Skip to main content

Posts

बीकानेर:लापरवाही पड़ी भारी,जहरीली गैस से बेहोश,PBM रैफर

बीकानेर बुलेटिन जिले के श्रीडूंगरगढ़ में गौरव पथ पर ड्रैनेज चैम्बर की सफाई करते हुए पालिका के दो कार्मिक जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए तथा दोनों को बीकानेर रैफर कर दिया गया है। मौके पर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी भवानी शंकर व्यास, स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर, मजदूर यूनियन अध्यक्ष सुभाष जावा सहित बड़ी संख्या में पालिककर्मी व सामाजिक कार्यकर्ता भी तुरंत मौके पर पहुंच गए । ईओ भवानी शंकर व्यास ने बताया कि पालिका द्वारा कार्मिकों को सभी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए गए। है परन्तु व्यवहारिक रूप से वे असहज महसूस करते है तो प्रयोग नहीं करते है। इन्हें जागरूक करने के साथ ही ठेकेदार को पाबंद कर दिया गया है की आइंदा ऐसी लापरवाही नहीं बरती जाए।  

बीकानेर:पाँच सूत्री मांगों को लेकर औद्योगिक क्षेत्र प्रबंधक का किया घेराव

बीकानेर बुलेटिन आज दिनांक 14.6.2021 को पूर्व अध्यक्ष सुंदर जोशी के नेतृत्व में रीको बीकानेर के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अनूप सक्सेना का औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य पांच सूत्री समस्याओं के लिए घेराव किया गया। 5 सूत्री मांगों में स्पेशल बजट की एनआई टी जारी करना, बरसात के मौसम को देखते हुए नालों की साफ-सफाई एवं सिल्ट उठाने का कार्य, पूरे क्षेत्र की रोड लाइट चालू करवाना, जगह जगह अवैध कब्जे एवं झुग्गी झोपड़ियों को हटाना एवं कोविड-19 को देखते हुए रीको के सर्विस चार्ज में जो बढ़ोतरी की गई है उसे वापस लेना। घेराव के दौरान श्री अनूप सक्सेना जयपुर मुख्यालय फोन पर बात करके बताया कि इसी सप्ताह मे एनआई टी निकाल जाएगी। झुग्गी झोपड़ी एवं अवैध कब्जे हटाने के लिए आज ही एसपी को पत्र लिखकर फोर्स की व्यवस्था करेंगे। सर्विस चार्ज की बढ़ोतरी को वापस लेने के लिए आपका सुझाव जयपुर मुख्यालय को भेज दिया जाएगा।शेष सभी समस्याओं का निदान भी जल्द से जल्द कर दिया जाएगा। त्वरित कार्रवाई करने के लिए बीछवालऔद्योगिक क्षेत्र के सभी उद्योगपति वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अनूप सक्सेना का आभार व्यक्त करते हैं।  इस घे...

बीकानेर:18+ वैक्सिनेशन स्लॉट के लिये रहे आज तैयार, मगर केवल इन क्षेत्रों पर खुलेंगे सेंटर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में पिछले दिनों बम्पर वैक्सिनेशन सत्र का आयोजन हो रहा था। जिस पर आज फिर विराम लगता दिख रहा है। RCHO डॉ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में सोमवार को 18+ आयु वर्ग के लिए आज रात 9 बजे ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होगा। जो ग्रामीण क्षेत्रों के  चुनिंदा जगहों पर ही होगा। अब बीकानेर में कोरोना वैक्सीन बहुत कम मात्रा में बचीं हैं जिनको जोड़-तोड़ हिसाब-किताब से डोज का उचित उपयोग किया जाएगा।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जमीअत उलमा बीकानेर & एक रुपया रोज़ सेवा संस्था का सयुंक्त रक्तदान शिविर आयोजित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर: आज 14 जून 2021 सोमवार को एक रुपया रोज सेवा संस्था एवं जमीअत उलमा बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में पीबीएम ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी  नरेश कुमार गोयल व रमेश कुमार गहलोत जिला अध्यक्ष सोनिया गांधी आल इंडिया  ब्रिगेड कांग्रेस रहे,एक रुपया रोज सेवा संस्था के संस्थापक सिकन्दर  राठौड़ ने बताया कि आज के रक्तदान शिविर में 78 यूनिट रक्त संग्रह हआ, जमीअत उलमा बीकानेर के जनरल सेक्रेट्री मौलाना मोहम्मद इरशाद ने बताया कि रक्तदान करके किसी का भी जीवन बचाना,और किसी मजबूर के काम आना यह इंसान के सबसे अच्छे और भले  होने की निशानी है, इसलिए आज जिस किसी ने भी रक्तदान किया है उन सभी का धन्यवाद, एक रुपया रोज़ सेवा संस्था की शिवांगी भारद्वाज ने आज के शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापत  किया, जमीअत उलमा के मेडिकल हैल्प के सैयद इमरान ने बताया कि हम पिछले कई सालों से लगातार रक्तदान आयोजित करते रहे हैं इसबार हमारा पहला संयुक्त रक्तदान...

राज्य सरकार ने प्रदेश में हाईस्पीड डीजल की वैट दर कम करने का लिया निर्णय

बीकानेर बुलेटिन जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश में खनन क्षेत्र के लिए हाईस्पीड डीजल की वैट दर कम करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खनन व्यवसायियों को राहत देने के उद्देश्य से मैन्यूफेक्चरर तथा संनिर्माण उद्योग क्षेत्रों की तर्ज पर सस्ता डीजल उपलब्ध कराने की अधिसूचना के प्रारूप का अनुमोदन कर दिया है। वित्त विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान के पड़ोसी राज्यों में डीजल की दरें कम होने से व्यवसायिक गतिविधियों के लिए डीजल की बल्क खरीद प्रदेश के बाहर से की जाती है। इसके मद्देनजर पूर्व में ही मैन्यूफेक्चरर तथा संनिर्माण उद्योगों को प्रदेश में स्थित तेल कंपनियों से डीजल खरीदने पर राज्य वैट दर में रियायत दी जा चुकी है। इसके तहत खनन उद्योग को भी राजस्थान में स्थित तेल कंपनियों से डीजल खरीदने पर घटी हुई वैट दर का लाभ दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस निर्णय से प्रदेश में खनन क्षेत्र को राजस्थान में ही सस्ती दर पर डीजल खरीद का लाभ मिलेगा और राज्य सरकार को 108.84 करोड़ रूपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

अयोध्या जमीन खरीद मामले में भ्रष्टाचार के आरोप,AAP सहित कई राजनीतिक दलों ने की CBI और ED से जांच की मांग

बीकानेर बुलेटिन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन में भाजपा नेताओं पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाया है. मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने 18 मार्च 2021 को 12080 वर्ग मीटर जमीन 18.5 करोड़ रुपयों में खरीदी.  ट्रस्ट ने ये जमीन रवि मोहन तिवारी और सुल्तान अंसारी से खरीदी जिसमें ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्यक्ष गवाह बने.  सिसोदिया ने कहा कि ये बहुत खुशी की बात है कि मंदिर के लिए और जगह खरीदी गई ताकि मंदिर और ज़्यादा भव्य बन सके. इसके लिए सभी ने अपना चंदा दिया चाहे वे मजदूर हो, किसान हो व्यापारी हो सबने अपने बचत में से श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया. लेकिन दुःख इस बात का है कि इस जमीन की खरीद में बहुत बड़ा घोटाला किया गया है और श्रीराम भक्तों और उनकी आस्था के साथ विश्वासघात किया गया है. मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि जिस ज...

बीकानेर:अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ने गहलोत सरकार का जताया आभार

बीकानेर बुलेटिन अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेश महामंत्री अनूप सिंह इंदा एवं प्रदेश विधि मंत्री अविनाश व्यास द्वारा संयुक्त बयान जारी कर प्रबोधक के वरिष्ठ प्रबोधक पद पर पदोन्नति हेतु 5000 पद स्वीकृत करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का हार्दिक आभार प्रकट किया है महामंत्री  इंदा ने बताया की अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ की मांग के अनुसार वरिष्ठ प्रबोधक को उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान बनाकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने प्रबोधक का मान बढ़ाया है इस हेतु शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार का आभार