Skip to main content

Posts

शादी समारोह के दौरान 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन जगदलपुर में 2 फरवरी को शादी समारोह के दौरान 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थीं। दुष्कर्म का आरोपी अज्ञात था। इसके बावजूद पुलिस सबूतों के आधार पर ना केवल आरोपी तक पहुंची, बल्कि उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है। भानपुरी थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि 50 वर्षीय महिला अपने दो बेटों के साथ गांव के ही शादी समारोह में गई थी। वापस घर लौटने के बाद रात करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति आवाज लगा रहा था। महिला जैसे ही बाहर निकली, युवक उसका हाथ पकड़कर घर के पीछे ले गया। उसके बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा, तब महिला बेहोश हो गई। सुबह 5 बजे कुछ ग्रामीणों ने इमली पेड़ के नीचे महिला को दर्द से कराहते हुए सुना। ग्रामीणों ने तत्काल मदद करते हुए घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। फिर संजीवनी 108 एम्बुलेंस के माध्यम से पीड़िता को भानपुरी अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेकॉज रिफर कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भानपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई...

हर दिन जमा करें महज इतने रुपये,बेटी की शादी की टेंशन खत्म!

बीकानेर बुलेटिन अगर आपको बेटी की शादी की टेंशन है तो आपकी ये टेंशन हर दिन महज चंद रुपये की बचत कर खत्म हो सकती है। भारत में बेटी को लक्ष्मी कहा जाता है। आज भी देश में बेटी के जन्म होते ही माता-पिता उसकी शादी और पढ़ाई के लिए पैसा जोड़ने लगते हैं। सामान्य मानसिकता के तहत लोगों को बेटी की शादी और उसकी शादी में होने वाले खर्च की चिंता रहती है। अगर आपके घर में भी लक्ष्मी यानी बेटी है और आपको उसकी शादी की चिंता सता रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई ऐसी बीमा कंपनियां है तो लोगों की इन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कई खास पॉलिसी चला रही है। इन्हीं में से एक है भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कन्‍यादान पॉलिसी। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की कन्‍यादान पॉलिसी स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस स्‍कीम के तहत माता-पिता को बेटी की पढ़ाई और उसकी शादी के लिए बचत के लिए प्रोत्साहित करना है। एलआईसी की इस कन्यादान पॉलिसी में आपको रोज बस 121 रुपये जमा कराने होंगे। वहीं आपको अपनी बेटी के कन्यादान पर 27 लाख रुपये मिलेंगे। यानी हर महीने आपको करीब 3600 रुपये का प्रीमियम जमा करना...

पवन व्यास को मिला राज्य स्तरीय “राजस्थान गौरव” सम्मान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर/जयपुर रविवार को जयपुर के ग्रांड उनियारा होटल सभागार मे युवा संस्कृति संस्थान की ओर से राजस्थान गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुवा जिसमें कला ,संस्कृति, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र थे जिन्होंने वर्चुअल कार्यक्रम मे संबोधित करते हुवे राष्ट्र एकता की शपथ दिलवाई।विशिष्ट अतिथि राजस्थान के ऊर्जा एवं कला मंत्री बी डी कल्ला मौजूद थे जिन्होंने सम्मानित विभूतियों को शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि कलाकार समाज और शहर के नगीने होते है एवं कोई कला छोटी नही होती है। इस मौके पर बीकानेर के कलाकार के द्वारा विश्व की सबसे बड़ी व सबसे छोटी पगड़ी बांधने व पगड़ी कला को लन्दन , वियतनाम , जापान व अमेरिका आदि देश विदेश में पंहुचाने एक साथ कला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड होल्डर साफा विशेषज्ञ पवन व्यास को राजस्थान गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। डॉ अमित पुरोहित एवं राहुल व्यास ने बताया कि ये बीकानेर के लिए गौरव की बात है क्योंकि सबसे कम उम्र मे यह स...

जूनागढ़ के पीछे महिला के पास मिला अवैध डोडा पोस्त

बीकानेर बुलेटिन अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त के साथ महिला को गिरफ्तार किया हैं। एसपी प्रीति चंद्रा के विशेष अभियान के तहत आज सदर पुलिस महिला मण्डल स्कूल के सामने कार्रवाई करते हुए करीब एक किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के चूरे के साथ आचूकी पत्नी बिशन सिंह उम्र 59 निवासी जूनागढ़ के पीछे को गिरफ्तार किया हैं। जिसके पास से डोडा पोस्त का चूरा जप्त कर पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

देशनोक पुलिस ने पकड़े मंदिर में चोरी के दो आरोपी

बीकानेर बुलेटिन मंदिर में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने दबोच लिया हैं। देशनोक पुलिस थाने की टीम ने यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने चोरी करने के मामले में गिरफ्तारशुदा महेन्द्र उर्फ डूंगरराम निवासी खींवसर और शंकर गिरी पुत्र नेमगिरी निवासी जालौर को गिरफ्तार किया हैं। इन दोनो को प्रोडेक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनो आरोपियों ने मंदिर में चोरी करने की वारदात को स्वीकार किया हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनो चोरों को न्यायालय में पेश किया। जहां से चोरों को रिमाण्ड पर भेज दिया हैं। पूछताछ के दौरान आने वाले दिनों और भी चोरियों का राज खुल सकता हैं। उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी को प्रार्थी रामरख निवासी पलाना ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि हमारे गांव में सती दादी माँ के मंदिर से चांदी के छत्र को अज्ञात चोर चुरा ले गया हैं। जिस पर पुलिस ने जांच करते हुए आज उप निरीक्षक जगदीश के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

नगर निगम बीकानेर का बजट सोमवार को

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । नगर निगम का सामान्य बजट को पारित करने के लिए सोमवार को रविन्द्र रंगमंच सभागार में दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित होगी। नगर निगम आयुक्त ए.एच.गौरी ने बताया कि नगर निगम इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-2022 बजट पेश किया जाएगा। बैठक की दर्शक दीर्घा में बैठने के लिए पास जारी किए गए है, अतः इसमें पासधारी को प्रवेश दिया जाएगा।

व्यास के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद प्रथम बार बीकानेर आने पर हुवा अभिनंन्दन

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान स्टेट स्टेनोग्राफर्स संघ, बीकानेर द्वारा आज दिनांक 07.02.2021 को स्टेट स्टेनोग्राफर्स संघ के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र व्यास का बीकानेर पधारने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में बीकानेर के विभिन्न विभागों, विश्वविद्यालयों, के स्टेनोग्राफर्स, निजी सहायक,अतिरिक्त निजी सचिव, निजी सचिव स्तर के कार्मिक ने श्री व्यास के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नन्दकिशोर पुरोहित द्वारा की गयी। विशिष्ट अतिथि श्री लक्ष्मण आचार्य, श्री गणेश व्यास व श्री सुरेश व्यास थे। संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र व्यास  ने अपने सम्बोधन में उपस्थित सभी कार्मिकों को आश्वस्त किया कि वे। स्टेनोग्राफर्स संवर्ग की समस्याओं पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति के पांच अवसर सृजन, जिला व सम्भाग स्तर पर पदोन्नति के अवसर प्रदान करने, नई भर्ती कराने, के निराकरण हेतु जयपुर में नियमित सतत् प्रयास किया जावेगा और बीकानेर के कर्मचारियों की समस्याओं हेतु हमेशा उपलब्ध रहेंगे व सहयोग प्रदान करेंगे तथा पूरे प्रदेश में संघ को नवग...