Skip to main content

रामदेवरा और पूनरासर मेलों के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 18 अगस्त। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने रामदेवरा एवं पूनरासर मेलों के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं।
जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस द्वारा कानून, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने, पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं तथा मार्ग पर लगने वाले भंडारों के साथ समन्वय कर पदयात्रियों के झंडों, लकड़ी, हाथ, बाइक, ऊंटगाड़ों, साइकिल, गैर मोटर चलित वाहन, पशु वाहनों एवं आसपास के क्षेत्र में रिफ्लेक्टर अथवा टेप लगवाने, सड़क सुरक्षा के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा प्रत्येक 20 से 25 किलोमीटर पर अस्थाई ट्रैफिक पोस्ट अथवा पुलिस मोबाइल व्यवस्था स्थापित करने एवं जहां सड़क मार्ग संकरा हो, वहां वाहनों को अन्य मार्गों पर डायवर्जन करने तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर हाईवे पर मिलने वाली सड़कों पर गति नियंत्रण की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही कोई भी शराब पीकर वाहन नहीं चलाए, इसके मद्देनजर सघन चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।

उपखंड अधिकारी, वृत्ताधिकारी पुलिस एवं विकास अधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार में श्रद्धालुओं के आने-जाने के मुख्य मार्गों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्था एवं संकेतक की व्यवस्था की जाएगी। यह अधिकारी नियमित रूप से सभी व्यवस्थाओं पर प्रभावी निगरानी रखेंगे। स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्था की पालना करने पर ही भंडारा लगाने की अनुमति दी जाएगी तथा भंडारा सड़क से कम से कम 50 मीटर अंदर रहेगा और आवश्यक बेरिकेडिंग की जाएगी। यात्रियों को डीजे साथ लाने की अनुमति नहीं होगी तथा यात्रा के दौरान डीजे पाया गया, तो इसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। भंडारों में अनुमति सीमा में भजन चलाने की छूट होगी। इन भंडारों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की आॅडियो क्लिप भी चलाई जाएगी।
इनके अलावा नगर निगम को मुख्य मेला मार्गों पर साफ सफाई एवं रोड लाइट व्यवस्था करने, जोधपुर डिस्कॉम एवं बीकेईएसएल को रोड लाइट के लिए निर्बाध विद्युत व्यवस्था करने तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को पर्याप्त पेयजल व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य मार्गों पर एंबुलेंस मय चिकित्सक एवं आवश्यक दवाई उपलब्ध करवाने, महत्वपूर्ण मार्गों के निकट पड़ने वाले निजी एवं राजकीय चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर चिन्हित करने, इन्हें राउंड द क्लाॅक संचालित करने की व्यवस्था करने, चिकित्सा केन्द्रों पर आवश्यक दवाइयों तथा टोल नाकों पर अस्थाई मेडिकल कैंप की राउंड द क्लॉक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी हुई आवासीय सरंचनाओं को सेवा करने वाली संस्थाओं को मेला अवधि में निशुल्क उपलब्ध करवाने, एनएच के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर नेशनल हाईवे का विजिट कर स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सेवा दलों को शिविर एवं टेंट सड़क से दूर लगवाने के लिए पांबद करने, महत्त्वपूर्ण मार्गों पर सड़क मरम्मत रोड फर्नीचर की व्यवस्था करने तथा पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी, एनएच और एनएचएआई के अधिकारियों को दिए। उन्होंने मेला मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए पृथक लेन की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा दृष्टि बाधित करने वाले स्थानों से पेड़ पौधे और झाड़ियों की छंटाई करें।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।