Skip to main content

आज से होगा देश में तेज गति इंटरनेट के नए युग का आगाज, PM मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस, अब 10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड

बीकानेर बुलेटिन





5G Launch: PM मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस, अब 10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड


लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में 5G सर्विसेस शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी देश में 5G Service की शुरुआत कर दी है। 5G की मदद से हाई स्पीड इंटरनेट डाटा मिलेगा। इस लॉन्चिंग के साथ भारत भी उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां लेटेस्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विसेस मिल रही है। प्रधानमंत्री चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाओं की शुरुआत किया है। आने वाले कुछ सालों में पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। भारत पर 5जी का कुल आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 अरब अमेरिकी डॉलर तक होने का अनुमान है। 4जी की तुलना में 5जी नेटवर्क 10 गुना तेज गति देता है। आज यानी एक अक्टूबर से शुरू हो रहा यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 5G के अलावा कई दूसरे इवेंट्स भी होंगे।

तीन कंपनियां 5जी इंटरनेट डेमो का प्रदर्शित करेेगी

पीएम मोदी के सामने देश की तीन सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियां कार्यक्रम में 5जी इंटरनेट का एक-एक डेमो प्रदर्शित करेंगी। रिलायंस जियो मुंबई के स्कूल टीचर को महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा के छात्रों से 5जी नेटवर्क से कनेक्ट करेगी।

पहले फेज में इन शहरों को मिलेगी सेवा

बताया जा रहा है कि पहले फेज में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शहर में यह सर्विस शुरू की जा रही है। लोग तेज रफ्तार इंटरनेट सेवा का आनंद उठा सकेंगे। हालांकि, आम लोगों तक सेवा को पहुंचने में वक्त लगेगा। बताया जा रहा है कि 2023 तक देश के हर तहसीन तक 5जी सेवाएं पहुंच जाएंगी।

5G सर्विस से क्या होगा फायदा?

5G सेवा की शुरुआत से कई फायदे होंगे। इसके साथ नए आर्थिक अवसरों और सामाजिक लाभ मिलेंगे। इससे भारतीय समाज के लिए एक परिवर्तनकारी शक्ति बनने की क्षमता प्रदान करता है। यह देश को विकास की पारंपरिक बाधाओं को दूर करने, स्टार्टअप्स और व्यावसायिक उद्यमों की ओर से इनोवेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। 5G टेक्नोलॉजी के मदद से बिना किसी रुकावट के हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे टेक्नोलॉजी जगत में एक क्रांति के रूप में देखा जा रहा है।

सिर्फ इन्हीं फोन पर चलेगा 5जी

सभी मोबाइल फोन कुछ खास बैंड की फ्रीक्वेंसी पर मिलने वाली सर्विस के लिए बना होता है। पुराने वर्जन वाले फोन में इस सेवा का आंनद नहीं ले पाएंगे। यदि आपको पता करना है कि आपके फोन में 5जी इंटरनेट चलेगा या नहीं तो देखें कि फोन में n77/n78/n5/n8/n28 बैंड हैं या नहीं।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।