी। ऐसे में संकट आ गया कि अब वापस कैसे जाएं। अब जब 30 जून तक ट्रेनों का विस्तार हो गया है तो आसानी से यात्रा हो जाएगी।  प्रमुख ट्रेनें  -02555 गोरखपुर-हिसार गोरखधाम स्पेशल गाड़ी (प्रतिदिन) - 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज स्पेशल गाड़ी  - 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर स्पेशल गाड़ी  - 02571 गोरखपुर-दिल्ली हमसफर स्पेशल गाड़ी- सप्ताह में चार दिन...