Skip to main content

Posts

बारह से अधिक क्षमता वाले यात्री वाहनों पर लगी ये रोक, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

बीकानेर बुलेटिन बारह एवं बारह से अधिक क्षमता वाले यात्री वाहनों पर लगी सीढ़ियां हटेंगी,  जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश बीकानेर, 18 अगस्त। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद कलाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 पठित राजस्थान मोटर वाहन नियम 1990 के नियम 8.1 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले में 12 एवं 12 से अधिक बैठक क्षमता (चालक सहित) के चलने वाले समस्त यात्री वाहनों पर लगी सीढ़ियों को हटाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 20 अगस्त से आगामी 7 सितम्बर तक प्रभावी रहेंगे। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, क्षमता से अधिक यात्रियों के परिवहन संचालन को रोकने तथा रामदेवरा एवं पूनरासर मेले के दौरान घटित होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं ।

143 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसपी ने जारी किए आदेश, देखे सूची

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। थानाधिकारियों की तबादला सूची के इंतजार के बीच बीकानेर पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने एएसआई, हैड कांस्टेबल व कांस्टेबलों की तबादला सूची जारी कर दी है। यादव ने जिले के 143 पुलिसकर्मियों को इधर उधर किया है। एसपी ने 13 एएसआई, 36 हैड कांस्टेबल व 94 कांस्टेबलों को इधर उधर किया है। देखें सूची

सोशल मीडिया के कैफ़े में आपत्तिजनक हालात में मिले युवक-युवतियां, वायरल वीडियो की सच्चाई में बीकानेर पुलिस ने कहा..

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। सोशल मीडिया का कितना दुरुपयोग किया जा रहा है। इसकी वजह आज सुबह से वायरल हो रहे है एक विडियो से लगाई जा सकती है। जिसमें एक कैफे में युवक युवतियों को आपतिजनक हालत में पुलिस द्वारा पकड़ा जाना बता रहे है। जेएनवीसी थाना इलाके के एक कैफे से इस प्रकार की पुलिस की कार्यवाही के इस वायरल विडियो की सच्चाई की पड़ताल जब बीकानेर बुलेटिन ने जानी तो सामने आया कि यह विडियो बिल्कुल फेक है। जो पुलिस इस विडियो में कार्यवाही करती दिखाई जा रही है,वह राजस्थान पुलिस नहीं है। बल्कि उत्तरप्रदेश की पुलिस है। लेकिन इस तरह के वायरल विडियो के बाद पुलिस थाने के फोन दिनभर से बजने से पुलिस को खासी परेशानी हुई है। बताया जा रहा है कि किसी ने कैफे को बदनाम करने की नीयत से इस तरह का फेक विडियो जारी कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस बारे में बीकानेर पुलिस ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वायरल वीडियो बीकानेर से संबंधित नही है, भ्रामक प्रचार प्रसार ना करें यह कानूनन अपराध है। इस तरह के भ्रामक वीडियो अथवा न्यूज वायरल करने वालो की सूचना तुरंत पुलिस को देवें। ये है वीडियो वायरल की सच्चाई आगरा पुलिस के ह...

रामदेवरा और पूनरासर मेलों के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 18 अगस्त। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने रामदेवरा एवं पूनरासर मेलों के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस द्वारा कानून, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने, पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं तथा मार्ग पर लगने वाले भंडारों के साथ समन्वय कर पदयात्रियों के झंडों, लकड़ी, हाथ, बाइक, ऊंटगाड़ों, साइकिल, गैर मोटर चलित वाहन, पशु वाहनों एवं आसपास के क्षेत्र में रिफ्लेक्टर अथवा टेप लगवाने, सड़क सुरक्षा के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा प्रत्येक 20 से 25 किलोमीटर पर अस्थाई ट्रैफिक पोस्ट अथवा पुलिस मोबाइल व्यवस्था स्थापित करने एवं जहां सड़क मार्ग संकरा हो, वहां वाहनों को अन्य मार्गों पर डायवर्जन करने तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर हाईवे पर मिलने वाली सड़कों पर गति नियंत्रण की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही कोई भी शराब पीकर वाहन नहीं चलाए, इसके मद्देनजर सघन चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। उपखंड अधिकारी, वृत्ताधिकारी पुलिस एवं विकास अधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार म...

खेत की तारबंदी से कटा युवक का गला,गंभीर स्थिति में किया जयपुर रैफर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले के खाजूवाला थानान्तर्गत एक खेत के बाहर लगी तारबंदी से एक युवक का गला कट गया, जिसे गंभीर हालत में पहले पीबीएम अस्पताल और अब जयपुर रैफर कर दिया गया है। बाइक फिसलने से ये युवक तारबंदी पर जा गिरा, जिससे गले का अधिकांश हिस्सा तारबंदी की नोक से कट गया। डॉक्टर्स का कहना है कि युवक की आवाज वापस नहीं आने का खतरा बना हुआ है। बीकानेर के खाजूवाला में बुधवार देर रात चक 10 बीडी के पास 25 वर्षीय युवक राकेश कुम्हार बाइक पर जा रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। ऐसे में उसे खाजूवाला सीएचसी में चिकित्सक डॉ. पूनाराम रोझ के पास ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रैफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार तारबंदी में लगे नोक से गला अंदर तक कट गया है। गंभीर स्थिति होने के कारण उसे तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया। देर रात उसे बीकानेर से जयपुर रैफर कर दिया गया। सूचना के बाद खाजूवाला पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।बताया जा रहा है कि रात को अपने घर से किसी काम के लिए निकला था लेकिन रास्ते में गड्‌ढे और पानी होने के कारण उसकी बाइक फिसल गई थी। बाइक का अगला पहिया घि...

सज रहे मंदिर-झांकियां, जन्माष्टमी 18 को या 19 अगस्त को? जानिए शुभ मुहूर्त

बीकानेर बुलेटिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर के कृष्ण मंदिरों के रंग रोगन के साथ रंगीन रोशनियों से सजाने का क्रम शुरू हो गया है। बाजारों में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल के वस्त्र, आभूषण, झूला की खरीदारी शुरु हो गई है। जन्माष्टमी पर घर-घर और मौहल्लों में सजाई जाने वाली झांकियों के लिए खिलौनों की दुकानों पर बिक्री चल रही है। झांकियां सजाने के लिए लोग विभिन्न प्रकार के खिलौनों की खरीदारी कर रहे है। इस साल जन्माष्टमी कुछ जगह 18 और कहीं 19 अगस्त को मनाई जा रही है। मथुरा, वृंदावन और द्वारिका के साथ ही इस्कॉन मंदिरों में 19 तारीख को ही मनाई जाएगी। ज्योतिषियों का गणित भी 19 तारीख को श्रेष्ठ बता रहा है इसलिए उत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर 19 अगस्त को ही कृष्ण जन्मोत्सव मनेगा। इस दिन तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों से मिलकर 8 शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक ऐसा 400 साल बाद हो रहा है। इस साल भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात 09 बजकर 20 मिनट पर आरम्भ होगी और 19 अगस्त को रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी. लेकिन जन्मा...

भारतीय डाक विभाग आपके द्वार लाया है सुकन्या समृद्धि योजना व अधार कार्ड का दो दिवसीय कैम्प गंगाशहर में

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । गौतम सेवा ट्रस्ट और भारतीय डाक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कन्या समृद्धि योजना एवं पाँच वर्ष से कम आयु बच्चे व बच्ची का नि:शुल्क आधार कार्ड बनाया जायेगा। सुकन्या समृद्धि योजना का पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने बाबत व आधार कार्ड बनाने के लिए गौतम सेवा ट्रस्ट (जी एस टी ग्रुप) गंगा शहर द्वारा कैंप लगाया जा रहा है। वार्ड नंबर 29 के पार्षद श्री भंवर लाल जी साहू व जीएसटी टीम द्वारा सभी वार्ड वासियों से क्रम निवेदन है कि भारतीय डाक विभाग द्वारा आपके द्वार लगाए गए कैंप में ज्यादा से ज्यादा सुकन्या समृद्धि योजना में पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने व आधार कार्ड बनाने में शत प्रतिशत भागीदारी निभाएं ।19 अगस्त 2022 शुक्रवार एवं 20 अगस्त 2022 शनिवार 2 दिन आयोजित होगा। कैंप का समय सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा। कैंप का स्थान गौतम गार्डन ,श्री राम कॉलोनी , शिव जी के मंदिर के पास, कच्छावा कृषि फार्म के पीछे घरसीसर रोड गंगाशहर वार्ड नंबर 29 में रहेगा। 1- खाता खुलवाने के लिए बच्ची की आईडी  जन्म प्रणाम पत्र ममता कार्ड व दो फोटो और माता या पिता का आधार कार्ड जरूर साथ लावे। ...