Skip to main content

हर दिन जमा करें महज इतने रुपये,बेटी की शादी की टेंशन खत्म!

बीकानेर बुलेटिन



अगर आपको बेटी की शादी की टेंशन है तो आपकी ये टेंशन हर दिन महज चंद रुपये की बचत कर खत्म हो सकती है। भारत में बेटी को लक्ष्मी कहा जाता है। आज भी देश में बेटी के जन्म होते ही माता-पिता उसकी शादी और पढ़ाई के लिए पैसा जोड़ने लगते हैं। सामान्य मानसिकता के तहत लोगों को बेटी की शादी और उसकी शादी में होने वाले खर्च की चिंता रहती है। अगर आपके घर में भी लक्ष्मी यानी बेटी है और आपको उसकी शादी की चिंता सता रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई ऐसी बीमा कंपनियां है तो लोगों की इन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कई खास पॉलिसी चला रही है। इन्हीं में से एक है भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कन्‍यादान पॉलिसी।

देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की कन्‍यादान पॉलिसी स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस स्‍कीम के तहत माता-पिता को बेटी की पढ़ाई और उसकी शादी के लिए बचत के लिए प्रोत्साहित करना है। एलआईसी की इस कन्यादान पॉलिसी में आपको रोज बस 121 रुपये जमा कराने होंगे। वहीं आपको अपनी बेटी के कन्यादान पर 27 लाख रुपये मिलेंगे। यानी हर महीने आपको करीब 3600 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा। रोजाना जमा किए गए 121 रुपये करके आप इस पॉलिसी से 25 साल बाद आपको 27 लाख रुपये मिलेंगे। यह रकम आपको बेटी की शादी की चिंता में होने वाले खर्च से आपको काफी हद तक मुक्ति दिला देगी।

इस पॉलिसी की खास बात ये है कि यह प्लान 25 साल के लिए है, लेकिन आपको प्रीमियम केवल 22 साल तक ही भरना है। पॉलिसी के बीच में बीमाधारक की मृत्‍यु हो जाने पर परिवार को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। वहीं बेटी को पॉलिसी के बचे सालों के दौरान हर साल 1 लाख रुपए मिलेगा। इसके साथ ही 25 साल पूरा होने पर पॉलिसी के नॉमिनी को 27 लाख रुपये अलग से मिलेंगे।

कन्‍यादान पॉलिसी (Kanyadan Policy) की बड़ी बातें

– 25 साल के लिए पॉलिसी ली जा सकती है।

– 22 साल तक प्रीमियम देना होगा।

– रोज 121 रुपये या महीने में करीब 3600 रुपये जमा करने होते हैं ।

– बीमाधारक का निधन होने पर परिवार को नहीं देना होगा प्रीमियम।

– बेटी को पॉलिसी के बचे साल के दौरान हर साल 1 लाख रुपये मिलेंगे।

– पॉलिसी पूरी होने पर नॉमिनी को 27 लाख रुपये मिलेंगे।

– यह पॉलिसी कम या ज्‍यादा प्रीमियम की भी ली जा सकती है।

किस उम्र में मिलेगी यह पॉलिसी

अगर आप अपनी बेटी के लिए कन्यादान पॉलिसी लेना चाहते हैं तो आपकी उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए। बेटी की उम्र कम से कम 1 साल होना जरूरी है। ये पॉलिसी वैसे तो 25 साल के लिए है, लेकिन प्रीमियम सिर्फ 22 साल तक ही देना होता है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।