Skip to main content

बीकानेर: निगम क्षेत्र में 40 किमी व नगरपालिका क्षेत्रों में 20-20 किमी सड़कों की होगी मरम्मत

बीकानेर बुलेटिन





जिला कलेक्टर ने अगले दो दिनों में सड़कों का चिन्हीकरण  कर प्रस्ताव भिजवाने के लिए निर्देश


बीकानेर, 17 मार्च। जिले के नगर निगम क्षेत्र में 40 किलोमीटर तथा प्रत्येक नगरपालिका क्षेत्र में 20  किलोमीटर सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने नगर निगम , नगर पालिका और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अगले दो दिनों में सर्वे करवाते हुए सड़कों का चिन्हीकरण कर  प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए ।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मेहता ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों का चिन्हीकरण  करते हुए इस बात का सर्वाधिक ध्यान रखा जाए कि जो भी सड़कें चिन्हित करें उनका चयन शत प्रतिशत मेरिट के आधार पर ही हो। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ऐसी मुख्य सड़कों को लिया जाए जिन्हें रिपेयरिंग की अधिक आवश्यकता हो और जहां से ट्रैफिक मूवमेंट अधिक हो, ताकि ऐसी सड़कें दुरूस्त होने से आम लोगों को सुरक्षित और सुगम  कनेक्टिविटी मिल सके।

जिला कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में नगर निगम के साथ-साथ  नोखा ,देशनोक और श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में कार्यकारी अधिकारी,  एसडीएम और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता समन्वित रूप से कार्य करते हुए सड़कों को चिन्हित करें।  अगले दो दिनों में संबंधित एजेंसी पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता को प्रस्ताव भिजवा दें ताकि प्रस्ताव का शीघ्र अनुमोदन करवाते हुए सड़कों की मरम्मत के संबंध में काम प्रारम्भ किया जा सके।

राष्ट्रीय राजमार्ग से हटे अतिक्रमण 

जिला कलेक्टर मेहता ने कहा कि जिले से गुजरने वाले समस्त राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण नहीं हो और जहां पर अतिक्रमण हैं, उनको हटाने के लिए संबंधित एसडीएम, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम के साथ समन्वित रूप से अभियान चलाकर अस्थाई अथवा स्थाई सहित समस्त प्रकृति के अतिक्रमण  हटवाने की कार्रवाई शीघ्र करें। पुलिस बल की आवश्यकता हो तो पूरा सहयोग लिया जाए। जिला कलेक्टर ने लूणकरणसर एसडीएम भागीरथ साख को  एसडीएम कार्यालय के आगे सर्विस रोड बनाए जाने के मद्देनजर मुख्य मार्ग पर बने अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अधीक्षण अभियंता यह सुनिश्चित करें कि इस कार्यवाही के बाद एसडीएम कार्यालय की चारदीवारी आदि का पुनः निर्माण  करवा दिया जाए। मेहता ने श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम दिव्या चौधरी को मुख्य राजमार्ग पर सर्विस रोड़ बनाए जाने के मद्देनजर कितासर , सेरूणा और श्री डूंगरगढ़ अतिक्रमण हटवाने  की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग अधीक्षण अभियंता  अमरचंद बाकोलिया को  इसमें सहयोग के निर्देश दिए।


जिला कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग यह सुनिश्चित करें कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण ना हो  इसके लिए समय-समय पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए।  बैठक में नगर निगम आयुक्त  ए एच गौरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर अरुण प्रकाश शर्मा , उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर और नोखा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।