Skip to main content

Posts

इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करता था पोरोनग्राफ़ी, पुलिस ने दबोचा, NCRB की पैनी नजर में आपका मोबाइल भी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोनोग्राफी से जुड़े वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया की माडिया निवासी 22 वर्षीय रामनिवास ने अपने मोबाइल फोन से इंस्टग्राम अकाउंट से कई लोगों को चाइल्ड पोनोग्राफी से जुड़े वीडियो भेजे थे। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से अश्लील चेट से जुड़े जानकारियां भी मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने सुचित करते हुए बताया है कि सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोनोग्राफी से जुड़े वीडियो सर्च करना,स्टोर करना अथवा प्रसारित करना कानूनी अपराध है। विभिन्न जांच एजेंसियां सोशल मीडिया पर पैनी नजर से नजर बनाए हुए है। ऐसे में चाइल्ड पोनोग्राफी से जुड़े किसी भी तरह के वीडियो को वायरल ना करें। पुलिस ने अब तक चाइल्ड पोनोग्राफी से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ।

युवा किसान नेता ज्याणि ने राहुल गांधी को किसानो की समस्याओं से अवगत कराया

बीकानेर बुलेटिन भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है।  जिसमे बीकानेर सहित प्रदेश के कार्यकर्ता तथा नेता यात्रा में पहुंच रहे हैं| इसी के चलते बीकानेर तहसील के किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष राधाकिशन ज्याणि  राहुल गांधी से मुलाकात करते हुए दिखाई दिए। इस संबध में ज्याणि ने बातचीत में बताया की वह पिछले दिनों यात्रा में सामिल हुए| इस दौरान उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हुई और उन्होंने राहुल गांधी को बीकानेर के किसानो की समस्याओं से अवगत करवाया जिस पर राहुल गांधी ने विश्वास दिलाया की किसानो की सभी समस्याओं के निस्तारण की लिए वह मुख्यमंत्री तथा वरिष्ट नेताओ से बात करेंगे|

मोनालिसा हत्याकांड: पुलिस का एक्शन जारी, एक वकील और एक प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के चर्चित मोनालिसा हत्याकांड में पुलिस ने दो और गिरफ्तारी की है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को पुलिस ने एक वकील और एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है, जिन्हें आज ही अदालत में पेश किया जाएगा।

फांसी का फंदा लगाकर 52 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। संघर्षों से हारकर मौत चुनने की घटनाएं अब आम हो गई हैं। आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। कोटगेट थाना क्षेत्र में 52 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। घटना आज सुबह की है। मृतक का नाम विनोद पुत्र मोटाराम धोबी बताया जा रहा है। एएसआई श्याम लाल के अनुसार मृतक विनोद शराब का आदी था। रात को छत के कमरे में सोया। सुबह 8 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने जाकर देखा। वह फांसी के फंदे से झूलता मिला। विनोद ने किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं छोड़ा। वह शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह परेशान ही रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रदेश में 75 लाख परिवार को 500 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को अलवर के मालाखेड़ा में जरुरतमंदों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराने की घोषणा की। गहलोत की इस घोषणा के बाद राजस्थान सहित पूरे देश में इस घोषण की चर्चाएं होने लग गई हैं। देशभर का बड़ा वर्ग इस पहल का स्वागत कर रहा है। वहीं, एक हिस्सा इसे जमीनी तौर पर टेस्ट करने की बात कर रहा है। मगर सियासी जानकारों का कहना है कि इससे अशोक गहलोत ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। यदि यह योजना लागू हुई तो गहलोत की इस घोषणा का आम जनता, राजस्थान की सरकार, कांग्रेस, बीजेपी और प्रदेश की राजनीति पर असर पड़ेगा। जानते हैं कैसा रहेगा गहलोत का यह सियासी स्ट्रोक और क्या हैं इसके मायने? पहले जानते हैं कि इस योजना में किन लोगों को फायदा होगा। दरअसल, यह योजना सिर्फ उन ग्राहकों के लिए है जो राजस्थान में बीपीएल श्रेणी में हैं या फिर केंद्र की उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस सिलेंड लेते हैं। ऐसे ग्राहकों को यह सिलेंडर 500 रुपए में राजस्थान सरकार मुहैया कराएगी। फिलहाल साधारण तौर पर सिलेंडर राजस्थान में लगभग 1050 रुपए में मिलता है। ऐसे में 1 अप्रैल 2023 से आधी से भी क...

युवा नेता कुकणा ने की राहुल गांधी से मुलाकत

बीकानेर बुलेटिन भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है। जिसे लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तथा नेताओ में खासा जोश दिखाई दे रहा है जिसमे बीकानेर सहित प्रदेश के कार्यकर्ता यात्रा में पहुंच रहे हैं| आज बीकानेर से युवा नेता महेन्द्र  कुकणा भी राहुल गांधी से कदम मिलाते हुए दिखाई दिए| इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी दिखाई दिए। इस संबध में कुकणा ने बातचीत में बताया की वह पिछले कुछ दिनों से यात्रा में सक्रिय हैं| इस दौरान उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हुई और राहुल गांधी ने बीकानेर और लूणकरणसर विधानसभा की राजनेतिक हालचाल पर चर्चा हुई और राहुल गांधी ने कॉन्ग्रेस सरकार के विकास कार्यों पर भी जानकारी ली।

शमशान में युवक ने लगाई फांसी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले के जसरासर गांव में एक युवक ने शमशान गृह में जाकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार जसरासर गांव में रहने वाले नौरगराम ने फांसी लगाई। पुलिस ने बताया कि नौरगराम सुबह घर से बाजार जाने के लिए निकाला था तो परिवार के ओमप्रकाश ने टेलीफोन पर बताया कि आपका पुत्र शमशान भूमि में आड़ू के पेड़ पर फांसी के फंदे लटका हुआ है। उसने अपने गमछे से फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगाई।