Skip to main content

अजय त्यागी उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंच के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

बीकानेर बुलेटिन



उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघराज आचार्य ने अपने पद और संस्थान की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। अपने व्यक्तिगत कारणों और अस्वस्थता के चलते मेघराज आचार्य ने ये त्यागपत्र दिया है। संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव अजय त्यागी और राष्ट्रीय संयोजक वीरेंद्र आभानी द्वारा त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया गया है। आगामी सभा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय होने तक अजय त्यागी कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे।



Comments