बीकानेर बुलेटिन 5G Launch: PM मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस, अब 10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में 5G सर्विसेस शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी देश में 5G Service की शुरुआत कर दी है। 5G की मदद से हाई स्पीड इंटरनेट डाटा मिलेगा। इस लॉन्चिंग के साथ भारत भी उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां लेटेस्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विसेस मिल रही है। प्रधानमंत्री चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाओं की शुरुआत किया है। आने वाले कुछ सालों में पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। भारत पर 5जी का कुल आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 अरब अमेरिकी डॉलर तक होने का अनुमान है। 4जी की तुलना में 5जी नेटवर्क 10 गुना तेज गति देता है। आज यानी एक अक्टूबर से शुरू हो रहा यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 5G के अलावा कई दूसरे इवेंट्स भी होंगे। तीन कंपनियां 5जी इंटरनेट डेमो का प्रदर्शित करेेगी पीएम मोदी के सामने देश की तीन सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियां कार्यक्रम में 5जी इंटरनेट का एक-एक डेमो प्रदर्शित करेंगी...