Skip to main content

Posts

कोरोना अपडेट:राहत मिली आज की रिपोर्ट में आये पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन कोविड सम्बन्धी दैनिक रिपोर्ट कुल सेम्पल- 1878 पॉजिटिव-  3 रीकवर-.  17 कुल एक्टिव केस- 82 कोविड-केयर सेंटर- 00 हॉस्पिटल- 59 होम क्वारेन्टइन-23 मृत्यु  0 कन्टेन्टमेंट जोन- 09 10 माइक्रो कंटेनमेंट बीकानेर में आज फिर से कोरोना का ग्राफ लुढ़क गया है। इससे काफी राहत महसूस की जा रही है। सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में गुरुवार शाम को एक भी मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। वही सुबह की लिस्ट में 3 पॉजिटिव आए थे। इस प्रकार बीकानेर में आज कुल 3 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।

कोरोना अपडेट:2364 सेम्पल में आज निकले पॉजिटिव..

बीकानेर बुलेटिन कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीकानेर कोविड सम्बन्धी दैनिक रिपोर्ट दिनांक: 22-06-2021 कुल सेम्पल- 2364 पॉजिटिव-  8 रीकवर-.  22 कुल एक्टिव केस- 106 कोविड-केयर सेंटर- 00 हॉस्पिटल- 95 होम क्वारेन्टइन-11 मृत्यु  0 कन्टेन्टमेंट जोन- 09 10 माइक्रो कंटेनमेंट

जिला कलक्टर मेहता ने लूणकरनसर में क्रय विक्रय सहकारी समिति का किया निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 19 जून। जिला कलक्टर नमित मेहता ने लूणकरनसर में क्रय-विक्रय सहकारी समिति व ग्राम सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं केन्द्रों के माध्यम से किसानों को लाभांवित किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने ग्राम सेवा सहकारी समिति और क्रय-विक्रय सहकारी समिति लूणकरनसर  के व्यवस्थापक से खाद, बीज की वितरण प्रक्रिया का गहन जानकारी ली एवं रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने सीसीबी लूणकरनसर का भी निरीक्षण किया और बैंक द्वारा किसानों को दिए गए फसली ऋण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जीएसएस पर खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। जिला कलक्टर शनिवार को दोपहर बाद लूणकरनसर के क्रय-विक्रय सहकारी समिति के भण्डार व ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्यालय पहुंचे। यहां किसानों को दिए गए रबी एवं खरीफ ऋण, फसल बीमा, केन्द्र द्वारा खाद की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। समिति पर स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य रिकॉर्ड की जांच भी की। यहां उन्हें बताया गया कि खरीफ सीजन के लिए  क्रय-विक्रय सहकारी समिति में 1000 डीवीपी थैले, 1200 थैले यूरिया व 1400 बैग सुपर फास्ट फै...

बीकानेर:रविवार को 18+ का होगा वैक्सिनेशन,खुलेंगे 9 बजे स्लॉट

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को 18+ आयु वर्ग में वैक्सिनेशन होगा। RCHO डॉ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को 18+ (18-44) आयु वर्ग में वैक्सिनेशन होगा जिसके लिए आज रात 9 बजे ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होगा। वहीं 45+ आयु वर्ग में वैक्सिनेशन होगा। ध्यान रहे दोनों वर्गों में को-वैक्सिन और कोविशिल्ड की डोज लगेगी।

गंगाशहर:राणीदान की रणनीति नोखा रोड से जब्त किया अवैध डीजल बनाने का उत्पाद

बीकानेर बुलेटिन गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान की रही अहम भूमिका करीब 44 हजार लीटर पेट्रोलियम उत्पाद किए जब्त दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ की कार्रवाई नोखा रोड पर 16 हजार लीटर और नाल बाईपास पर 30 लीटर जब्त किया सूचना मिली थी कि  गुजरात की ओर से ऐसा पदार्थ बीकानेर में बड़ी मात्रा आ रहा है जो डीजल में मिलाकर बेचा जाता है। इस पर पुलिस ने  दोपहर बाद उपरोक्त ठिकानों पर छापेमारी की रासीसर निवासी राजेश विश्नोई को गिरफ्तार किया है वही दूसरा आरोपी निसार अहमद जो यह पदार्थ गुजरात से लेकर बीकानेर आया था। पुलिस की पूछताछ के बाद नाल गांव में भी ऐसा ही डीजल जैसा पदार्थ मिला। वहां पर भी छापेमारी की कार्रवाई की गई और डीजल बरामद किया गया।

मेडिसिन विंग के शिलान्यास से पूर्व संतों के सान्निध्य में हुआ रुद्राभिषेक

बीकानेर बुलेटिन ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने की शिरकत बीकानेर, 19 जून। श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर में प्रस्तावित मेडिसिन विंग के भूखंड पर शनिवार को महेश नवमी के अवसर पर वन औषधियों, पर्ण व इत्र के संयोग से रुद्राभिषेक किया गया। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।  ट्रस्ट द्वारा मेडिसिन विंग के निर्माण स्थल पर ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता रामेश्वरानंद महाराज, शिवबाड़ी के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद महाराज, पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में विद्वानों व पंडितों द्वारा रूद्राभिषेक व हवन करवाया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए यूट्यूब के माध्यम से इसका ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कि 400 बेड की इस विंग का शिलान्यास 23 जून को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। यह विंग बनने से बीकानेर सम्भाग और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय व्यवस्था सुदृढ़ीकरण सरका...

कोरोना अपडेट:2333 सेम्पल से महज इतने पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन दिनांक: 19-06-2021 कुल सेम्पल- 2333 पॉजिटिव-  9 रीकवर-.  31 कुल एक्टिव केस- 151 कोविड-केयर सेंटर- 00 हॉस्पिटल- 110 होम क्वारेन्टइन-41 कन्टेन्टमेंट जोन- 09 10 माइक्रो कंटेनमेंट बीकानेर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। लगातार कम होते आंकड़ों ने प्रशासन और स्वास्थ्य महकमें को राहत जरूर दी है । शनिवार को जारी पहली रिपोर्ट में 4 और दूसरी रिपोर्ट में महज 5 कोरोना संक्रमित ही रिपोर्ट हुए है । कोविड नोडल अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने दी जानकारी।