Skip to main content

Posts

व्यापारियों ने मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पाहूजा का जन्मदिन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । बीकानेर शहर  बोथरा कॉमप्लेक्स मार्केट एसोसिएशन द्वारा  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहर मंत्री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष ओर बोथरा कॉमप्लेक्स मार्केट के सरक्षक अनिल पाहूजा के 62 वें जन्मदिन पर सोमवार को कार्यालय पर मार्केट एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप बादलानी  ने अपनी कार्यकारिणी के सभी साथियों के साथ पाहूजा का जन्मदिन केक काटकर मनाया।  इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ व्यापारी सुनिल बांठिया ने अनिल पाहूजा को शुभकामनाएं दी और भारतीय जनता पार्टी एवं व्यापार मंडल दोनों का सक्रिय कार्यकर्ता होने पर उनका आभार भी व्यक्त किया, शहर के समाजसेवी भामाशाह बंधु दिलीप मोदी / मनोज मोदी, कर्मचारी नेता राजकुमार जीनगर, अनाज मंडी व्यापारी बंधु सतीष खत्री,प्रेम खत्री, नरेंद्र खत्री, भाजपा नेता ऐडवोकेट सुरेश कुमार शर्मा, त्रिलोक सिंह चौहान, कुणाल कोचर ,राजकुमार पारीक पत्रकार के.के. सिंह, सैय्यद अख्तर भाई, के.कुमार आहूजा,आरसी सिरोही, समाजसेवी दिनेश सिंह भदौरिया, मौहम्मद ईकबाल सहित आदि ने माला पहनाकर, दुपट्टा पहनाकर ओर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर श...

रीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन,आक्रोशित हूए यूवा तो पुलिस से हुई झड़प

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर : हाल ही में प्रदेश में आयोजित हुई रीट परीक्षा में धांधली को लेकर सोमवार को भाजयुमो द्वारा पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया गया।   भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बीकानेर देहात चैन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बीकानेर में देहात व शहर भाजयुमो के अध्यक्ष जसराज सिंवर एवम वेदव्यास के संयुक्त नेतृत्व में  नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तुलसी सर्किल से पैदल मार्च करके कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और अपना विरोध प्रदर्शन जताते हुए कहा कि सरकार रीट उत्सव के रूप में मना रही है जबकि यह रीट उत्सव नहीं चीट उत्सव था । जिसमें जमकर धांधली हुई और जिससे लाखों बेरोजगारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ इस खिलवाड़ को भारतीय जनता युवा मोर्चा कभी सहन नहीं करेगा ।  प्रदर्शन में शामिल भाजयुमो के प्रदेश मंत्री रजनीश कस्वां ने बताया कि रीट परीक्षा के दौरान जगह जगह धांधली हुई जोकि खुलकर सामने आई इस धांधली के कारण मेहनती वह अपने परिवार से दूर रहने वाले बेरोजगारों युवाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवकिशन मारू ने कहा कि बत्तीलाल जैसे...

वूमेन पावर सोसाइटी द्वारा महिला के लिए निशुल्क जांच कैंप आयोजित

बीकानेर बुलेटिन प्रदेश अध्यक्ष वूमेन पावर सोसायटी अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार निशुल्क महिला जांच कैंप का आयोजन पारीक चौक ज्ञानोदय में  किया गया। कैंप में विश्व स्तरीय मशीनों से बिना ब्लड सैंपल हाथों-हाथ रिपोर्ट दी जा रही है जिससे महिलाओं में होने वाली बीमारियों के जांच का पता चलता है एवं शरीर में 13 विटामिन व 11 से अधिक मिनरल की मात्रा की जाँच ,हड्डियों में कैल्सीयम की मात्रा की जाँच ,हार्ट में लिपिदस (lipids) की जाँच जैसे कलेस्टरॉल , HDL, LDL , से  लगभग 50 महिलाओं लाभार्थी हुइ।  कैंप की मुख्य विशेषता रही की हमारे स्वास्थ्य को हमेशा बेहतर रखने  सम्बंधी जानकारी न्यूट्रिशन एक्स्पर्ट  नीता सत्यानी जयपुर एवं उमा व्यास बीकानेर एवं नर्सिंग स्टाफ अरुणा सोनी, दीपा , स्मृति ( न्यूट्रीलाइट प्राइवेट सोशल हेल्थ कैंप प्रीवेंटिव हेल्थ)  कैंप द्वारा दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर हाथों हाथ एक्स्पर्ट से परामर्श  लेकर महिलाओं  में  दिन भर जितना  न्यूट्रिशन ,प्रोटीन विटामिन, चाहिए उस हिसाब से अपना दिन चरिया  का शेड्यूल तैयार करेंगे और अपने शरीर...

बीकानेर में रविवार को भी होगा ऑन स्पॉट टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन 160 सत्रों में लगेगी कोविशील्ड व कोवैक्सीन रविवार (10.10.2021) को बीकानेर शहर में पीबीएम जिरियाट्रिक सेंटर पर ऑनलाइन व अन्य 34 सत्रों में ऑन स्पॉट रेजिस्ट्रेशन कर होगा कोविड टीकाकरण।वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स से लगेगी कोविशील्ड, 123 ग्रामीण केन्द्रों पर ऑन स्पॉट टीकाकरण होगा। शनिवार को 318 केंद्रों पर लगे 17,636 टीके 6,339 को पहली व 11,297 को दूसरी खुराक दी गई। कोविशील्ड की 6,999 व को-वैक्सीन की 15,743 डोज लगाई गई।

सोमवार को बीकानेर के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर बुलेटिन विद्युत उपकरणों के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए सोमवार को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि सोमवार को प्रातः 7 बजे से पारीक चौक, कसाईयों की बारी, बिन्नाणी चौक, सोनगिरी कुआं, दाऊजी मन्दिर रोड़, चूनगरों का मोहल्ला, जोशीवाड़ा, दो पीर, डागा चौक, डूडी सिपाहियों का मोहल्ला, भाटियों का चौक, आसानियों का चौक, तेलीवाड़ा, रामपुरिया कॉलेज, बख्तावरों का कुआं, उदयरामसर रेलवे स्टेशन, रेगरों का मौहल्ला, कृषि मण्डी, रोडवेज बस स्टैंड, सागर होटल, उरमूल डेयरी, बसन्त विहार, लालगढ़ पैलेस, डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, सेक्टर सी (समता नगर) आदि क्षेत्रों में 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बीकानेर: देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह ने दिखाई बहादुरी,पुलिस ने फायरिंग कर 2 वान्टेड बदमाशों को दबोचा

बीकानेर बुलेटिन बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, थानाधिकारी संजय सिंह ने की बदमाशों पर फायरिंग भी खबर इस वक्त बीकानेर के देशनोक से हैं जहां थाना अधिकारी संजय सिंह बहादुरी दिखाते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार चूरु डीएसटी की टीम द्वारा व पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मिली कि दो बदमाश जोकि मोस्ट वांटेड है। जीन का नाम राजू राम और गणेश चंपा राम है इस पर बीकानेर डीटीएस और बीछवाल थाना पुलिस ने कार का पीछा किया बदमाश कार द्वारा पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार कर भाग गए जिसकी सूचना देशनोक थाना अधिकारी संजय सिंह को मिली तो उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों को दबोच लिया इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की। और पुलिस ने कार सहित बदमाशों को दबोच लिया।

बीकानेर:प्राइवेट स्कूल्स में आरटीआई के तहत आवेदन 11 अक्टूबर से

बीकानेर बुलेटिन राज्य के प्राइवेट स्कूल्स में पच्चीस प्रतिशत सीट्स पर इकोनोमिक वीकर स्टूडेंट्स को एडमिशन देने के लिए प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। अब 11 अक्टूबर से इसके लिए फार्म फिलिंग शुरू होगा और 28 नवम्बर तक ये प्रोसेस चलेगा। शिक्षा विभाग ने राज्य के महात्मा गांधी स्कूल में एडमिशन प्रोसेस पूरा करने के बाद प्राइवेट स्कूल्स में एडमिशन शुरू किया है। ये काम इतने विलम्ब से हो रहा है कि आधा सत्र बीत गया। प्रारम्भिक शिक्षा उप निदेशक चंद्र किरण पंवार ने टाइम फ्रेम जारी करते हुए बताया कि 11 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक पेंरेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे। 27 अक्टूबर को लॉटरी जारी की जायेगी। इसी आधार पर 28 अक्टूबर तक स्कूल संबंधित स्कूल में रिपोर्टिंग करेंगे। तीन नवम्बर तक रिपोर्टिंग की जा सकेगी। इसके बाद फार्म की जांच 9 नवम्बर तक की जायेगी। आवेदन फार्म में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उसमें करेक्शन के लिए 15 से 18 नवम्बर तक का समय दिया गया है। इसके बाद 28 नवम्बर तक स्कूल व पेरेंट्स मिलकर ऑनलाइन चयन करेंगे व स्टूडेंट्स को अपने आवेदन क्र...