Skip to main content

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जमीअत उलमा बीकानेर & एक रुपया रोज़ सेवा संस्था का सयुंक्त रक्तदान शिविर आयोजित

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर: आज 14 जून 2021 सोमवार को एक रुपया रोज सेवा संस्था एवं जमीअत उलमा बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में पीबीएम ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी  नरेश कुमार गोयल व रमेश कुमार गहलोत जिला अध्यक्ष सोनिया गांधी आल इंडिया  ब्रिगेड कांग्रेस रहे,एक रुपया रोज सेवा संस्था के संस्थापक सिकन्दर  राठौड़ ने बताया कि आज के रक्तदान शिविर में 78 यूनिट रक्त संग्रह हआ, जमीअत उलमा बीकानेर के जनरल सेक्रेट्री मौलाना मोहम्मद इरशाद ने बताया कि रक्तदान करके किसी का भी जीवन बचाना,और किसी मजबूर के काम आना यह इंसान के सबसे अच्छे और भले  होने की निशानी है, इसलिए आज जिस किसी ने भी रक्तदान किया है उन सभी का धन्यवाद, एक रुपया रोज़ सेवा संस्था की शिवांगी भारद्वाज ने आज के शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापत  किया, जमीअत उलमा के मेडिकल हैल्प के सैयद इमरान ने बताया कि हम पिछले कई सालों से लगातार रक्तदान आयोजित करते रहे हैं इसबार हमारा पहला संयुक्त रक्तदान शिविर और कुल 9वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, अब्दुल क़य्यूम ख़िलजी ने बताया कि इस शिविर में प्रिंसिपल डॉक्टर मुकेश आर्य, डॉक्टर देवराज आर्य, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा, हसन अली गौरी,शिवांगी भारद्वाज, अंजुमन कादरी,सुरेंद्र जी शेखावत,मुमताज शेख, मुमताज बानो , दिनेश मोदी ,कन्हैया लाल भाटी, महेंद्र राठौड़, मंजू लता रावत  शबनम बानो  नवीन आचार्य  मधुबाला नागौरी लोहार समाज सेवा समिति के इकरामुद्दीन नागौरी ,रिजवान खान ,मनोज कुमार , जगदीश कुमावत(jd),दिनेश भदौरिया, टीपु सुल्तान सेवा संस्थान के अब्दुल कलाम, सईद भाई (नेताजी), फिक्रे मिल्लत ब्लड हैल्प सोसायटी के रफ्तार ख़ान, अब्दुल कादिर गौरी, एडवोकेट हैदर मौलानी,मोहम्मद राशिद कोहरी सैयद इमरान,अब्दुल कलाम ख़िलजी, हाफिज अ. रहमान, हाफिज अजमल और अतीकुर्रहमान गौरी आदि मौजूद रहे, साथ ही ब्लड बैंक के स्टाफ डॉक्टर अरुण भारती, डॉक्टर कुलदीप मेहरा, डॉक्टर विकास कालेर, डॉक्टर सुरेन्द्र कुमार प्रजापत ने सेवाएँ दी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।