Skip to main content

Posts

एक किलो चार सौ ग्राम अवैध अफीम के साथ दो गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है । आज पूगल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ 3 को गिरफ्तार किया है। सत्तासर से बज्जू सड़क पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने सड़क पर बोलेरो कैंपर आती हुई दिखायी दी। जिस पर पुलिस ने गाड़ी को रोककर पुछताछ की। पुछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं देने पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से एक किलो चार सौ ग्राम अवैध अफीम मिली। पुलिस ने अफीम के साथ मनोज कुमार पुत्र बीरबलराम, राजाराम पुत्र गोरधनराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बोलेरो कैंपर गाड़ी को भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीकानेर में बारिश के बाद हर तरफ पानी ही पानी, खड़े लोगो मे जा घुसी बस

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के खाजूवाला में जबर्दस्त बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। वहीं शाम सात बजे बीकानेर शहर में भी तेज बारिश शुरू हो गई। खाजूवाला के आसपास के गांवों में जहां पानी घरों तक पहुंच गया है, वहीं कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानों के अंदर तक पहुंचे पानी ने समस्या खड़ी कर दी है। वार्ड संख्या में आजाद कॉलोनी में कई कच्चे मकान गिर गए हैं खाजूवाला में दोपहर करीब चार बजे बारिश की बूंदाबांदी शुरू हुई थी, जो धीरे धीरे मूसलाधार बारिश में बदल गई। करीब एक घंटे तक बारिश एक ही स्पीड में होती रही। नतीजतन गांवों में पानी घरों तक पहुंच गया। खाजूवाला गांव में ही लोगों के घरों में रहना मुश्किल हो गया।  वही कोलायत में बरसाती नदी को पार करते हुए बस हुई अनियंत्रित,नदी को देखने आई भीड़ में जा घुसी बस, बस की चपेट में आने से चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना सभी घायलों को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर किया रेफर सीओ व थानाधिकारी पहुंचे मौके पर,मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है ,झझू गांव की है घटना। बीकानेर शहरी क्षेत्रों में भी एक घंटे की बारिश ने जगह जगह जल भराव ही गया। गंगा...

राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोसिएशन का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,  17 जुलाई। राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोसिएशन (रकमा) की बीकानेर जिला शाखा का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को रविंद्र रंगमंच पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल थे। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट सरकारी कार्मिकों, मेघावी विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान अच्छी परंपरा है। इससे सम्मानित होने वालों में नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं दूसरों को इससे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षित लोग, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र लोगों तक पहुंचाएं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जाहिद अली ने कहा कि माइनोरिटी समुदाय के कार्मिकों को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से संगठन गठित किया गया है। संगठन के बैनर तले समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अतिथि के रूप में रकमा के महासमिति सभाध्यक्ष हबीब खान, प्रदेश महासचिव अतीक अहमद और प्रदेश संयुक्त सचिव नजर तंवर...

बीकानेर में आज यहॉ चला अतिक्रमण पर पंजा, दुकानों व मकानों के बाहर रखे अतिक्रमण हटाये

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर में पीले पंजे का वार लगातार जारी है। छुट्टी के दिन भी इसकी दहाड़ कुछ इलाकों में सुनाई दी। जिसके चलते नगर निगम के अतिक्रमण रोधक दस्ते ने पवनपुरी व केईएम रोड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाते हुए जेसीबी चलाई। इस दौरान सड़क किनारे लगाएं गये थड़ी, गाड़े व अस्थाई दुकानों को हटाने के अलावा, दुकानों के आगे बने छप्पर व टाइल्स को पर भी बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों ने काफी मान मनुहार भी की। लेकिन अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने एक न सुनी। कार्यवाही के दौरान होमगार्डस के जवान मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इन दुकान संचालकों को पूर्व में ही निगम की ओर से हटाने का अल्टीमेटम दे दिया गया था। उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर आज कार्यवाही की गई।

मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से घरेलू सामान जला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  जिले के कोलायत तहसील के मड गांव में रविवार दोपहर एक मकान पर बिजली गिरने से घरेलू सामान जल गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना से एक बारगी ग्रामीण दहल गए। जोरदार आवाज होने से लोग बिजली गिरने वाले घर की तरफ दौड़े। उसमें रहने वाले परिवार के सदस्यों को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली।जानकारी अनुसार कोलायत के मड गांव में बाबूलाल नाई के मकान में रसोई की चिमनी पर आसमानी बिजली गिरी। इससे सटे कमरे में कुछ बिस्तर रखे हुए थे। जिसमें बिजली गिरने के बाद आग लग गई। इस दौरान बाबूलाल नाई का परिवार घर के दूसरे कमरे में था। बिजली गिरने की आवाज से परिवार के सदस्य सहम गए। दौड़कर घर से बाहर निकल गए। इसके बाद उन्होंने अंदर कमरे में जाकर संभाला तो बिस्तरों में आग लगी हुई थी। इसी बीच ग्रामीण भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से बादलवाही और बूंदाबांदी हो रही थी। इसके बाद कुछ धूप निकली और दोपहर करीब एक बजे के आस-पास आसमान में बिजली कड़की और जोरदार आवाज हुई। आसमान से धरती की तरफ चमकती बिजली दिखाई पड़ी। बाबूलाल नाई के मकान को नुकसान नहीं पहुंचा है। केवल कुछ बिस्तार आदि में...

बरसाती पानी के कारण धसने लगी जमीने,आसपास के लोगों में दहशत का माहौल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  जिले के नोखा तहसील मुख्यालय पर रविवार सुबह एक नकारा बजरी की खान धंस गई, जिससे उसके मुहाने पर बने मकान की दीवार खड्ढ़े में समा गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नोखा कस्बे के वार्ड नंबर 10 में रविवार सुबह बजरी की खान धंसने से रामस्वरूप बिश्नोई के घर के पास बनी पानी की कुंडी और गुलाराम जाट के मकान की आगे की दीवार भी बजरी की खान में समा गई और वहां गहरा गड्ढा हो गया है। मोहल्ले के युवक सुंदरलाल विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह अचानक सुशील चौधरी जो बिहार निवासी है और उसके साथ एक दर्जन से ज्यादा बिहारी मजदूर उस मकान में निवास करते है जिस समय हादसा हुआ गनीमत रहे के की वे बच गए अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। नोखा कस्बे में बजरी की नकारा खानों पर मजदूर वर्ग के लोग निवास करते हैं। जहां हादसा हुआ वह गली पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गयी है। मकान के कमरे अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जो कभी भी जमीन में समा सकते हैं। मकान की पूरी दीवार जिसमें लोहे की खिड़की और अन्य सामान ज...

लगातार डबल डिजिट में मिल रहे है पॉजिटिव, देखे लिस्ट

बीकानेर बुलेटिन    बीकानेर में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। हर दिन डबल डिजिट में कोरोना के केस मिल रहे है जो कि चिंता का विषय है। शनिवार को 29 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे, वहीं रविवार की रिपोर्ट में 23 मरीज मिले है। जिसमें 12 मरीज खाजूवाला क्षेत्र से है। इसके अलावा इन्द्रा कॉलोनी, सादुल गंज, मार्डन मार्केट, होटल डेजर्ट वाइंड रूम नंबर 4, सादुलगंज करणी माता मंदिर के पास, घड़सीसर, हरीजन बस्ती कोरियो का मौहल्ला, चेतक कॉलोनी बीछवाल, के. के. कॉलोनी व डुप्लेक्स कॉलोनी से है।