Skip to main content

Posts

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने श्री कोलायत जी मे कपिल मूनीश्वर के किए दर्शन

बीकानेर बुलेटिन भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने श्री कोलायत प्रवास के दौरान भगवान कपिल मूनीश्वर का दर्शन किए,  इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चैनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व मे भगवान श्री कपिल मूनीश्वर की तस्वीर भेंट की    बीकानेर। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बीकानेर प्रवास के दौरान श्री कोलायत विधानसभा का दौरा किया इस दौरान चंद्रशेखर ने सबसे पहले सांख्य दर्शन के प्रणेता भगवान श्री कपिल मुनि के दर्शन किए एवं प्रदेश में शांति एवं खुशहाली की कामना की मंदिर परिसर में भाजयुमो नेता चैन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में भगवान  कपिल मुनि की तस्वीर भेंट की एवं  कपिल सरोवर और मंदिर पर चर्चा हुई। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने उसके बाद भगवान सत्यनारायण के मंदिर में दर्शन किए और श्री कोलायत वासियों से बातचीत की । श्री कोलायत मंडल कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश महामंत्री भाजपा चंद्रशेखर ने ली मंडल कार्यालय श्री कोलायत में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री काशीराम गोदारा भाजपा जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी प्रदेश मंत्री विजेंद्र...

गंगाशहर: जानलेवा हमले के आरोपीयों को भेजा जेल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में पिज्जा लेने गये निखिल पुरोहित के साथ मोहता सराय के पास हथियारों से लेस होकर पूर्व रंजिश वश कुल सात आरोपीगण ने एक राय होकर जान से मारने की नियत से परिवादी पर फायर किया तथा परिवादी को के के रेस्टोरेन्ट के सामने लात मारकर मोटरसाईकिल से गिराया एवं आरोपी अनिल भाटी निवासी रानीसर बास, गोपी तंवर, देवकिशन निवासी रानीसर बास, अरूण उर्फ अन्ना माली तथा दो-तीन अन्य लोगों ने घेरा देकर जान से मारने की नियत से तलवार, लाठियों एवं सरियों से हमला कर दिया जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट जरिये पर्चा बयान दिनांक 16.02.2023 को थाना पुलिस गंगाशहर में परिवादी ने दर्ज करवाई जिस पर आरोपी अनिल भाटी, अरूण उर्फ अन्ना, ताराचन्द उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर न्यायालय मुख्य न्यायिक मजि. संख्या 4, बीकानेर के समक्ष पेश किया जिस पर परिवादी की तरफ से अधिवक्ता निमिषा शर्मा ने अपराध की गम्भीरता से न्यायालय को अवगत करवाया तथा वर्तमान में ऐसे गम्भीर अपराधों के कारण समाज में फैल रहे आंतकिंत माहौल की रोकथाम हेतु उनकी जमानत का विरोध किया जिस पर न्यायालय द्वारा उपरोक्त वर्णित तीनों आरोपीगण ...

किसी भी रैली अथवा जुलूस में डीजे की अनुमति नहीं

बीकानेर बुलेटिन गंगा-जमुनी संस्कृति का शहर है बीकानेर, आपसी प्रेम और भाईचारा बरकरार रखना सभी की जिम्मेदारी शांति समिति की बैठक आयोजित बीकानेर, 1 मार्च। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि बीकानेर गंगा-जमुनी तहजीब का शहर है। शहरवासियों के मन में एक-दूसरे के प्रति आदर-भाव यहां की विरासतन संस्कृति है। इन संस्कारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाएं तथा शहर का अमन-चैन बनाए रखने में अपनी भागीदारी निभाएं।  जिला कलेक्टर ने बुधवार को शांति समिति बैठक के दौरान यह बात कही।  उन्होंने कहा कि प्रत्येक शहरवासी, सभी त्योहार अपनी परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। यहां का प्रेम और अपनापन बरकरार रहे, यह हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बिना वेरीफाई कुछ भी साझा नहीं करें और बिना सक्षम अनुमति कोई भी आयोजन नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि सभी वर्ग समानता से अपने त्यौहार मनाएं तथा बीकानेर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, यह पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शांति समिति और स...

रोडवेज बसों में करे फ्री सफर 8 मार्च को

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। हर साल की तरह इस बार भी राजस्थान रोडवेज ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च ) पर राज्य में महिलाएं, छोटी बच्चियों के लिए बसों में फ्री सफर करवाने का निर्णय किया है। रोडवेज प्रशासन ने आज इसके आदेश जारी कर दिए है। इस आदेशों के तहत राज्य में महिलाएं राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। फ्री सफर की सुविधा 7 मार्च रात 12 बजे से मिलेगी और 8 मार्च रात 11.59 बजे तक जनरेट होने वाली टिकटों पर मिलेगा। इस सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन पर 7.50 करोड़ रुपए का आर्थिक भार आएगा। फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगा। अगर कोई राजस्थान की सीमा से बाहर जैसे दिल्ली, आगरा, मथुरा या दूसरे राज्यों के शहरों में जाता है ताे उससे राज्य की सीमा तक किराया नहीं लिया जाएगा। उसके आगे का किराया वसूला जाएगा। आपको बता दें कि इस बार रोडवेज प्रशासन को पूरे प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा महिलाओं के सफर करने अनुमान है। क्योंकि 7 मार्च को धुलंडी पर्व है और अगले दिन बड़ी संख्या में लोग अपने गांव या शहरों से काम-काज के दूसरे शहरों में आएंगे...

नशीली दवाओं के विक्रय पर लगे अंकुश- संभागीय आयुक्त

बीकानेर बुलेटिन नशीली दवाओं के विक्रय और अवैध खनन की रोकथाम के लिए हो प्रभावी कार्रवाई संभागीय आयुक्त ने वीसी के जरिए ली बैठक कानून व्यवस्था, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की बीकानेर, 1 मार्च। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि होली के मद्देनजर संभाग के सभी जिलों में प्रशासन और पुलिस अधिकारी बेहतर समन्वय करते हुए कानून व्यवस्था संधारित रखना सुनिश्चित करें। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संभाग के चारों जिलों के कलक्टर और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक में संभागीय आयुक्त ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभाग में सांप्रदायिक सौहार्द और सद्भाव बना रहे, इसके लिए शांति समितियों को सक्रिय करने के साथ समाज के प्रबुद्धजनों का सहयोग लें और जिला और उपखंड स्तर पर आवश्यक बैठकें की जाएं। संभागीय आयुक्त ने अवैध खनन, नशीली दवाओं के कारोबार और अवैध हथियार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष नजर रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाए। वन, खनन और पुलिस विभाग आपसी सामंजस्य रखते हुए कार्य करें। नशीली दवाओं के अव...

पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 पिस्टल, 2 देसी कट्टे , 1 जिंदा कारतूस ज़ब्त

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । बीछवाल और बज्जू थाना इलाके में दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्‍जे से एक पिस्टल, दो देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। एएसपी सिटी हरिशंकर यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बीछवाल और बज्जू इलाके में संदिग्ध बदमाश देशी कट्टे और पिस्टल के साथ घूम रहे हैं।   इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बज्जू थाना इलाके के मोडायत निवासी बजरंग लाल पुत्र दयाराम विश्नोई और रणजीतपुरा निवासी धर्माराम पुत्र गणेशराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। इनमें बजरंग विश्नोई को बज्जू थाना पुलिस और धर्माराम पुत्र गणेशराम जाट को बीछवाल पुलिस ने गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी हरिशंकर यादव ने बताया कि जरिये मुखबिर सूचना मिली थी कि कई संदिग्ध युवक बाहर से हथियारों की खेप लाकर बीकानेर के आपराधिक जगत में सप्लाई कर रहे हैं।  इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों और उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी बढ़ा दी। इसके लिये साइबर सैल की टीम को विशेष जिम्‍मा सौंपा गया। एएसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपि...

होली के त्यौहार से पहले एक बार फिर महंगाई का झटका, घरेलू और कॉमर्शियल गैस की कीमतोंं में बढ़ोतरी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । लंबे समय बाद गैस कंपन‍ियों ने घरेलू एवं कमर्शियल एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में बेतहाशा वृद्धि की है। घरेलू सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। बीकानेर में 14.2 क‍िलो वाले घरेलू एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत बढ़कर 1116 रुपये हो गई है। वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के अनुसार 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 350.50 रुपए महंगा हुआ है. दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2139.50 रुपए हो गई है।