Skip to main content

Posts

जिला कलक्टर ने रीट संबंधी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 22 जुलाई। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार रात रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, वेटरनरी कॉलेज और बिश्नोई धर्मशाला में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षार्थियों के परिवहन, ठहरने और खाने संबंधी इंतजामों को देखा। परीक्षार्थियों से बातचीत करते हुए व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। हैल्प डेस्क को प्रभावी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए तथा कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए। उन्होंने परीक्षार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर धर्मशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। निःशुल्क भोजन पैकेट वितरण संबंधी व्यवस्था देखी। इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं के लिए अधिकृत अधिकारी प्रभावी मॉनिटरिंग करें। रेलवे स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वारों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिड़दा और एचसीएम रीपा के अतिरिक्त निदेशक अरुण प्रकाश शर्मा साथ रहे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बीकानेर बुलेटिन अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नया शहर थाने में चौखुंटी गली नम्बर 11 के रहने वाले भूपेन्द्र धवल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना शनिचर मंदिर पूगल फांटा बस स्टैंड के पास 21 जुलाई की रात की है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई नरेन्द्र बाइक लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राहगीरों से छीना झपटी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहगीरों से छीना झपटी करने के मामले में सुन्दर उर्फ सुरेन्द्र पुत्र प्रकाश रेगर व रोहित पुत्र मूल चन्द रेगर निवासी रेगरो का मौहल्ला शिव बाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में दो अन्य वारदात करना स्वीकार किया आरोपियों से पूछताछ जारी है।  वारदात का खुलासा करने मे कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

अजय त्यागी उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंच के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

बीकानेर बुलेटिन उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघराज आचार्य ने अपने पद और संस्थान की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। अपने व्यक्तिगत कारणों और अस्वस्थता के चलते मेघराज आचार्य ने ये त्यागपत्र दिया है। संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव अजय त्यागी और राष्ट्रीय संयोजक वीरेंद्र आभानी द्वारा त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया गया है। आगामी सभा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय होने तक अजय त्यागी कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे।

बीकानेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने PM नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका, पढ़े पूरी ख़बर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर 22 जुलाई – कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी के खिलाफ जबरन ईडी जांच के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस ने आज कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में प्रतीक रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की आज जिस तरह से भाजपा नीत मोदी सरकार विपक्ष को खत्म करने लगी है। और कांग्रेसी नेताओं को जानबूझकर ईडी और अन्य जांच एजेंसियों से परेशान करवा रही है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कन्हैयालाल झवर ने कहा की भाजपा अपनी गलत नीतियों की वजह से देश को बरबादी की कगार पर ले गई है। उन्ही नीतियों को बचाने और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ईडी का प्रयोग कर रही है। ताकि जनता का ध्यान भटका रहे। आने वाले समय में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा राज्य मंत्री मदनगोपाल मेघवाल ने कहा की कांग्रेस इनकी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

मनरेगा श्रमिकों के कार्य समय में बदलाव

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 22 जुलाई। राज्य में वर्षा के मौसम को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों का समय  01 अगस्त  से प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक (विश्राम काल 1 घण्टे सहित) निर्धारित किया गया है। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने यह जानकारी दी। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरान्त एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के उपरान्त कार्य स्थल छोड़ सकता है।

REET 2022: तैयारियां पूरी, कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा, परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही मिलेगी प्रवेश की अनुमति

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 22 जुलाई। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) शनिवार और रविवार को दो पारियों में आयोजित होगी। दोनों पारियों में परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति रहेगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रथम पारी के लिए प्रातः 9 बजे तक एवं द्वितीय पारी के लिए दोपहर 2 बजे तक ही प्रवेश करने की अनुमति रहेगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 44 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर 23 तथा 24 जुलाई को दो पारियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रथम पारी का समय प्रातः 10 से 12ः30 बजे तक एवं द्वितीय पारी का समय दोपहर 3 बजे से 05ः30 बजे तक रहेगा। जिला कलक्टर ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्र रखने के स्थान व सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये हैं। जिनकी लाइव फीड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के कार्यालय, अभय कमाण्ड सेंटर (पुलिस विभाग), संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्...