Skip to main content

भक्ति जहाँ दुखी हो और ज्ञान और वैराग्य मूर्च्छित तो भागवत धर्म वहाँ जागृति पैदा करती है- पं. आशाराम व्यास

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर: महेश्वराय, खतूरिया कालोनी में आज दिनांक- 27 फरवरी, शनिवार से6 मार्च तक आयोजित कथा के पहले सत्र में राजा परीक्षित प्रकरण से कथा का आरंभ करते हुए भागवताचार्य डाक्टर पं. आशाराम व्यास ने कथा की प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि कथा किसी की व्यथा सुनने के लिए नहीं है बल्कि अपने जीवन में परिवर्तन करनी की कला है।
       
पं. व्यास ने बताया कि कथा सुनना हमारी पात्रता को लक्षित करता है ना कि विवशता को । हम कथा को समसामयिक संदर्भ में मनन करें तो यह हमारी सोच को सार्थक बनाती है।और जो निराशा हमारे जीवन में आई है वो नव आशा का संचार करती है। 

कथा का आयोजन डी.के.आर. सेवा ट्रस्ट की ओर उसकी अध्यक्ष डाक्टर श्रीमति सुनीता लोहिया के सानिध्य में किया जा रहा है।

कथा के साथ संगीतमय पक्ष को भागवताचार्य श्री योगेश व्यास द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की यू ट्यूब रिकार्डिंग का प्रारूप तैयार किया जा रहा है।
       
कथा से जीवन में आनन्द की वृद्धि होती है और क्लेश की समाप्ति होती है क्योंकि भागवत के भगवान अक्लिष्टकर्मा है वो ना तो क्लेश देते हैं और ना ही क्लेश को स्वीकार करते हैं। कथा स्थल से समाचार संकलन प्रसिद्ध पत्रकार के. कुमार आहूजा द्वारा किया जा रहा है।


भक्ति जहाँ दुखी हो और ज्ञान और वैराग्य मूर्च्छित तो भागवत धर्म वहाँ जागृति पैदा करती है जिससे भक्ति सुख को और ज्ञान और वैराग्य जागृति को प्राप्त होते हैं। (चेदात्मभाग्येषु ) 

कथा को विस्तार देते हुए पं. आशाराम जी व्यास ने बताया कि भागवत कथा हमें कृष्ण से मिलाती नहीं है कृष्ण से एकाकार करती है । भागवत कथा हमारे अंदर की भगवत्ता को जगाती है और यह भगवत्ता हमारे अन्दर सिर्फ ईश्वर के प्रेम के प्रागट्य से ही सम्भव है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।