Skip to main content

शहर की नयी पीढ़ी के युवा तेजी से इस घातक नशे की चपेट में, युवाओं के लिये श्राप बनी एमडी ड्रग्स

बीकानेर बुलेटिन



Mukesh.Puniya

बीकानेर । महानगरों से बीकानेर में दस्तक दे चुके एमडी ड्रग्स की जड़े अब शहर के गली मौहल्लों तक पसर चुकी है। ड्रग्स के सप्लायरों ने अपना नेटवर्क चारों तरफ फैला लिया है। शहर की नयी पीढ़ी के युवा तेजी से इस घातक नशे की चपेट में आ रहे है। हालांकि ऑपरेशन क्लिन के तहत पुलिस नशे के सप्लायरों को लगातार पकड़ रही है,लेकिन पुलिस के हाथ इस नशे की तस्करी से जुड़े सरगनों तक नहीं पहुंचे है। इस मामले की पड़ताल में पता चला है कि बीकानेर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई नागौर और जोधपुर से हो रही है और यह भी पुख्ता खबर है कि तस्करों का बड़ा गिरोह इस नशे की सप्लाई में जुटा है। गिरोह ने  बीकानेर शहर में अपने पैडलर छोड़ रखे है जो युवाओं तक नशे की खेप पहुंचाने का काम कर रहे है। इनमें शामिल कई पैडलर पिछले दिनों हुई पुलिस कार्यवाहियों में पकड़े भी जा चुके है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बीकानेर में बीते दो माह के अंतराल में एक दर्जन से ज्यादा एमडी ड्रग्स के पैडलर पकड़े जा चुके है। इनमें कई नामी अपराधी और आरएसी का एक कंमाडों भी शामिल है। यह भी पता चला है कि बीते साल तक बीकानेर में एमडी ड्रग्स के नशेड़ी गिनती के थे,लेकिन साल भर के अंतराल में ऐसे नशेडिय़ों का आंकड़ा हजारों में पहुंच गया जो मदहोशी के लिये इस घातक नशे का सेवन कर रहे है। चौंकाने वाली खबर तो यह है कि चरम पर चल रहे सफेद नशे के कारोबार में पुरुषों के साथ महिलाएं भी लिप्त हैं। नशा जगत से जुड़े सूत्रों के अनुसार बीकानेर शहर में फिलहाल एक भी ऐसा कोई इलाका नहीं जहां एमडी ड्रग्स की सप्लाई न हो रही हो। इस घातक नशे के तस्करों से जुड़े सप्लायर हर रोज नशे की हजारों पुडिय़ा बेच कर युवा पीढ़ी को तबाह कर रहे हैं। पड़ताल में यह भी सामने आया है कि एमडी ड्रग्स फिलहाल ढाई हजार रूपये एक ग्राम की रेट से बिक रहा है । ऐसा नहीं है कि नशे के काले कारोबार की जानकारी पुलिस को नहीं है, लेकिन आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से ही यह कारोबार पैर पसार रहा है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस थानों के बीट कांस्टेबल से लेकर दारोगाओं तक नशे के सफेद नशे के काले धंधे से वाकिफ हंै।
शहर से लेकर गांवो तक फैला है नेटवर्क
 युवाओ के लिये श्राप बने नशे के कारोबार से जुड़े तस्करों ने अपना नेटवर्क शहर से लेकर गांवो तक फैला रखा है। यहां बीकानेर शहर के अलावा नोखा,लूणकरणसर और जामसर समेत नहरी इलाको में इस नशे के सप्लायर पकड़े जा चुका है। चिंता की बात तो यह है कि एमडी ड्रग्स की लत युवाओं को अपराध की ओर धकेल रही है। पता चला है कि कोटगेट थाना इलाके में पिछले दिनों पशु चिकित्सालय रोड़ पर हुई चाकूबाजी की वारदात में एमड़ी ड्रग्स की सप्लाई को लेकर हुई थी। इसके अलावा शहर में लूट और छीनाझपटी की कई वारदातों में इस एमडी ड्रग्स के नशेड़ी पकड़े जा चुके है।

पुलिस कार्यवाही सप्लायरों की धर पकड़ तक  सिमित
ऐसा नहीं है कि पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है लेकिन पुलिस की कार्यवाही सिर्फ नशे के सप्लायरों की धर पकड़ तक सिमित रहती है। अगर पकड़े गये सप्लायरों से कड़ी पूछताछ कर इनके सरगनों पर कानूनी शिंकजा से कसा जाये तो युवाओं की तबाही का कारण बने इस घातक नशे के नेटवर्क का खत्म किया जा सकता है ।
 इनका कहना है:
 जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करों और सप्लायरों की धरपकड़ के लिये पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है । ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम कर रही है। इसके लिये पुलिस विशेष कार्ययोजना बनाकर काम रही है,जिसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...