Skip to main content

Posts

राजस्थान में 7 जून से स्कूल आने के आदेश जारी

बीकानेर बुलेटिन   जयपुर। कोविड को देखते हुए बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गईं, बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा रहा है लेकिन सात जून से टीचर्स को स्कूल आना होगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक 7 जून से टीचर्स स्कूल आएंगे फिर आठ जून से शिक्षकों का रोटेशन तय किया जाएगा। आठ जून से आधे शिक्षक स्कूल आएंगे तो शेष को अगले दिन स्कूल आना होगा। कौन शिक्षक कब आएगा यह तय करने की जिम्मेदारी प्रिंसिपल की होगी। यानी रोटेशन से आधे शिक्षक स्कूल आएंगे तो आधे शिक्षक फील्ड में ड्यूटी करेंगे। फील्ड में रहने वाले शिक्षकों का दायित्व : प्रवेशोत्सव के लिए पुराने विद्यार्थियों से सम्पर्क करना। : नामांकन बढ़ोतरी के लिए उन्हें स्कूल से जोडऩा। : विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान करना : अभिभावकों से संवाद कर उन्हें विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं मिड डे मील, निशुल्क पाठ्यपुस्तक, स्कॉलरशिप आदि की जानकारी देना। : अभिभावकों को स्माइल व्हाट्सग्रुप से जोडऩा, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़ा जा सके। स्कूल में रह...

राजुवास बीकानेर ने राज्यपाल राहत कोष में दिया 51 लाख रुपये का सहयोग

बीकानेर बुलेटिन कोरोना टीकाकरण एवं सहायता कार्यों के लिए दी राशि जयपुर, 4 जून। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने शुक्रवार को यहां राजभवन में भेंट कर 51 लाख रुपये का चेक राज्यपाल राहत कोष के लिए सौंपा। विश्वविद्यालय द्वारा यह राशि कोरोना महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण एवं अन्य सहायता कायोर्ं के लिए स्वयं के स्तर पर तथा संबद्ध महाविद्यालयों में स्वैच्छिक अंशदान अभियान चलाकर एकत्रित की गई है ।  राज्यपाल श्री मिश्र ने कोरोना के इस विकट दौर में बचाव हेतु टीकाकरण एवं राहत में सहयोग के लिए इस योगदान की सराहना की है। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं, ट्रस्ट आदि से भी इस कार्य के लिए सहयोग का आह्वान किया है।

गहलोत सरकार का फैसला, पुलिस कांस्टेबल के 8438 पदों पर होगी भर्ती

बीकानेर बुलेटिन जयपुर । राज्य सरकार राजस्थान पुलिस में आगामी दो वर्षों में पुलिस कांस्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए गृह विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार, राज्य बजट 2021-22 के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के क्रम में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4,438 रिक्त पदों और वर्ष 2022-23 के दौरान कांस्टेबल के 4,000 रिक्त पदों पर जयपुर स्थित पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान द्वारा भर्ती की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 5,438 पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त, चालानी गार्ड के 438 अन्य पदों का सृजन कर इन पर भर्ती के लिए भी स्वीकृति दी जा चुकी है। गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश के युवाओं को राजस्थान पुलिस में नौकरी के अवसर मिल सकेंगे। साथ ही, बड़ी संख्या में पुलिस कांस्टेबल के नियोजित होने पर पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था के प्रबंधन एवं अपराध नियंत्रण के कार्य और अधिक...

बीकानेर:नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा

बीकानेर बुलेटिन नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग की सूचना। एक युवक पर दो बाइक सवार युवकों अमित व तौहिद ने की फायरिंग।हमले में  भवानी सिंह नाम का  युवक बाल-बाल बचा। सूचना पर सीओ सिटी सुभाष शर्मा व नयाशहर सीआई गोविंदसिंह चारण मौके पर पहुंचे। बदमाशों की धरपकड़ के कर रहे प्रयास।

बीकानेर:18+टीकाकरण के लिये आज रात स्लॉट...

बीकानेर बुलेटिन 18+ शनिवार (5.6.2021) को नहीं होगा 18 प्लस आयु वर्ग (18 से 44 वर्ष) का कोविड टीकाकरण। लिहाजा आज रात ऑनलाइन स्लॉट/ अप्वाइंटमेंट बुकिंग नहीं खुलेगी।

गांधी काॅर्नर, एडवेंचंर विंग और साइकिल ट्रेक निर्माण स्थल का जिला कलक्टर ने लिया जायजा

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर एवं न्यास अध्यक्ष ने देखे यूआईटी के विकास कार्य बीकानेर, 4 जून। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने यूआईटी द्वारा शहरी क्षेत्र में सवा करोड़ रुपये से अधिक राशि से करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। मेहता ने सर्किट हाउस के पास बनाए जा रहे ‘गांधी काॅर्नर’ का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनके जीवन मूल्यों की जानकारी युवाओं को हो सके, इसके मद्देनजर इसका निर्माण करवाया जा रहा है। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा बनाई जाएगी। उनके जीवन मूल्यों पर आधारित पुस्तकें रखी जाएंगी, साथ ही स्लोगन भी लिखे जाएंगे। उन्होंने इसे माॅडल रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इस पर नगर विकास न्यास द्वारा 4.43 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। न्यास अध्यक्ष ने वृद्धजन भ्रमण पथ पर एडवेंचर विंग निर्माण कार्य भी देखा। इसके लिए नगर विकास न्यास द्वारा लगभग 38 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसमें क्लांइबिंग वाॅल, कमांडो नेट, जी-लाइन केबल, बैलेसिंग रोलर, मंकी क्राॅसिंग, जिग-जेग बैलेेंसिंग आदि उपकरण लगाए जाएंगे। उन्होंन...

बीकानेर:डॉ एस.के वर्मा संभालेंगे कार्यभार

बीकानेर बुलेटिन डॉ परमिंदर सिरोही अवकाश पर, डॉ एस.के वर्मा संभालेंगे कार्यभार बीकानेर, 4 जून। पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ परमिंदर सिरोही 5 और 6 जून को अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ एस.के वर्मा अधीक्षक का कार्यभार संभालेंगे।