Skip to main content

Posts

124 एडिशनल एसपी की तबादला सूची जारी,दीपक शर्मा होंगे बीकानेर के ADSP ग्रामीण

बीकानेर बुलेटिन जयपुर। राजस्थान सरकार ने 124 आरपीएस अधिकारियों (RPS Transfer) के तबादले किए है। राज्य के(DOP)  कार्मिक विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी किए है। कार्मिक विभाग (DOP Rajasthan) द्वारा जारी आदेशानुसार राज्य के पुलिस सेवा के (ASP Transfer) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्नानतरण / पदस्थापन किया गया है। सुनील कुमार होंगे सुजानगढ़ के ADSP,  दीपक शर्मा होंगे बीकानेर के ADSP ग्रामीण, ग्रामीण ADSP के तौर पर सुनील कुमार ने बिताए साढ़े तीन साल, प्रभावी रहा सुनील कुमार का कार्यकाल, ग्रामीण क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था और बड़े धरने प्रदर्शनों को भी किया अच्छे से हैंडल, आमजन से लेकर नेता भी रहे सुनील कुमार के कार्यकाल से ख़ुश, अब उनकी जगह बीकानेर में कभी सीओ सिटी रहे युवा दीपक शर्मा को  दी गई ज़िम्मेदारी।

शहर के ब्रांड जिम जंक्शन की पहली वर्षगांठ पर युवाओं में हुआ सकारात्मक ऊर्जा का संचार, बाफना ने कहा, हनुमान जी की तरह रक्षा में हो बल प्रयोग, पढ़ें ख़बर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कम समय में शहर का ब्रांड बन चुके जिम जंक्शन ने रविवार को अपनी पहली वर्षगांठ मनाई। इसके तहत मोहता चौक स्थित जिम जंक्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। डायरेक्टर हेमंत सेवग ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार व ट्रैफिक इंचार्ज रमेश सर्वटा, बतौर विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता युवा कवि व लेखक रोशन बाफना व नशा रोग विशेषज्ञ डॉ हरप्रीत सिंह, भाजयुमो प्रदेश मॉनिटरिंग सदस्य नेता अरुण कल्ला व बीजेपी युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर शामिल हुए।  सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार ने स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के लिए योग व कसरत को अति महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जिम जंक्शन को शुभकामनाएं दी। वहीं रमेश सर्वटा ने यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने नशे से दूर रहने की बात कही। सर्वटा ने कहा सड़कों को खून की जरूरत नहीं है, इसलिए लापरवाही करके सड़कों पर खून ना बहाएं, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कवि व लेखक रोशन बाफना ने कहा हनुमान जी को सकारात्मक ऊर्जा का सर्वोच्च उदाहरण बताते हुए ऊर्जा के सदुपयोग की बात कहीं। बाफना ने 'संघर्षों की वेला आई, परम पिता का शुभ संके...

इन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर बुलेटिन अनियमितताएं पाए जाने पर विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित बीकानेर, 10 अप्रैल। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित एवं  निरस्त किए गए हैं।   अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार ने बताया कि आर.डी. 682 स्थित तनुज मेडिकोज एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 12 से 14 अप्रैल (3 दिन) के लिए, बीकानेर एल एण्ड टी रोड़ स्थित मेघा मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 24 से 27 अप्रैल (4 दिन), बज्जू स्थित गौतम मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 14 अप्रैल (5 दिन), नोखा हॉस्पिटल रोड स्थित नामदेव मेडिकल स्टोर, बीकानेर स्थित रोहिणी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, मुस्कान मेडिकल एंड जनरल स्टोर आदर्श कॉलोनी का अनुज्ञापत्र 24 से 28 अप्रैल (5 दिन) के लिए, लूणकरणसर स्थित तनवीर मेडिकल एंड जनरल स्टोर, गोड़ू नई अनाज मंडी स्थित श्री धारणिया मेडिकल स्टोर, नोखा में रोड़ा रोड नोखा स्थित श्री भैरव मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा जैन चौक श्री अरिहंत मेडिकल का अनुज्ञापत्र 12 ...

बीकानेर के 90 अस्पतालों में हुई मॉक ड्रिल

बीकानेर बुलेटिन कोरोना के विरुद्ध हर परिस्थिति के लिए तैयार बीकानेर बीकानेर, 10 अप्रैल। तेज रफ़्तार 108 एंबुलेंस  जैसे ही अस्पताल के गेट पर पहुंची, पीपीई किट में उपस्थित स्टाफ ने उसमे आए डमी कोविड मरीज को तुरंत ऑक्सीजन लगाकर स्ट्रचर पर लिया और लगभग दौड़ाकर सीधा प्रथम तल पर स्थित कोविड वार्ड में एडमिट कर लिया। जहां नर्सिंग स्टाफ व चिकित्सकों ने मरीज का ऑक्सीजन स्तर चेक कर उसे स्टेबल किया। यह दृश्य था एसडीएम जिला अस्पताल में सोमवार को कोविड के विरुद्ध तैयारियों की मॉक ड्रिल का। यह मॉक ड्रिल सफल रही। इसके पश्चात मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, अस्पताल के अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, कोविड वार्ड प्रभारी डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ संजय खत्री, जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य, नर्सिंग अधीक्षक नरेंद्र यादव, नर्सिंग अधिकारी अमित वशिष्ट, करण शर्मा, डॉ प्रबल पवार, सुरभि सक्सेना, आफताब, बजरंग, ओमिंद्र, सुमन, प्रेम, विजय छंगानी, शरद, राजू आदि का सक्रिय योगदान रहा। अस्पताल अधीक्षक डॉ चतुर्वेदी ने कोविड ...

डीएससी के जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में हथियार रखने के डिपो पर तैनात सेना के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। साथी जवान उसे पीबीएम अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन वो दम तोड़ चुका था। घटना कैंट एरिया की है। सुसाइड करने वाला जवान लक्ष्मण सिंह उत्तराखंड का रहना वाला था। वो बीछवाल थाना क्षेत्र में कैंट एरिया में हथियार रखने के डिपो (आयुध डिपो) पर तैनात था। हथियारों को रखने के लिए बने इस डिपो पर लक्ष्मण सिंह खुद परेशान बताया जा रहा है। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद साथी जवान दौड़कर उसके पास पहुंचे। तब तक वो अचेत हो चुका था। उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

बीकानेर में बैंक अकाउंट से 72 लाख की साईबर चोरी,साइबर क्राइम रेस्पॉन्स टीम रात से एक्शन मोड पर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर से साइबर चोरी की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। वूलन मिल के बैंक अकाउंट से 72 लाख का साईबर चोरी होने की बात सामने आई है। घटना बीती रात 11 बजे की बताई जा रही है। एम एल वूलन इंडस्ट्री के मालिक सुरेश राठी ने मामले में पुलिस को शिकायत की है। बीकानेर की साइबर क्राइम रेस्पॉन्स टीम रात से एक्शन मोड पर है।  प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह काम हैकर्स का है। इंडस्ट्री मालिक की धा तो किसी से बात हुई, ना ही ओटीपी बताई गई, फिर भी एक अकाउंट से 72 लाख निकल गए। दरअसल, रात 11 बजे मिल मालिक के मोबाइल में एक ओटीपी आई। कंप्यूटर पर अकाउंट चैक किया तब तक तो धड़ाधड़ एक के बाद एक तीन बार में 72 लाख पार हो गए।  एसपी तेजस्वनी गौतम ने मामले को गंभीरता से लिया है। साईबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल प्रभारी देवेंद्र सोनी मय टीम को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कुछ माह पहले कोठारी वूलन मिल वालों के अकाउंट से 36 लाख का साईबर फ्रॉड हुआ था। लेकिन उस वक्त सीधे पैसे नहीं निकले थे। ऐसे में यह घटना चिंता का विषय बनी हुई है। माना जा रहा है कि बैंक अकाउंट से साईबर चोरी का राजस्था...

मुख्यमंत्री गहलोत ने दिया आदेश,11 अप्रेल को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। राजस्थान प्रदेश से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में 30वां सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। 11 अप्रेल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर अब राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ज्योतिबा फुले की जयंती मंगलवार को है। ऐसे में समस्त सरकारी कार्यालयों, स्कूलों व अन्य संस्थानों में कल अवकाश रहेगा। अधिकृत जानकारी के अनुसार प्राइवेट स्कूलों में बच्चों का अवकाश अनिवार्य होता है। वहीं स्टाफ का अवकाश स्कूल पर निर्भर रहता है।  बता दें कि इससे पहले 28 जनवरी को देवनारायण जयंती के ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। अब महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश का निर्णय लिया गया है। ऐसे में राज्य में अब सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 30 व ऐच्छिक अवकाशों की संख्या 20 हो गई है।