Skip to main content

बीकानेर के 90 अस्पतालों में हुई मॉक ड्रिल

बीकानेर बुलेटिन




कोरोना के विरुद्ध हर परिस्थिति के लिए तैयार बीकानेर



बीकानेर, 10 अप्रैल। तेज रफ़्तार 108 एंबुलेंस  जैसे ही अस्पताल के गेट पर पहुंची, पीपीई किट में उपस्थित स्टाफ ने उसमे आए डमी कोविड मरीज को तुरंत ऑक्सीजन लगाकर स्ट्रचर पर लिया और लगभग दौड़ाकर सीधा प्रथम तल पर स्थित कोविड वार्ड में एडमिट कर लिया। जहां नर्सिंग स्टाफ व चिकित्सकों ने मरीज का ऑक्सीजन स्तर चेक कर उसे स्टेबल किया। यह दृश्य था एसडीएम जिला अस्पताल में सोमवार को कोविड के विरुद्ध तैयारियों की मॉक ड्रिल का। यह मॉक ड्रिल सफल रही। इसके पश्चात मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, अस्पताल के अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, कोविड वार्ड प्रभारी डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ संजय खत्री, जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य, नर्सिंग अधीक्षक नरेंद्र यादव, नर्सिंग अधिकारी अमित वशिष्ट, करण शर्मा, डॉ प्रबल पवार, सुरभि सक्सेना, आफताब, बजरंग, ओमिंद्र, सुमन, प्रेम, विजय छंगानी, शरद, राजू आदि का सक्रिय योगदान रहा। अस्पताल अधीक्षक डॉ चतुर्वेदी ने कोविड को लेकर अस्पताल की तैयारियों, ऑक्सिजन, दवाओं की उपलब्धता, कोविड सैम्पल व स्टाफ के प्रशिक्षण के संबंध में उपस्थित मीडिया को जानकारी दी।
सीएमएचओ डॉ पंवार ने बताया कि कोरोना की किसी प्रकार की नई लहर की स्थिति में बीकानेर जिला पूर्णत: अलर्ट और तैयार है। चाहे वह बात ऑक्सीजन की उपलब्धता की हो या बेड की, वेंटिलेटर की, दवाइयों की और चाहे प्रशिक्षित मानव संसाधन की। जिले में तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल, जिला अस्पतालों, उपजिला अस्पतालों, सेटेलाइट अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों सहित 90 से अधिक अस्पतालों  में मॉक ड्रिल की गई। लगभग सभी व्यवस्थाएं सुचारू पाई गई। जो बंद पड़ी थी उन्हें चला कर देख लिया गया। 

डॉ अबरार पंवार ने जिला अस्पताल नोखा व निजी अस्पताल एपेक्स हॉस्पिटल में भी मॉक ड्रिल का जायजा लिया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने नापासर सीएचसी, पीएचसी किलचू व यूपीएचसी तिलक नगर का निरीक्षण किया गया। वहीं जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने सीएचसी देशनोक में मॉक ड्रिल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...