Skip to main content

गांधी काॅर्नर, एडवेंचंर विंग और साइकिल ट्रेक निर्माण स्थल का जिला कलक्टर ने लिया जायजा

बीकानेर बुलेटिन





जिला कलक्टर एवं न्यास अध्यक्ष ने देखे यूआईटी के विकास कार्य


बीकानेर, 4 जून। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने यूआईटी द्वारा शहरी क्षेत्र में सवा करोड़ रुपये से अधिक राशि से करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शुक्रवार को निरीक्षण किया।

मेहता ने सर्किट हाउस के पास बनाए जा रहे ‘गांधी काॅर्नर’ का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनके जीवन मूल्यों की जानकारी युवाओं को हो सके, इसके मद्देनजर इसका निर्माण करवाया जा रहा है। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा बनाई जाएगी। उनके जीवन मूल्यों पर आधारित पुस्तकें रखी जाएंगी, साथ ही स्लोगन भी लिखे जाएंगे। उन्होंने इसे माॅडल रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इस पर नगर विकास न्यास द्वारा 4.43 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

न्यास अध्यक्ष ने वृद्धजन भ्रमण पथ पर एडवेंचर विंग निर्माण कार्य भी देखा। इसके लिए नगर विकास न्यास द्वारा लगभग 38 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसमें क्लांइबिंग वाॅल, कमांडो नेट, जी-लाइन केबल, बैलेसिंग रोलर, मंकी क्राॅसिंग, जिग-जेग बैलेेंसिंग आदि उपकरण लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एडवेंचर विंग के लिए आरसीसी और मैसेनरी कार्य पूर्ण हो चुका है। फैब्रिकेशन का कार्य शेष है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण करवाने के लिए उन्होंने निर्देशित किया।

राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर के चारों और बनने वाले साइकिल ट्रेक स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि आमजन के स्वास्थ्यवर्धन, पर्यावरण सुरक्षा एवं साइक्लिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए महाविद्यालय परिसर के चारों ओर 2.2 किलोमीटर लम्बा तथा 3 मीटर चौड़ा साइकिल ट्रेक बनाया जाएगा। इस पर लगभग 48 लाख रुपये व्यय होंगे। उन्होंने साइकिल ट्रेक स्थल का पैदल चलकर अवलोकन किया तथा यह कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने टैस्सीटोरी पार्क सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि टैस्सीटोरी पार्क में 7.24 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यकरण कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने इसमें बनने वाले फाउण्टेन का अवलोकन किया। यहां लाइटिंग तथा ग्रीनरी करवाने के साथ पिजन हाउस बनाने के लिए निर्देशित किया।

मेहता ने रविन्द्र रंगमंच में सौंदर्यकरण तथा ‘रीडिंग काॅर्नर’ निर्माण कार्य को देखा। नगर विकास न्यास द्वारा इन कार्यों पर 29.90 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके साथ ही डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम परिसर में स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज तथा टेनिस कोर्ट सहित मल्टीपल स्पोर्ट्स काॅम्पेलक्स बनाने के लिए स्थान का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कहा कि कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित ने सभी कार्यों की प्रगति के बारे में बताया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता, सहायक अभियंता एहसान अली, कनिष्ठ अभियंता श्रवण चैधरी, भव्यदीप, अलका कुरड़िया, सीना गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...