Skip to main content

Posts

युवक को दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर/हनुमानगढ़। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के परलीका गांव की है। थानाधिकारी अजय अरोड़ा के अनुसार मृतक का नाम संदीप स्वामी पुत्र मंगतुराम है। घटना आज शाम सात बजे गांव के चौगान में हुई। अज्ञात आरोपियों ने संदीप के सीने पर एक गोली मारी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक संदीप छंटा हुआ बदमाश था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में 8-10 मुकदमें थे। इस साल वह दो बार गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। आरोपी अभी अज्ञात ही है। पुलिस टीमें दबिश दे रही है।

सेहत का दुश्मन है रीयूज्ड तेल, रसगुल्ले का लिया सैम्पल, शुद्ध के लिए युद्ध चला अभियान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना शुद्ध के लिए युद्ध के तहत मंगलवार को बीकानेर जिले में रीयूज्ड कुकिंग ऑयल के विरूद्ध  विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार द्वारा बीकानेर के विभिन्न होटल संचालकों, नमकीन विक्रेताओं तथा कचोरी समोसे वालों का निरीक्षण किया गया। एफएसओ सुरेन्द्र कुमार ने एफएसएसएआई एक्ट के तहत खाद्य तेलों के अधिकतम 3 बार रीयूज तथा खराब बचे हुए तेलों के निस्तारण प्रक्रिया समझाई। साथ ही होटल और  रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारियों में से एक या दो को फॉसटेक के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण लेने की अनिवार्यता के बारे में बताया । सभी जगह साफ-सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त रानीबाजार के सगुन रसगुल्ला प्रतिष्ठान से रसगुल्ले का एक नमूना एकत्र कर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भेजा गया। निरीक्षण में सहायक कर्मचारी सुखदेव शामिल रहे। सेहत का दुश्मन है रीयूज्ड तेल डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि बार-बार गर्म करने पर कुकिंग ऑयल में ट्रांस फैट की मात्रा...

हेलमेट ना पहनने ,बिना नंबर की गाड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, शहर के ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए संभागीय आयुक्त ने ली मैराथन बैठक

बीकानेर बुलेटिन शहर के ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए संभागीय आयुक्त ने ली मैराथन बैठक नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए संबंधित एजेंसियों को दिए निर्देश   बीकानेर, 27 दिसंबर। शहर में  यातायात व परिवहन व्यवस्था को आमजन के लिए सुगम तथा  सुविधाजनक बनाने हेतु संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।  संभागीय आयुक्त कार्यालय में मंगलवार को  आयोजित बैठक में डा पवन ने कहा कि सुगम ट्रैफिक के लिए ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग के साथ-साथ नगर निगम, यूआईटी और पीडब्ल्यूडी जैसी एजेंसियां समन्वय करते हुए कार्य करें। संभागीय आयुक्त ने रोड फर्नीचर लगवाने, मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने, हेलमेट जांच अभियान चलाने, डिवाइडर बनाने , पार्किंग व्यवस्था डिवेलप करने सहित विभिन्न निर्देश दिए। निगम गोदाम (भैंसावाडा) की दीवार ली जाएगी पीछे, सड़क होगी चौड़ी  संभागीय आयुक्त ने बताया कि निगम गोदाम (भैंसावाडा) की दीवार को पीछे लिया जाएगा ताकि सड़क को चौड़ा किया जा सके। साथ ही चौखूंटी पुलिया के दाएं और बाएं दोनों और के कब्जे हटाए ज...

गंगाशहर के शांति बाल निकेतन स्कूल में बुधवार से शुरू होगा आधार कार्ड बनवाने का शिविर

बीकानेर बुलेटिन शांति बाल निकेतन स्कूल में बुधवार से शुरू होगा आधार कार्ड बनवाने का शिविर दो दिनों तक बनवाए जा सकेंगे 5 वर्ष आयु तक के बच्चों के आधार कार्ड आधार कार्ड  में संशोधन करवाने की सुविधा भी रहेगी उपलब्ध बीकानेर। गंगाशहर स्थित शांति बाल निकेतन स्कूल परिसर में बुधवार यानि कल से आधार कार्ड बनवाने और संशोधन करवाने का शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था प्रधान लोकेशकुमार मोदी ने बताया कि दो दिवसीय इस शिविर में 5 वर्ष आयु तक के बच्चों के नए आधार कार्ड बनवाए जा सकेंगे और संशोधन भी कराया जा सकेगा। शिविर का समय सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक का रहेगा। यह शिविर रानीबाजार स्थित श्री ई-मित्रा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि स्कूल परिसर में इन दिनों टेबल टेनिस प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें दर्जनों बालक-बालिकाएं टेबल टेनिस खेल के गुर प्रशिक्षित खिलाडिय़ों से सीख रहे हैं।

एनएफएसए करवा रखा है आवेदन तो जल्द ये काम निपटा ले वरना होगा रद्द

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 27 दिसम्बर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत नाम जोड़ने के अधूरे आवेदनों की आक्षेप पूर्ति करते हुए 30 दिनों में अपीलीय अधिकारी को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं होने पर आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत नाम जोड़ने के लिए अप्रैल-मई में आवेदन लिए गए थे। इनके निस्तारण का कार्य 16 सितम्बर से किया जा रहा है। जांच के दौरान अधूरे पाए गए आवेदन संबंधित ई-मित्र कियोस्क को वापस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक संबंधित ई-मित्र कियोस्क धारक से संपर्क करें तथा यदि उनके आवेदन में आक्षेप लगाए गए हैं तो अतिशीघ्र इनकी पूर्ति करवाना सुनिश्चित करें। आक्षेप पूर्ति के पश्चात् अधिक तीस दिन में संबंधित अपीलीय अधिकारी तक यह आवेदन पहुंचना जरूरी है। अन्यथा आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिला रसद अधिकारी को आवश्यक मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक को संबंधित ई-मित्र कियोस्क धारकों को आक्षेप पूर्ति के पश्चा...

गंगाशहर मोहन टावर से लेकर इन इलाकों में कल 3 घँटे बिजली गुल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। विद्युत रख-रखाव एवं ट्री-ट्रिमिंग के लिए 28 दिसंबर को प्रातः 08:00 से 11:00 तक ट्रांसपोर्ट नगर, हनुमान नगर, मोहन टावर, घड़सीसर रोड, आर्दश विद्यामन्दिर के पीछे, मुस्कान होटल, एम.एम. ग्राउंड के पीछे, पुष्करणा स्टेडियम के पास, नया शहर थाना, विवेक नाथ बगीची, ब्रहम बगीची, मालियो का मोहल्ला एवं नत्थुसर बास का क्षेत्र विद्युत आपुर्ति बंद रहेगी।

मजदूर की काम करते गिरने से मौत 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक मजदूर की काम करते गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रानीबाजार स्थित एक फैक्ट्री में काम करते समय भोला मंडल नामक मजदूर गिर गया। जिसे घायलावस्था में पीबीएम ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक उतरप्रदेश का निवासी था। जिसके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके आने के उपरान्त आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल इसको लेकर किसी प्रकार का कोई मामाला दर्ज नहीं हुआ है।