Skip to main content

Posts

5 अधिकारियों के विरुद्ध 17 सीसीए के तहत नोटिस जारी, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के...

बीकानेर बुलेटिन पांच अधिकारियों के विरूद्ध 17 सीसीए के तहत नोटिस जारी बीकानेर, 2 सितम्बर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार वर्ष 2019 से 2022 तक बीकानेर में पदस्थापित रहे पांच तात्कालिक राजस्व तहसीलदारों के विरुद्ध 17 सीसीए के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। संभागीय आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में श्रीगंगानगर की उप पंजीयक सुमित्रा बिश्नोई, उप पंजीयक (प्रथम) बीकानेर कविता गोदारा, नगर निगम उपायुक्त सुमन शर्मा, नगर विकास न्यास तहसीलदार कालूराम पड़िहार तथा उपनिवेशन आयुक्त कार्यालय के तहसीलदार बिहारी लाल के विरूद्ध नोटिस जारी किए गए हैं। बीकानेर शहर पैरेफरी क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनियों के मद्देनजर यह नोटिस जारी किए गए हैं। यह सभी अधिकारी, पूर्व में बीकानेर तहसीलदार के रूप में पदस्थापित रहे हैं।

चार सौ परिवारों के जीवन में आया बदलाव, जिला कलक्टर की संवेदनशील पहल के आए सकारात्मक परिणाम

बीकानेर बुलेटिन श्रीगंगानगर रोड की झुग्गी-झौंपड़ियों की शत-प्रतिशत शिफ्टिंग के बाद चार सौ परिवारों के जीवन में आया बदलाव बीकानेर, 2 सितम्बर। कुछ समय पूर्व तक श्रीगंगानगर रोड के दोनों ओर झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लगभग 400 परिवारों का जीवन बदल चुका है। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की संवेदनशील पहल की बदौलत इन सभी परिवारों को दुर्घटना संभावित स्थान से दूर चकगर्बी में सुरक्षित स्थान मिला है, जहां यह लोग आत्मसम्मान के साथ रहने लगे हैं। पच्चीस-तीस वर्षों से श्रीगंगानगर रोड स्थित झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले इन लोगों ने कभी सोचा नहीं था कि प्रशासन द्वारा सुनियोजित तरीके से उनका पुर्नवास किया जाएगा। इनके लिए पेयजल, शौचालय, सड़क और प्रकाश जैसी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, लेकिन लगभग छह महीनों तक किए गए प्रयास फलीभूत हुए, तो यहां रहने वाले लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिला कलक्टर ने बताया कि श्रीगंगानगर रोड की झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों को वहां से हटाना जरूरी था, लेकिन इनका सुनियोजित पुर्नवास सबसे बड़ी आवश्यकता थी। इसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा चरणबद्ध तरीके से कार्य ...

मरुधरा बैंक से क़रीब सात लाख उड़ाए, कैशियर के काउंटर से ही बैग गायब

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के मरुधर ग्रामीण बैंक में लूट की वारदात सामने आई है। घटना लूणकरणसर क्षेत्र की है। करीब 12.51 बजे कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच एक छोटा बच्चा सात लाख रुपए से भरा बैग उठाकर फरार हो गया। रुपए कैशियर के काउंटर से ही गायब कर दिए गए। दरअसल, भुगतान के लिए कैशियर रुपए अपने काउंटर पर रखकर कुछ मिनट के लिए ही इधर-उधर हुआ था। इस दौरान बच्चा बैग लेकर निकल गया। सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकार्ड होने के बाद पुलिस इस बच्चे की तलाश में जुटी है। लूणकरनसर के इस बैंक का कैशियर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सात लाख रुपए का भुगतान एक काले बैग में लेकर आया था। उसने बैग अपने काउंटर पर रखा। काम से इधर-उधर गया। कुछ मिनट बाद ही वो आया तो बैग नहीं था। कैशियर और पूरे स्टाफ के होश उड़ गए। आनन-फानन में सीसीटीवी कैमरे देखे। एक छोटा बच्चा हाथ में बैग लिए फटाफट बैंक से निकल रहा था। बाद में अन्य सीसीटीवी कैमरे देखने पर पता चला कि इस चोरी को अंजाम देने में दो लोग शामिल थे। बच्चे के अलावा एक युवक भी उसके साथ था। बैंक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, इसके बाद सीओ लूणकरनसर नारायण बाजिया और थानेदार चंद्रजीत सिंह म...

गंगाशहर में चोरों की धमाचौकड़ी,चोरी की कार से मकानों में चोरी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  जिले में निरन्तर बढ़ रही चोरियां पुलिस के लिये चुनौती बन गई है। हालात यह है कि हर दिन कही न कही चोरी की वारदात को अंजाम देकर माल को बटोरने में कामयाब हो रहे है। वहीं पुलिस के हाथ खाली है। इसको लेकर अब लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। ताजी घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र की है। जहां एक ही मोहल्ले से चार जगह चोरी की वारदात सामने आई है। वारदातें 29 अगस्त की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार 29-30 अगस्त चोपड़ा स्कूल के पास किरण चंद बैद के घर के ताले टूटे। हालांकि यहां चोरों को कुछ मिला नहीं। बाद में एक गली आगे सूरज मल छाजेड़ के किराएदार हनुमान मल गुलगुलिया के यहां चोरों ने हाथ साफ किए। यहां से चांदी के आइटम चोरी हुए है। चोर यहीं नहीं रुके, हनुमान मल की अगली गली में भी चोरी की। यहां ज्ञान चंद सोनी के घर के आगे खड़ी बाइक चोरी कर ले गये। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही थी कि इस बीच एक कार की चोरी होने की पुष्टि भी पुलिस को हो गई। जो कार चोरी हुई। उसका उपयोग ही चोरों ने अन्य चोरी की वारदातों में किया। इसका खुलासा पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में हुआ। पुलिस ने के्र...

कोरोना के दो साल बाद पूनरासर मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन,रास्ते हुवे जाम, तरह तरह की लगी सेवाएं

बीकानेर बुलेटिन कोरोना के दो साल बाद एक बार फिर बीकानेर के पूनरासर में विशाल मेला भरने जा रहा है। मेले में बीकानेर शहर के अलावा हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर सहित प्रदेशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा बीकानेर शहर के श्रद्धालु है जो पचास किलोमीटर से लंबी पदयात्रा करके यहां आते हैं। मुख्य मेला शनिवार को है। श्रीपूनरासर धाम में पुजारी परिवार की ओर से ध्वजारोहण के साथ ही मंदिर में गुरुवार से तीन दिवसीय ऋषि पंचमी मेला महोत्सव शुरू हुआ। इस अवसर पर बाबा के दरबार में धोक लगाने के लिए राज्यभर से लोग पहुंच रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस बार भी एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बीकानेर से नौरंगदेसर रास्ता जाम पूनरासर के लिए बीकानेर शहर से बड़ी संख्या में लोग ऋषि पंचमी को रवाना होते हैं। ऐसे में ये लोग नौरंगदेसर तक नेशनल हाइवे का उपयोग करते हैं और इसके बाद कच्चे रास्ते से होते हुए पूनरासर पहुंचते हैं। शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह तक नौरंगदेसर तक भारी भीड़ देखने को मिली। रास्...

प्रशासन की कमी का खामियाजा, स्टूडेंट्स और पेरेंट्स ने जड़ा ताला

बीकानेर बुलेटिन श्रीडूंगरगढ़ के एक सरकारी स्कूल के पीछे गंदे पानी के तालाब के कारण स्टूडेंट्स ने स्कूल पर ताला लगा दिया। दरअसल, इस तालाब के कारण स्कूल में इतनी बदबू आती है कि आम आदमी वहां खड़ा नहीं हो पाता और स्टूडेंट्सा को छह से सात घंटे अपनी क्लास में बैठना होता है। परेशान होकर स्टूडेंट्स ने शुक्रवार सुबह सात बजे स्कूल पर ताला लगा दिया। अब स्कूल प्रशासन बाहर खड़ा ताला खुलने का इंतजार कर रहा है। श्रीडूंगरगढ़ के इस सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल के पीछे लंबा-चौड़ा गड्‌ढा था, जहां गंदा पानी एकत्र हो गया। पानी में तरह तरह के जीव नजर आने लगे हैं, वहीं मच्छरों की मार अब स्कूल तक है। दमघोंटू बदबू के कारण परेशान स्टूडेंट्स व टीचर्स पिछले दिनों श्रीडूंगरगढ़ के आला अधिकारियों से भी मिले थे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर सीनियर स्टूडेंट्स ने आंदोलन का रास्ता पकड़ लिया है। स्कूल के बाहर सुबह सात बजे ताला लगा दिया। अब न तो कोई स्टूडेंट अंदर जा पा रहा है और न ही टीचर। ऐसे में मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा है। शिक्षा विभाग, डूंगरगढ़ प्रशासन के अधिकारी इसके बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। सफाई के बाद खोले...

संभागीय आयुक्त की पहल पर हो रही साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट,अगले तीन दिन लोग यहां सेल्फी लेंगे

बीकानेर बुलेटिन सर्किल, मूतियां, स्मारक और टैंक 3 से 5 सितम्बर तक रहेंगे आमजन की अभिरुचि के केन्द्र बीकानेर, 1 सितम्बर । शहर के प्रमुख सर्किल्स, मूर्तियां, स्मारक और टैंक्स पर 3 से 5 सितम्बर तक विशेष साफ-सफाई और साज-सज्जा की जाएगी। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरूषों और शहीदों की प्रतिमाओं और विभिन्न स्थानों पर रखे गए टैंकों का अवलोकन करने अधिक से अधिक संख्या में लोग आएं तथा इनके ऐतिहासिक महत्त्व को समझ सें, इसके मद्देनजर यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि शहीद स्तम्भ, कीर्ति स्तम्भ, विजय स्तम्भ, वीर दुर्गादास सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल, राव बीकाजी प्रतिमा स्थल, महाराजा गंगासिंह, महाराजा शार्दूल सिंह, महाराजा करणी संह प्रतिमा स्थल, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक, मुरलीधर व्यास, जयनारायण व्यास सर्किल सहित सभी मूर्तियों स्मारकों और टैक्स पर साफ-सफाई का कार्य प्रगतिरत है। इन सभी स्थान अगले तीन दिनों तक आमजन की अभिरुचि के केन्द्र बने रहेंगे तथा अधिक से अधिक संख्या में लोग यहां ...