Skip to main content

Posts

दिन दहाड़े घरों में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। दिन दहाड़े घरों में चोरी करने वाली महिला सुमन गिरफ्तार, छतरगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र के घरों में चोरी करने के आरोप में शुक्रवार 7 अक्टूबर को गांव लाखूसर निवासी 40 वर्षीय महिला सुमन उपाध्याय पत्नी सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला सुमन ने मंगलवार 4 अक्टूबर को छतरगढ़ निवासी रमेश जाट व कन्हैयालाल जाट के यहां चोरी की थी। थानाधिकारी जयकुमार ने बताया कि आरोपी महिला के कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद किया गया है। इस सामान में दो संदूक, एक बैग, तीन चांदी की पायल, 12 नग कंठी, गले की मूर्ति, अंगूठी, चूडियां, चेन, चांदी के कड़े, टोपस पिन, 3870 रुपये नकद तथा दो कपड़ों से भरी अटैचियां शामिल है।

समाज कल्याण सप्ताह का हुआ समापन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,7 अक्टूबर। विशेष योग्यजन कल्याण दिवस के साथ शुक्रवार को समाज कल्याण सप्ताह का समापन हुआ।   इस अवसर पर उपखंड अधिकारी  द्वारा तीन दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की गई। कार्यक्रम में  उपखंड अधिकारी बीकानेर अशोक बिश्नोई,   अतिरिक्त निदेशक, स्थानीय निधि अंकेक्षण, बीकानेर अरविंद, ए-वन टी वी के ब्यूरोचीफ के के सिंह ,बाल कल्याण समिति, के पूर्व अध्यक्ष वाई वी शर्मा सहित, उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल डी पंवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी वाजिद खान  व  सुरेन्द्र व सेवाश्रम के निदेशक  भीष्म कौशिक व सेवाश्रम के विशेष योग्यजन व कार्मिक उपस्थित रहे। ----

खबर का असर: 3 मावा कोल्ड स्टोरेज पर स्वास्थ्य विभाग की औचक कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन शुद्ध के लिए युद्ध कैसे! जब मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री बिक चुकी होंगी तब लेंगे सुध दिवाली से पहले विशेष शुद्ध के लिए युद्ध शुरू कमला कॉलोनी स्थित 3 मावा कोल्ड स्टोरेज पर स्वास्थ्य विभाग की औचक कार्यवाही लिए मावे के 4 सैम्पल बीकानेर, 7 अक्टूबर। निरोगी राजस्थान संकल्प के अंतर्गत दिवाली से पहले विशेष शुद्ध के लिए युद्ध  शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को कमला कॉलोनी स्थित सन्नो कोल्ड स्टोरेज, प्रीति कोल्ड स्टोरेज व आशा कोल्ड स्टोरेज पर जांच की औचक कार्यवाही की गई। सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा द्वारा सभी स्टोर की गहन जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोदारा द्वारा स्टोरेज में रखे गए विभिन्न व्यापारियों के मावा टिन से कुल 4 नमूने लिए गए जिन्हें जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्टोरेज मालिक को निर्देश दिए कि स्टोर में किस व्यापारी का कितना माल है इसकी सूची कोल्ड स्टोरेज के ऊपर चस्पा की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की मिलावट व सब स्टैंड...

दीपावली पर मिला तोहफा: शहर की 14 और कच्ची बस्तियों मे अब जारी हो सकेंगे न्यास द्वारा पट्टे

बीकानेर बुलेटिन यूआईटी ट्रस्ट की बैठक में 14 कच्ची बस्तियों को किया गया डिनोटिफाईड बीकानेर, 7 अक्टूबर। शहर की 14 कच्ची बस्तियों के निवासियों को अब नगर विकास न्यास न्यास द्वारा पट्टे जारी किए जा सकेंगे। दीपावली के अवसर पर इन कालोनीवासियों को न्यास द्वारा यह तोहफा दिया गया है। नगर विकास न्यास अध्यक्ष और जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को  हुई ट्रस्ट की बैठक में 14 कच्ची बस्तियों को डिनोटिफाइड करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। न्यास अध्यक्ष ने बताया कि न्यास के क्षेत्र में आने वाली सर्वेशुदा जिन कच्ची बस्तियों को डिनोटिफाई करने का निर्णय लिया गया है,  इनमें अमरसिंहपुरा मेघवालाना, फतीपुरा, शीतला गेट के बाहर , रानीसर बास, मोहल्ला पंचमुखा हनुमान जी मंदिर के पास बीकानेर, इंडस्ट्रियल एरिया रानी बाजार बीकानेर, गुर्जरों के कब्रिस्तान के पास , बांद्रा बास बीकानेर, प्रताप बस्ती बीकानेर, सर्वोदय बस्ती बीकानेर, बंगला नगर,  नत्थूसर गेट हरिजन बस्ती बीकानेर, भाटों  का बास, हमालों की बाहर भादणियों की बगीची के पास शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन कच्ची बस्तिय...

घर में फंदा लगाकर युवक ने किया सुसाइड

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली।मृतक सुनील स्वामी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।सुनील ने देर रात अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने जब कमरा खोलना चाहा, लेकिन अंदर से बंद था। बाद में जैसे-तैसे कमरा खोलकर देखा तो अंदर फांसी पर लटका हुआ था। सुनील को तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नयाशहर पुलिस भी देर रात पीबीएम अस्पताल पहुंची। उसका शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। मृतक के परिजनों नयाशहर थाने में पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। शव भी लेने से इनकार कर दिया गया। सुसाइड नोट भी मिला मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन इसमें क्या लिखा है? इस बारे में पुलिस नहीं बता रही। बताया जा रहा है कि घरेलु परेशानी का जिक्र किया गया है। इसी कारण परिजनों ने नयाशहर थाने पहुंचकर मामला दर्ज करने की मांग की। थानाधिकारी वेद प्रकाश श्योराण से बातचीत के बाद परिजनों ने दोपहर में मोर्चरी से शव लिया। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मा...

सोशल मीडिया के जरिए बेच रहा था पोर्न कंटेंट, एक शख्स को किया गया राउंडअप

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर की कोटगेट थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक पर पोर्नोग्राफी को लेकर महिलाओं और बच्चों के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया के जरिये बेचने का आरोप है. बीकानेर जिले की कोटगेट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को तेलंगाना पुलिस की साइबर सेल की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. युवक के खिलाफ पुलिस थाने में पोर्नोग्राफी के तहत मामला दर्ज किया गया है. युवक पर महिलाओं और बच्चों के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर बेचने के आरोप भी हैं. बताया जा रहा है कि बीकानेर में पोर्नोग्राफी का संभवत यह पहला मामला है. पुलिस ने आरोपी देव को गिरफ्तार कर लिया है और उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच की जा रही है. मामले की जांच जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना अधिकारी महावीर विश्नोई को सौंपी गई है.

शहर की नयी पीढ़ी के युवा तेजी से इस घातक नशे की चपेट में, युवाओं के लिये श्राप बनी एमडी ड्रग्स

बीकानेर बुलेटिन Mukesh.Puniya बीकानेर । महानगरों से बीकानेर में दस्तक दे चुके एमडी ड्रग्स की जड़े अब शहर के गली मौहल्लों तक पसर चुकी है। ड्रग्स के सप्लायरों ने अपना नेटवर्क चारों तरफ फैला लिया है। शहर की नयी पीढ़ी के युवा तेजी से इस घातक नशे की चपेट में आ रहे है। हालांकि ऑपरेशन क्लिन के तहत पुलिस नशे के सप्लायरों को लगातार पकड़ रही है,लेकिन पुलिस के हाथ इस नशे की तस्करी से जुड़े सरगनों तक नहीं पहुंचे है। इस मामले की पड़ताल में पता चला है कि बीकानेर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई नागौर और जोधपुर से हो रही है और यह भी पुख्ता खबर है कि तस्करों का बड़ा गिरोह इस नशे की सप्लाई में जुटा है। गिरोह ने  बीकानेर शहर में अपने पैडलर छोड़ रखे है जो युवाओं तक नशे की खेप पहुंचाने का काम कर रहे है। इनमें शामिल कई पैडलर पिछले दिनों हुई पुलिस कार्यवाहियों में पकड़े भी जा चुके है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बीकानेर में बीते दो माह के अंतराल में एक दर्जन से ज्यादा एमडी ड्रग्स के पैडलर पकड़े जा चुके है। इनमें कई नामी अपराधी और आरएसी का एक कंमाडों भी शामिल है। यह भी पता चला है कि बीते साल तक बीकानेर में एमडी ड्...