Skip to main content

जिला कलक्टर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 27 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्रामीणों से किया संवाद

बीकानेर बुलेटिन



योजनाओं की दी जानकारी, सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

बीकानेर, 12 अगस्त। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को ई-मित्र प्लस के माध्यम से जिले की 27 ग्राम पंचायतों के सरपंचों, पंचों और ग्रामीणों से संवाद किया। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा सभी पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और इनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे करें। जिला कलक्टर सहित सभी अधिकारी राजीव गांधी आईटी सेंटर से जुड़े, वहीं ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए ई-मित्र प्लस सेवा प्रारम्भ की गई है। इसके माध्यम से अनेक सुविधाएं ग्रामीण स्तर पर मिल सकेंगी। ग्रामीण इनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ई-मित्र प्लस के माध्यम से ग्रामीणों से सतत संवाद किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, घर घर औषधि योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आदि के बारे में बताया।
तीन दिन में दुरुस्त होंगे ट्यूबवेल
पांचू सरपंच ने ग्राम पंचायत के विभिन्न ट्यूबवेल खराब होने की शिकायत की। इस पर जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता को शुक्रवार को ही मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने और तीन दिनों में इन्हें दुरुस्त करते हुए अवगत करवाने के निर्देश दिए। उदासर में मृत पशुओं के निस्तारण से सम्बंधित समस्या के लिए शुक्रवार को ही विकास अधिकारी को मौके पर जाने के निर्देश दिए। 
*ग्रामीणों ने रखी बात, अधिकारियों ने दिए जवाब*
जिला कलक्टर द्वारा पहली बार एक साथ 27 पंचायतों के साथ किए गए संवाद को ग्रामीणों ने अच्छी पहल बताया और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत के ढीले तार दुरुस्त करवाने, विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र क्रमोन्नत करवाने, हड्डा रोड़ी के लिए स्थान स्वीकृत करवाने, विभिन्न क्षेत्रों में सड़कें बनाने, एएनएम सहित अन्य कार्मिक नियुक्त करवाने आदि समस्याएं रखी। जिला कलक्टर ने इनके सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।


जल जीवन मिशन के तहत होंगे घर-घर कनेक्शन
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके बाद अंतिम छोर तक पेयजल उपलब्धता की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। उन्होंने एनएफएसए के तहत लंबित आवेदनों का निस्तारण करने, मनरेगा के तहत अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त करने की बात कही। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई से सम्बंधित प्रकरणों के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए, जिससे यह प्रस्ताव स्वीकृति के लिए सरकार को भिजवाए का सकें।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चौधरी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर, उपनिदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।