Skip to main content

Posts

स्वास्थ्य केन्द्र गंगाशहर के निर्माणाधीन भवन में तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया

बीकानेर बुलेटिन स्वास्थ्य केन्द्र गंगाशहर के निर्माणाधीन भवन में तोडफ़ोड़ करने और शिलान्यास की पट्टिका ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर थाने में सहायक अभियंता लव मुदगल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना किया मोटर्स के सामने गंगाशहर में 24 जुलाई की शाम को 4 बजे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि गंगाशहर स्वास्थ्य केन्द्र का नया भवन बन रहा है। जिसका 20 जुलाई को मंत्री डॉ. कल्ला ने शिलान्यास किया था। जिसके बाद काम चल रहा था लेकिन 24 जुलाई को अज्ञात लोगों ने भवन में तोडफ़ोड की और शिलान्यास की पट्टिका को तोड़ दिया। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने इस दौरान ऑफिस की चाबी भी ले गए और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हर घर तिरंगा अभियान, संभाग को मिले ढाई लाख झंडे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर ग्रामीण हाट में पहला विक्रय केंद्र स्थापित बीकानेर, 30 जुलाई। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंखला में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीकानेर संभाग को ढाई लाख तिरंगे झंडे प्राप्त हुए हैं। इनमें से बीकानेर जिले को एक लाख तथा शेष तीनों जिलों को पचास-पचास हजार तिरंगे झंडे आवंटित किए गए हैं।  संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत संभाग के चारों जिलों में बड़ी संख्या में तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे। इसके लिए पहले चरण में संभाग को ढाई लाख झंडे प्राप्त हुए हैं। उन्होंने आमजन से हर घर झंडा अभियान में उत्साह के साथ भागीदारी का आह्वान किया है।  जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया कि जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में एसएचजी के माध्यम से तिरंगे झंडे का पहला विक्रय केंद्र स्थापित किया गया है। शहरवासी यहां से तिरंगा झंडा प्राप्त कर सकेंगे। नगर निगम द्वारा भी शहर के प्रमुख स्थानों पर शीघ्र ही ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्तर तक तिरंगा झंडा उ...

राज्यपाल ने कपिल मुनि मंदिर के दर्शन किए

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 30 जुलाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को श्रीकोलायत स्थित कपिल मुनि मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के पुजारी बनवारी लाल ने राज्यपाल को विधिवत पूजन करवाया तथा शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर राज्यपाल का अभिनंदन किया।  राज्यपाल ने कपिल मुनि, गरुड़ भगवान और मुनि वशिष्ठ की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कपिल सरोवर में दीपदान किया।  इस दौरान जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव, उपखंड अधिकारी हरि सिंह शेखावत, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी तथा पुजारी शिवनारायण, सुंदरलाल, राजकुमार, नवरतन, मनोजकुमार, आशीष शर्मा और ललित शर्मा  मौजूद रहे।

आजादी का अमृत महोत्सव, साइकिल रैली से दिया देश भक्ति का संदेश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 30 जुलाई। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को सेना की रणबांकुरा डिविजन द्वारा साइकिल रैली निकाली गई।  साइकिल रैली रेलवे स्टेशन परिसर स्थित तिरंगा स्तंभ से रवाना होकर जूनागढ़ और गंगा थिएटर के आगे से होती हुई अनंत विजय ऑडिटोरियम पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान आमजन को देश प्रेम का संदेश दिया गया और आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताया गया। इस दौरान सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य के युवाओं के हित में आज बड़ा फैसला लिया

बीकानेर बुलेटिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के युवाओं के हित में आज बड़ा फैसला लिया है। युवाओं को तोहफा देते हुए गहलोत ने प्रतियोगी परीक्षाओं में दो वर्ष आयु सीमा में छूट की घोषणा की है। गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोविड के कारण दो वर्षों तक नौकरी की लिए प्रतियोगी परीक्षाएं समय पर आयोजित नहीं हो सकीं इसलिए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को ऊपरी आयुसीमा में दो वर्षों की छूट दी जाएगी।

बीकानेर, दिल्ली, गंगानगर, जयपुर और दिल्ली की ये ट्रेनें रद्द या मार्ग परिवर्तित

बीकानेर बुलेटिन उत्तर रेलवे के अंबाला रेल मंडल पर दोहरीकरण के संबंध में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण बीकानेर मंडल पर संचालित होने वाली निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 1. ट्रेन संख्या 14735 श्रीगंगानगर -अंबाला एक्सप्रेस दिनांक 30.07.2022 से दिनांक 08.08.2022 तक श्री गंगानगर से बठिंडा तक ही जाएगी अर्थात ये ट्रेन इन दिनों बठिंडा और अंबाला के बीच रद्द रहेगी। 2. ट्रेन संख्या 14736 अंबाला कैंट -श्री गंगानगर एक्सप्रेस दिनांक 31.07.2022 से दिनांक 08.08.2022 तक अंबाला कैंट के स्थान पर बठिंडा स्टेशन से श्रीगंगानगर तक संचालित होगी अर्थात ये ट्रेन इन दिनों में अंबाला कैंट और बठिंडा स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी। 3. ट्रेन संख्या 12455 दिल्ली -बीकानेर एक्सप्रेस दिनांक 30.07.2022 से दिनांक 07.08.2022 तक परिवर्तित मार्ग से जायेगी जिसके कारण ये रेलसेवा संगरूर, धुरी, बरनाला, रामपुरा फूल स्टेशनों से होकर नहीं जाएगी । 4. ट्रेन संख्या 12456 बीकानेर -दिल्ली एक्सप्रेस दिनांक 30.07.2022से दिनांक 07.08.2022 तक परिवर्तित मार्ग से जायेगी जिसके कारण ये रेलसेवा रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, संगरूर से होकर नही...

दो लाख 4 हजार 74 विद्यार्थियों को दी गुड टच बैड टच और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी, लगातार पांचवे शनिवार स्कूलों में आयोजित हुए कार्यक्रम

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 30 जुलाई। शक्ति अभियान के तहत शनिवार को जिले के 2 हजार 363 सरकारी और निजी स्कूलों में 2 लाख 4 हजार 74 विद्यार्थियों को गुड टच बैड टच और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय की जानकारी दी गई। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की पहल पर चल रहे अभियान के तहत जिले के 1 हजार 814 सरकारी और 549 निजी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें निजी स्कूलों के 54 हजार 725 तथा सरकारी स्कूलों के 1 लाख 49 हजार 349 बच्चों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के अंतर के बारे में बताया गया। साथ ही चाइल्ड हैल्प लाइन की जानकारी दी गई। जिला स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स ने माहवारी के दौरान स्वच्छता की आवश्यकता के बारे में बताया। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया कि जिले में 2 जुलाई से प्रत्येक शनिवार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा ने बताया कि बीकानेर की निजी स्कूलों के 976 तथा सरकारी स्कूलों के 16 हजार 781, खाजूवाला की निजी स्कूलों के 3 हजार 25 तथा सरकारी के 13 हजार 245, श्रीकोलायत की निजी स्क...