Skip to main content

Posts

बीकानेर में इंसानियत का क्रूर चेहरा, 5 माह की मासूम को फेंका नहर में

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में पांच-छह महीने की बच्ची को नहर में फैंक दिया गया, जिसकी मौत हो गई। बाइक पर सवार एक महिला और पुरुष इस बच्ची को नहर में फैंक गए हैं। कुछ लोगों ने बच्ची को फैंकते हुए देखा तो चिल्लाए लेकिन तब तक बाइक सवार भाग गए। करीब बीस किलोमीटर दूर बाइक बरामद हो गई है लेकिन बच्ची की फैंकने वाले पकड़ में नहीं आए। छत्तरगढ़ के पास IGNP की मुख्य नहर में इस बच्ची को फैंका गया। बच्ची ने स्वेटर पहना हुआ है और जुड़ा बांधा हुआ है। वहीं पर खड़े लोगों ने पुलिस को बताया कि एक बाइक पर महिला और पुरुष आए थे। लड़की इनके बीच में थी। नहर पास आते ही पुलिया के ऊपर से इस बच्ची को फैंक दिया गया। बच्ची को फैंकने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और बाइक की स्पीड तेज करके भाग गए। वहां कुछ लोगों ने ये सब देखा तो चिल्लाए, बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वो हाथ नहीं आए। कुछ युवकों ने तुरंत नहर में कूदकर बच्ची को बाहर निकाला, उसे उल्टा करके पानी निकालने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक उसका दम टूट चुका था। सुंदर और मासूम महज पांच-छह महीने की ये बच्ची बहुत ही सुंदर और मासूम दिख रही ह...

नोखा रोड पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। गंगाशहर में बीती देररात को नोखा रोड पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जेगला निवासी प्रेमलाल पुत्र मोहनराम के रूप में हुई। इस संबंध मृतक के भाई रामरतन ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसके भाई को पिकअप ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।

नोखा रॉड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले के गंगाशहर थाना इलाके में शनिवार देर रात को एक युवक का अज्ञात शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर थाना इलाके में नोखा रोड़ पर रात को सडक़ पर एक युवक का शव पड़ा था। जानकारी मिलने पर युवक को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बीकानेर में रेस्टोरेन्ट मे लगीं भयानक आग

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जयनारायण व्यास कालोनी के गौतम सर्किल के पास एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल में आज सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक जयनारायण व्यास कालोनी के गौतम सर्किल पर स्थित प्राइम टावर के तीसरी मंजिल स्थित डोसा प्लाजा रेस्टोरेंट से लोगों ने धुंआ निकलता देखा देखते ही देखते मार्केट से आग की लपटें उठने लगीं।  वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना जयनारायण व्यास कालोनी थाने को दी। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। जय नारायण व्यास कालोनी थाना पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और इस रास्ते को बंद करवाया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियो ने आग पर काबू पाया। अग्नि शमन विभाग के अभिषेक चौधरी ने बताया कि जयनारायण व्यास कालोनी इलाके में आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से रेस्टोरेंट में काफी नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। रेस्टोरेंट्स ...

संभागीय आयुक्त के निर्देश पर एक सौ नब्बे दुकानें तोड़ने का सिलसिला रविवार को भी रहेगा जारी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर की तरफ बने सर्किल से जयपुर की तरफ करीब एक सौ नब्बे दुकानें तोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन खुद अतिक्रमण तोड़ने के अभियान पर नजर रखे हुए हैं। पवन के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। पीडब्ल्यूडी के एनएच विंग द्वारा स्थानीय प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सहित तहसीलदार राजवीर कड़वासरा सहित अन्य आदि मौजूद रहे। संभागीय आयुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा श्रीडूंगरगढ़ से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर 190 अतिक्रमण चिन्हित करते हुए इन्हें हटाने के लिए 7 दिन पूर्व नोटिस दिए गए। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को चालू हुई। दो दिनों में 45 अतिक्रमण हटाए गए। वहीं 46 अतिक्रमण लोगों द्वारा हटा लिए गए। संभागीय आयुक्त ने बताया कि यह अभियान रविवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अतिक्रमण बर्दाश्त नह...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बीकानेर शहर की जिम्मेदारी फिर विजय आचार्य के हाथ में, देहात में जालम सिंह भाटी अध्यक्ष

बीकानेर बुलेटिन शहर भाजपा की जिम्मेदारी एक बार फिर विजय आचार्य को सौंप दी गई है। इससे पहले भी आचार्य अध्यक्ष रहे थे लेकिन तब कार्यकाल बहुत कम समय के लिए रहा, लेकिन अब चुनावी साल में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर, देहात में जालम सिंह भाटी को एक बार फिर बागडोर सौंप दी गई है। प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। बीकानेर में शहर अध्यक्ष के दावेदार के रूप विजय आचार्य के अलावा भी कई नाम थे जिन्हें पीछे छोड़कर विजय आचार्य को जिम्मा दिया गया है। विधानसभा चुनाव में बीकानेर पश्चिम से टिकट के भी दावेदार हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें अध्यक्ष बनाकर टिकट की दौड़ में कुछ पीछे कर दिया गया है। आमतौर पर पार्टी अध्यक्षों को टिकट नहीं देने की शर्त होती है। हालांकि टिकट देने में अब आचार्य की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। कई बार अध्यक्ष को भी टिकट दिया जाता रहा है, ऐसे में टिकट की दौड़ से वो पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं। देहात अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर जालम सिंह भाटी को दी गई है। इससे पहले ताराचंद सारस्वत के पास ये जिम्मा था। जालम सिंह खुद पहले अध्यक्ष रह चुके हैं। ...