Skip to main content

बीकानेर:चारण ने दिया ईमानदारी का परिचय

बीकानेर बुलेटिन



आज के समय मे भी ईमानदार व्यक्तियों की कमी नही है। ऐसा ही मामला बिकानेर में सामने आया जहां एक युवक देवराज चारण गांव सिंथल को सड़क पर 9200 रुपये पड़े मिले।इसके बाद फोटो पत्रकार दिनेश गुप्ता से संपर्क किया यह राशि सही हाथों में पहुंचे इसके बारे में विचार विमर्श किया जिसके बाद युवक ने आखिरकार 2 दिन बाद जिसके रुपये थे उनको उनके पैसे लोटा दिया। देवराज चारण ने पैसे लौटकर एक मिसाल कायम की ।कहते है पैसा ही सबकुछ होता है और बड़े बड़े इंसान में ये पैसा लालच पैदा कर देता है। लेकिन बिकानेर के देवराज चारण ने पैसे का लालच नही लेकर अपनी ईमानदार का परिचय दिया। दरअसल देवराज अपने काम से फड बाजार की और से आ रहे थे उसी दौरान उन्हें सड़क पर रुपयों की एक गड्डी मिली। जिसके बाद युवक ने पैसे उठाकर आसपास के लोगो से किसी के पैसे होने के बारे में पूछा लेकिन कोई संतुष्ट जवाब नही मिलने के बाद युवक देवराज ने पास की दुकान पर अपने फोन नम्बर छोड़ दिये। जिसके बाद 2 दिन बाद किसी ने दुकानदार से संपर्क कर पैसे खोने के बात बताई। जिसके बाद देवराज के नंबर पर बात कर अपने पेसो की डीटेल बताई। और युवक ने अपनी ईमानदारी को दिखाते हुए उनको पैसे लोटा दिए। 

दरअसल फड बाजार में ही जूतों की दुकान पर काम करने वाले किशन गिडवानी के ये पैसे थे। घर जाते समय उनकी जेब से रुपये निकल कर गिर गए। उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी कि उन्हें वापस पैसे मिलेंगे । लेकिन युवक के नम्बर मिलने के बाद और अपने पैसे वापस मिलने पर 
देवराज चारण की ईमानदारी को देखकर काफी खुश नजर आएं । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय मे इस तरह के ईमानदार लोग बहुत कम है। और उन्होंने देवराज चारण को साधुवाद देते हुए आगे बढ़ने का आशिर्वाद भी दिया।

बहराल इस वाकये से ये तो साबित हो गया कि ईमानदारी आज भी जिंदा है। कुछ लोगो के कारण थोड़ी ईमानदारी पर सवाल खड़े होते है लेकिन देवराज जैसे युवक भी है जो अपनी ईमानदारी का लोहा मनवाते है। वही किशन गिडवानी ने युवक का आभार जताते हुए उनका मिठाई खिलाकर मुह भी मीठा करवाया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।