Skip to main content

Posts

फेसबुक पर विडियो बनाकर पुलिस कांस्टेबल को गोली मारने की धमकी देने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के पूगल थाने के एक कॉन्स्टेबल को थाने में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले हरियाणा के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह युवक ओकेंद्र राणा है जिसने पिछले दिनों महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने के मामले में भी लाइव प्रसारण किया था। इसके बाद अब कॉन्स्टेबल को गोली मारने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया। यह भी धमकी दी कि कॉन्स्टेबल को थाने में घुसकर गोली मारी जायेगी। यह वीडियो 5 फरवरी को अपलोड किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसे ढूंढने में थी। थानाधिकारी महेश कुमार शीला के नेतृत्व में बनाई टीम ने आखिरकार ओकेंद्र राणा को शनिवार को दबोच ही लिया। 29 साल का ओकेंद्र स्वयं को करणी सेना का पदाधिकारी बताता है और उसका सोशल मीडिया पर एक पेज भी "कालवी साहब की करणी सेना" नाम से है। इसी पर कॉन्स्टेबल को गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने इस मामले को बहुत सख्ती से लिया और खाजूवाला के अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए। ओकेंद्र राणा को पहले भी एक मामले में पुलिस ने पीछा करके गिरफ्तार किया था। यह दूसरा मामला है जब रसे पुलिस न...

पारवा हत्याकांण्ड प्रकरण में 8 माह से फ़रार सरपंच पति साथी सहित गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन 8 माह पूर्व पारवा गांव में जितेन्द्र सिंह हत्याकांण्ड के मुख्य आरोपी व उसके साथी को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पारवा सरपंच पति कुंदन स्वामी व चांडासर निवासी बजरंग नाई को गिरफ्तार किया है जो कि हत्या के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुंदन स्वामी व उसके साथी बजरंग को दिल्ली के गुडग़ांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन दोनों आरोपी फर्जी आईडी व अपना हुलिया बदलकर पीजी होस्टल में रहते थे, इस दौरान कई राज्यों सहित नेपाल में भी इन्होंने फरारी काटी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा की साईबर सैल व स्पेशल टीम में श्री दीपक यादव एच.सी. साईबर सैल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, व कानि. श्री लखविन्द्र सिंह स्पेशल टीम बीकानेर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भक्ति जहाँ दुखी हो और ज्ञान और वैराग्य मूर्च्छित तो भागवत धर्म वहाँ जागृति पैदा करती है- पं. आशाराम व्यास

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर: महेश्वराय, खतूरिया कालोनी में आज दिनांक- 27 फरवरी, शनिवार से6 मार्च तक आयोजित कथा के पहले सत्र में राजा परीक्षित प्रकरण से कथा का आरंभ करते हुए भागवताचार्य डाक्टर पं. आशाराम व्यास ने कथा की प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि कथा किसी की व्यथा सुनने के लिए नहीं है बल्कि अपने जीवन में परिवर्तन करनी की कला है।         पं. व्यास ने बताया कि कथा सुनना हमारी पात्रता को लक्षित करता है ना कि विवशता को । हम कथा को समसामयिक संदर्भ में मनन करें तो यह हमारी सोच को सार्थक बनाती है।और जो निराशा हमारे जीवन में आई है वो नव आशा का संचार करती है।  कथा का आयोजन डी.के.आर. सेवा ट्रस्ट की ओर उसकी अध्यक्ष डाक्टर श्रीमति सुनीता लोहिया के सानिध्य में किया जा रहा है। कथा के साथ संगीतमय पक्ष को भागवताचार्य श्री योगेश व्यास द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की यू ट्यूब रिकार्डिंग का प्रारूप तैयार किया जा रहा है।         कथा से जीवन में आनन्द की वृद्धि होती है और क्लेश की समाप्ति होती है क्योंकि भागवत के भगवान अक्लिष्टकर्मा है वो ना तो क्लेश देते हैं और...

पंचायतीराज विभाग की योजनाओं का रथ के माध्यम से किया जाएगा प्रचार-प्रसार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर 27 फरवरी। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की उपब्धियों को आमजन तक पंहुचाने के उद्देश्य से जिले में 2 जागरूकता रथ निकाले जा रहे है। ये 2 रथ प्रतिदिन प्रति रथ 80 किमी की दूरी तय करेंगे,और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगा। शनिवार को ज़िला कलेक्टर  बीकानेर कार्यालय से इन रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर   ज़िला प्रमुख मोडाराम मेघवाल,जिला कलेक्टर नमित मेहता जिला परिषद के सीईओ ओम प्रकाश सहित अन्य लोगों ने 2 जागरूकता रथो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश ने जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल व जिला कलेक्टर नमित मेहता को ज़िले की प्रगति रिपोर्ट व रथ में प्रकाशित की गई सामग्री की विस्तृत जानकारी दी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश  ने बताया कि पूरे राज्य में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं का रथ संचालित किए जाने के निर्देश की अनुपालना में जिले में इन रथों  को प्रारम्भ किया गया है। जो प्रत्येक पंचायत समिति क...

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

बीकानेर बुलेटिन विप्र फुटबॉल, विप्र वॉलीवाल प्रतियोगिता सहित विप्र लायब्रेरी स्थापित करने की घोषणा बीकानेर 27 फरवरी 2021 विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर कार्यकारिणी की संगठनात्मक बैठक आज बोथरा कॉम्पलेक्स स्थित प्रदेश कार्यलय में प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित व शहर अध्यक्ष राजकुमार व्यास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई !! बैठक में युवा प्रकोष्ठ संगठन महामंत्री दिनेश ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि विफा युवा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर के बैनर तले आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए "विप्र फुटबॉल कप", "विप्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता","विप्र लायब्रेरी" विप्र सदस्यता अभियान जैसे उपरोक्त  प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा की आगामी माह में उपरोक्त कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा की जाएगी - उपरोक्त आयोजन में विप्र बन्धुओ की सहभागिता सुनिश्चित की गई है !! प्रदेश उपाध्यक्ष शहर प्रभारी मुकेश सारस्वत (मुक़सा) ने युवा प्रकोष्ठ का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी रणनीति के तहत संगठनात्मक रीति नीति से अवगत करवाया और प्रस्त...

पुण्यतिथि पर याद किए गए आजादी के नायक आजाद

बीकानेर बुलेटिन सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा,चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की सफाई कर की पुष्पांजलि अर्पित बीकानेर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अविस्मरणीय युवा क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 90 वे पुण्यतिथि शनिवार को बीकानेर के सामाजिक कार्यकर्ता ओर भामाशाह दिलीप मोदी ओर दिलीप मोदी के नेतृत्व में  जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर नम्बर -4 चन्द्रशेखर आजाद पार्क मे स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर भावपूर्ण तरीके से शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं  द्वारा आजाद की प्रतिमा की  साफ- सफाई कर माल्यार्पण प्रतिमा किया गया। इसके बाद आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में लोगों ने आजादी के नायक आजाद के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर दिलीप मोदी ने कहा कि 23 जुलाई 1906 को पिता पं. सीताराम तिवारी व मां जगरानी देवी के कोख से भंवरा गांव (मध्य प्रदेश) में जन्मे चंद्रशेखर आजाद को उनका परिवार संस्कृत का विद्वान बनाना चाहता था लेकिन उन्हें क्या पता था कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म पंडिताई के लिए नहीं बल्कि अन्याय व शोषण के खिलाफ संघर्ष करने के लिए हुआ है। सन् 1921 में 15 वर्ष के थे तो...

पूर्व सीएम राजे से मिले महावीर रांका

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि इस दौरान बीकानेर के विकास व समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पंकज गहलोत, रमेश भाटी व नरेश राणा आदि शामिल रहे।