Skip to main content

Posts

राजस्थान रीट-2021 परीक्षा स्थगित

बीकानेर बुलेटिन कोविड-19 महामारी के चलते 20 जून को प्रस्तावित रीट परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। वैसे पिछले कई दिनों से कोविड-19 की भयावह स्थिति को देखते हुए 20 जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को स्थगित ही माना जा रहा था। परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए थे। सरकार भी पिछले कई दिनों से नई परीक्षा तिथि पर मंथन कर रही है। लेकिन गुरुवार को इसे टालने का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया।  

बीकानेर:प्रेम का ऐसा रंग चढ़ा करवा दी पति की हत्या अब हवालात में दिन गिनने की बारी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। तीन दिनों पहले जयपुर हाई वे पर सेरुणा थाना क्षेत्र में मिले शव के मामले में सेरुणा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवाई थी। हत्या की ये वारदात प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार व सेरुणा थानाधिकारी मनोज कुमार ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि मृतक की शिनाख्त रघुवीरसिंह निवासी लखासर के रूप में की गई थी। मृतक का शव जयपुर हाई वे पर जोधासर पेट्रोल पम्प के सामने पड़ा मिला था। पुलिस ने इस मामलेे में संदेह होने पर गहन अनुसंधान किया तो मामला प्रेम प्रसंग का होना सामने आया।  जिस पर रेंज आई जी प्रफुल्ल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने विशेष टीम गठित कर निर्देश दिए। इन निर्देशों के तहत मुखबिरों को सक्रिय किया गया। आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए किए गए अनुसंधान में विशेष टीम ने हत्या को सड़क हादसे का रूप देने वाले मामले का पर्दाफाश किया। हत्या के इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी मृतक की पत्नी संजू कंवर निवासी लखासर, संजू का प्रेमी गणेशसिंह पुत्र नारायणसिं...

बीकानेर:18+टीकाकरण के लिये रहे तैयार,आज रात 9 बजे खुलेंगे स्लॉट

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में पिछले 3 तीनों से बम्फर वैक्सिनेशन सत्र का आयोजन हो रहा था। जिस पर आज फिर विराम लगता दिख रहा है। RCHO डॉ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में शनिवार को 18+ आयु वर्ग के लिए आज रात 9 बजे ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होगा। जो चुनिंदा जगहों पर ही होगा। अब बीकानेर में कोरोना वैक्सीन बहुत कम मात्रा में बचीं हैं जिनको जोड़-तोड़ हिसाब-किताब से डोज का उचित उपयोग किया जाएगा।

बीकानेर:वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स, 3 मोबाइल ओपीडी वेन के माध्यम से होगा कोविड टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 11 जून। बीकानेर शहर में संचालित 3 मोबाइल ओपीडी वेन शिविरों के दौरान अब 45+ आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण भी किया जाएगा। जिला कलेक्टर नमित मेहता की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने इस नवाचार के लिए तैयारी कर ली है ताकि आमजन को प्रेरित कर उनके घर के नजदीक टीकाकरण सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।  कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ ओ पी चाहर ने बताया की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में पहले से संचालित कुल 9 मोबाइल ओपीडी वेन में से तीन बीकानेर शहरी क्षेत्र में संचालित है। इनके द्वारा सोमवार से शनिवार प्रातः 8:00 से 2:00 बजे तक प्रतिदिन किसी एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आउटरीच ओपीडी सेवाएं दी जाती है। इनमें एक चिकित्सक व एक नर्सिंग स्टाफ रहता है। इनमें से तीन शहरी मोबाइल ओपीडी व्हेन द्वारा शनिवार से ही 45 प्लस आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।  आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दैनिक शिविरों के दौरान ही आशा व क्षेत्रीय पार्षद के सहयोग से आमजन को सूचित कर टीकाकरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। संबंधित यूपीएचसी पर उस दिन उपलब्ध वैक्सीन ...

कोरोना अपडेट:शुक्र है शुक्रवार को दिखी राहत,आज आये संक्रमित इन इलाकों से

बीकानेर बुलेटिन दिनांक: 11-06-2021 कुल सेम्पल- 1532 पॉजिटिव-  28 रीकवर-.  26 कुल एक्टिव केस- 368 कोविड-केयर सेंटर- 00 हॉस्पिटल- 170 होम क्वारेन्टइन-198 कन्टेन्टमेंट जोन- 09 19  माइक्रो कंटेनमेंट शुक्रवार को सुबह की पहली रिपोर्ट में  13 पॉजीटिव केस रिपोर्ट हुए जिससे कोरोना पर पूरी तरह अंकुश की आस दिखती हुई लेकिन शाम को दूसरी रिपोर्ट में 15 और पॉजीटिव केस रिपोर्ट होने से आंकड़ा फिर 28 पर आ गया। 

बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं को बीकेईएसएल ने दी राहत

बीकानेर बुलेटिन बीकेईएसएल के सीओओ शान्तनू भट्टाचार्य ने बताया कि जोधपुर डिस्कॉम के आदेशानुसार कृषि श्रेणी के अलावा अन्य सभी श्रेणी के उपभोक्ता, जिन पर अप्रेल व मई के बिलों की बकाया राशि 20 हजार रुपए तक है, वे अगर 25 जून तक सम्पूर्ण बकाया राशि जमा कराते है तो उन्हें विलम्ब शुल्क में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। 31 मार्च तक कोई बकाया राशि है तो उस पर यह छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषि श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं द्वारा अप्रैल व मई बिल की पूरी बकाया राशि 25 जून तक जमा कराने पर उन्हें विलम्ब शुल्क में पूरी छूट दी जाएगी। 31 मार्च तक कोई बकाया राशि है तो उस पर विलम्ब शुल्क में छूट नहीं दी जाएगी। इन सभी श्रेणी के उपभोवताओं द्वारा 25 जून तक सम्पूर्ण बकाया एकमुश्त जमा कराने पर विलम्ब शुल्क में छूट की राशि का समायोजन अगले बिलों में किया जाएगा। भट्टाचार्य ने बताया कि इन सभी उपभोवताओं के विद्युत कनेक्शन बकाया राशि के कारण 25 जून तक नही काटे जाएंगे।

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जून तक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 11 जून। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2020-21 के लिए विद्यार्थियों द्वारा पेपरलेस आॅनलाईन आवेदन पत्र पंजीकरण कर ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि को 21 जून तक बढ़ाया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि आवेदक को एसएसओ पोर्टल के माध्यम से विभागीय छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु आईकन स्कॉलरशिप(एस जे ई) के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट व दूरभाष नं. 1800-180-6127 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।