Skip to main content

Posts

महिला अभियोजन अधिकारियों ने किया बार अध्यक्ष का सम्मान तो महिला अधिवक्ताओं ने किया बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अभियोजन कार्यालय द्वारा आज बिहारी सिंह राठौड के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। मीडिया प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि आज महिला अभियोजन अधिकारीगण विमला कंवर, सीमा सोलंकी, सविता अहलावत, सविता रौतेला ने अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन, बीकानेर के नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महिला अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा, सचिव हितेश छंगाणी, उपाध्यक्ष साजिद मकसूद, सह-सचिव मनोज बिश्नोई, शांति शर्मा, मीडिया प्रभारी अनिल सोनी, कोषाध्यक्ष आसू प्रकाश पारीक, सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मण नायक प्रवक्ता अरविन्द सिंह शेखावत, बार कौंसिल सदस्य कुलदीप कुमार शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ. पी. हर्ष, पूर्व अध्यक्ष विवेक शर्मा, आई.टी. सेल प्रभारी जयदीप सिंह राजवी का सम्मान किया गया। इस मौके पर एडवोकेट कमलनारायण पुरोहित, तन्नाराम लखारा, सुरेश श्रीमाली, सुभाष खत्री, प्रियंका सनाढ्य, सुनीता अरोड़ा, तारा ओड, श...

बीकानेर से दुःखद खबर, सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत,एक घायल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।वही अन्य एक घायल होगया है। बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में पिकअप और ब्रिजा कार की भिडंत की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में दो जनों की मौत हुई है वही एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह सडक़ हादसा खारा के पास हुआ जिसमें दो जने बुरी तरह से घायल हो गये जिन्हें पीबीएम लेकर आए जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया।रिश्ते में दोनों पिता पुत्र बताए जा रहे हैं।  घायल व्यक्ति को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुचाया गया है। मौके पर बीछवाल थाना पुलिस पहुच गई है। हादसा कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

गंगाशहर के युवक पर आरोप, सोशल मीडिया पर युवती के अश्लील वीडियो किए वायरल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। सोशल मीडिया पर युवती के अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती ने नामजद आरोपी के खिलाफ गंगशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार युवती का आरोप है कि गोपेश्वर बस्ती हैदरी मस्जिद के पीछे रहने वाला समीर पुत्र राजू अली रंगरेज ने उसके अश्लील वीडियो वाट्सअप व फेसबुक पर वायरल कर दिया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 341, 509 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

19 मार्च की शाम बीकानेर के सूर सागर में मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 प्रतियोगिता, मुख्यमंत्री के ओएसडी शर्मा ने किया प्रमोशन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर दौरे पर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 के पोस्टर का प्रमोशन किया। आयोजक ख़बरमंडी न्यूज़ के संस्थापक रोशन बाफना के साथ हुई मुलाकात के दौरान शर्मा ने प्रतियोगिता के विषय में जानकारी ली। बाफना ने बताया कि प्रतियोगिता सूर सागर में होगी। इसकी ब्रांड एंबेसडर मिस मूमल 2023 गरिमा विजय है। वहीं बीकानेर की नामचीन हस्तियां कार्यक्रम का समर्थन कर रही है। शर्मा ने संस्कृति के संवर्द्धन में हो रहे आयोजन की सराहना की। शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे। इस दौरान युवा नेता ऋषि व्यास, कोरियोग्राफर शशिराज गोयल, महेश कुलरिया, आकाश लोहिया आदि उपस्थित रहे। बता दें कि 19 मार्च की शाम बीकानेर के सूर सागर में मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में युवतियां व महिलाएं गणगौर के साथ संस्कृति के रंग प्रस्तुत करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

52 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी, मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के कोटेगेट थाना इलाके में एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे से अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार पंचमुखा हनुमानजी मंदिर के पास राजेन्द्र गहलोत ने देर रात फांसी लगा ली। कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार व एक नाबालिग को किया पिस्टल सहित निरुद्ध

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अवैध हथियार तस्कारों के खिलाफ बीकानेर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो बदमाश व एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद किए है। एएसपी हरीशंकर के नेतृत्व में डीएसटी, कोटगेट, पुलिस ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह जानकारी एएसपी हरीशंकर ने दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे हथियार किससे से खरीदा और क्यों खरीदा। पुलिस थाना सदर जिला चुरु के वांछित एच.एस पृथ्वीराज उर्फ  सोनू पुत्र श्री रामावतार सोनी जाति सोनी उम्र 28 साल निवासी शिव कॉलोनी वार्ड नम्बर 23, जिला चुरु को धारदार हथियार चाकू सहित व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए विशेष अभियान में स्थाई वारंटी संदीप सिंह पुत्र हरिसिंह जाति राजपुत उम्र 38 साल निवासी तिलक नगर, जेएनवीसी बीकानेर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। तथा आर्म्स एक्ट में प्रभावी कार्यवाही करते हुवे एक नाबालिक को किया हथियार पीस्टल सहित निरुद्ध किया गया है।

मातृ शक्ति दे रही है ब्राह्मण महापंचायत का पीले चावल देकर निमंत्रण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के ब्राह्मण समाज की मातृ शक्ति ने आज नेहरू सारदा पीठ महाविद्यालय में पोस्टर विमोचन किया एवं ब्राह्मण समाज को निमंत्रण पीले चावल बांट कर दिये जा रहे है विप्र सेना की जिलाध्यक्ष वीणा पारीक ने बताया कि बीकानेर से जाने वाली महिलायें केसरिया साफा पहन कर ब्राह्मण महापंचायत में अलग थीम में दिखेगी।इस मौके पर भाजपा देहात महिला मोर्चा महामंत्री विमला उपाध्याय ने बताया कि इस ब्राह्मण महापंचायत में महिलाएं ज्यादा से ज्यादा भाग लेवे इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है नेहरू सारदा पीठ महाविद्यालय की अध्यक्षा कृतिका पारीक ने डोर टू डोर प्रचार करने की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर बीकानेर महिला मोर्चा प्रभारी सीमा पारीक,शिवांगी,नेहा, विजयश्री आदि मौजूद रहे।