Skip to main content

सोशल मीडिया के कैफ़े में आपत्तिजनक हालात में मिले युवक-युवतियां, वायरल वीडियो की सच्चाई में बीकानेर पुलिस ने कहा..

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। सोशल मीडिया का कितना दुरुपयोग किया जा रहा है। इसकी वजह आज सुबह से वायरल हो रहे है एक विडियो से लगाई जा सकती है। जिसमें एक कैफे में युवक युवतियों को आपतिजनक हालत में पुलिस द्वारा पकड़ा जाना बता रहे है। जेएनवीसी थाना इलाके के एक कैफे से इस प्रकार की पुलिस की कार्यवाही के इस वायरल विडियो की सच्चाई की पड़ताल जब बीकानेर बुलेटिन ने जानी तो सामने आया कि यह विडियो बिल्कुल फेक है। जो पुलिस इस विडियो में कार्यवाही करती दिखाई जा रही है,वह राजस्थान पुलिस नहीं है। बल्कि उत्तरप्रदेश की पुलिस है। लेकिन इस तरह के वायरल विडियो के बाद पुलिस थाने के फोन दिनभर से बजने से पुलिस को खासी परेशानी हुई है। बताया जा रहा है कि किसी ने कैफे को बदनाम करने की नीयत से इस तरह का फेक विडियो जारी कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस बारे में बीकानेर पुलिस ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वायरल वीडियो बीकानेर से संबंधित नही है, भ्रामक प्रचार प्रसार ना करें यह कानूनन अपराध है। इस तरह के भ्रामक वीडियो अथवा न्यूज वायरल करने वालो की सूचना तुरंत पुलिस को देवें।

ये है वीडियो वायरल की सच्चाई

आगरा पुलिस के हरीपर्वत थाने में तैनात तीनों पुलिस कर्मियों पर एक कैफे के अंदर का वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है. वीडियो में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में थे. कैफे में घुसते समय इनमें से एक पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाया
था। आरोप है कि कैफे में घुसकर तीनों पुलिसकर्मी सीढ़ियों से नीचे उतरे और नीचे बनी केबिन के आगे लगे पर्दों को हटा हटाकर चेक करने लगे. परदे हटाने के बाद ज्यादातर केबिन में लड़के और लड़की बैठे हुए थे. लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में थे. वायरल वीडियो की जानकारी एसएसपी को मिली. एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए. जांच में तीनों पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता सामने आई. 

इसके बाद थाना हरीपर्वत पर नियुक्त तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. तैनात हेड कॉन्स्टेबल रंजीत, कॉन्स्टेबल सौरभ कुमार व पीआरवी दो पहिया पर नियुक्त कॉन्स्टेबल ज्ञानेन्द्र सिंह पर कार्रवाई की है. आरोप है कि इन लोगों ने वीडियो लीक कर अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता, उद्दंडता कर पुलिस विभाग की छवि धूमिल की है.










Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।