Skip to main content

नई व्यवस्था के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर पहली बार होगी जनसुनवाई

बीकानेर बुलेटिन





सभी अधिकारी रहें मौजूद, संवेदनशीलता से सुनें जन समस्याएं-जिला कलक्टर

बीकानेर, 17 मार्च। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर गुरुवार को नई व्यवस्था के तहत पहली बार जनसुनवाई होगी। इसके लिए ग्राम पंचायतों का निर्धारण कर लिया गया है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी जनसुनवाई के दौरान मौजूद रहें तथा आमजन की समस्याएं सुनते हुए प्राथमिकता से इनका निस्तारण करें।

  
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा की गई नई व्यवस्था के तहत अब जिला, उपखण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई होगी। इसके अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को जिला स्तर, द्वितीय व तृतीय गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर क्लस्टर आधार पर तथा अंतिम शुक्रवार को उपखंड स्तर पर जन सुनवाई होगी। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे और आमजन की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के प्रयास हों।
इन पंचायतों में होगी जनसुनवाई

जिला कलक्टर ने बताया कि गुरुवार को कोलायत के गजनेर, बीकानेर के नाल बड़ी, नोखा के नोखा गांव, खाजूवाला के 14 बी.डी., श्रीडूंगरगढ़ लखासर, छत्तरगढ उपखण्ड के 1 डीएलएसएम, लूणकरणसर के कालू, पूगल के डंडी तथा बज्जू के बीकमपुर में जनसुनवाई होगी।

माॅनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

जिला कलक्टर ने बताया कि जनसुनवाई राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को माॅनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक को कोलायत, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा को बीकानेर, आयुक्त, नगर निगम ए.एच. गौरी को नोखा, अतिरिक्त आयुक्त, आबकारी अजीत सिंह राजावत को खाजूवाला, अतिरिक्त निदेशक एचसीएम रीपा गोपालराम बिरधा को श्रीडूंगरगढ़ के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।



 इसी तरह उपायुक्त उपनिवेशन कन्हैयालाल सोनगरा को छत्तरगढ़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश को लूणकरणसर, नगर विकास न्यास के सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित को पूगल तथा अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन राम रतन सोंकरिया को बज्जू के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।

मेहता ने बताया कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर प्रभावी पर्यवेक्षक करेंगे तथा जनसुवाई की समस्त व्यवस्थाएं संबंधित उपखण्ड अधिकारी और विकास अधिकारी द्वारा की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।