बीकानेर बुलेटिन आज के समय मे भी ईमानदार व्यक्तियों की कमी नही है। ऐसा ही मामला बिकानेर में सामने आया जहां एक युवक देवराज चारण गांव सिंथल को सड़क पर 9200 रुपये पड़े मिले।इसके बाद फोटो पत्रकार दिनेश गुप्ता से संपर्क किया यह राशि सही हाथों में पहुंचे इसके बारे में विचार विमर्श किया जिसके बाद युवक ने आखिरकार 2 दिन बाद जिसके रुपये थे उनको उनके पैसे लोटा दिया। देवराज चारण ने पैसे लौटकर एक मिसाल कायम की ।कहते है पैसा ही सबकुछ होता है और बड़े बड़े इंसान में ये पैसा लालच पैदा कर देता है। लेकिन बिकानेर के देवराज चारण ने पैसे का लालच नही लेकर अपनी ईमानदार का परिचय दिया। दरअसल देवराज अपने काम से फड बाजार की और से आ रहे थे उसी दौरान उन्हें सड़क पर रुपयों की एक गड्डी मिली। जिसके बाद युवक ने पैसे उठाकर आसपास के लोगो से किसी के पैसे होने के बारे में पूछा लेकिन कोई संतुष्ट जवाब नही मिलने के बाद युवक देवराज ने पास की दुकान पर अपने फोन नम्बर छोड़ दिये। जिसके बाद 2 दिन बाद किसी ने दुकानदार से संपर्क कर पैसे खोने के बात बताई। जिसके बाद देवराज के नंबर पर बात कर अपने पेसो की डीटेल बताई। और युवक ने अपनी ईमानदारी को...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक