Skip to main content

Posts

गंगाशहर:शादी के झाँसे में दुष्कर्म, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन गंगाशहर थाना क्षेत्र के घड़सीसर में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर गंभीर मामला दर्ज करवाते हुए रिपोर्ट दी कि सुनील स्वामी ने उसको पहले शादी करने का वादा किया इस दौरान कई बार मिलना जुलना होता रहा इस दौरान सुनील ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाये और उसको शादी कराने का झांसा देता रहा और सुनील ने उसकी अश्लील फोटो खींची मना करने के बाद भी उसके बाद जब युवती ने शादी के लिए सुनील को कहा तो उसने मना कर दिया और कहा कि मै तेरे से शादी नहीं कर सकता हूं। इस पर युवती ने सुनील व एक अन्य किशोर नामक युवक पर गंगाशहर थाने में मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच राणीदान को सौंपी गई है।

बीकानेर:रेस्टोरेंट में बीयर बार,एक गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन करने और अवैध रूप से रेस्टोरेंट में बीयर बार पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सदर पुलिस थाने की टीम ने रामफूल मीणा के नेतृत्व में की गयी है। रामफूल मीणा से मिली जानकारी के अनुसार तीर्थम चौराहे से भुट्टों के चौराहे जाने वाले रास्ते पर बने हवेली रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 पेटी देशी शराब, 12 पेटी बीयर, अंग्रेजी शराब को जप्त किया है। पुलिस ने मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।

बाल कल्याण समिति की अपील,कोरोना के कारण बेसहारा हुए बच्चों की दें सूचना

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 26 मई। बाल कल्याण समिति (न्याय-पीठ) द्वारा अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसे बच्चे हैं, जो कोरोना महामारी के कारण बेसहारा हो गए हैं, जिनकी देखभाल करने करने वाला कोई नहीं है। उनकी देखभाल एवं सरंक्षण के लिए बाल कल्याण समिति (न्याय-पीठ) बीकानेर के समक्ष प्रस्तुत करें।  बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डाॅ. किरण सिंह ने बताया कि ऐसे बच्चे जो कोरोना महामारी के कारण बेसहारा हो गए हैं, जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, ऐसे बच्चों की जानकारी बाल कल्याण समिति को उपलब्ध कराई जाए। ऐसे बच्चों की देखभाल, शिक्षा, चिकित्सा, आवास, संरक्षण इत्यदि की सम्पूर्ण जिम्मेदारी बाल कल्याण समिति की होगी। कोरोना महामारी से बेसहारा हुए बच्चों के लिए समिति के सदस्यों की मौजूदगी में विस्तृत चर्चा की गई तथा इसके लिए बाल कल्याण समिति द्वारा पुलिस विभाग, चिकित्सालय पी.बी.एम हाॅस्पिटल एवं प्रशासन, जिले की चाइल्ड हेल्प लाईन को पत्र लिखा गया है। इस सम्बंध में आमजन से भी अपील की गई है। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की सदस्य सरोज जैन, एड.जुगल किशोर व्यास हर्षवर्द्धन सिंह भाटी तथा आई...

पीएनबी ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई राशन सामग्री

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 26 मई। पंजाब नेशनल बैंक के बीकानेर मण्डल द्वारा बुधवार को खारा में रहने वाले जरूरतमन्द लोगों को घर-घर जाकर राशन (आटा, चावल, तेल, चीनी, दाल एवं अन्य मसाले) का वितरण किया गया। पीएनबी के मण्डल प्रमुख संजीवसिंह ने सरपंच भैरुँसिंह, स्कूल प्राचार्या सुमन सेठी तथा अध्यापक पप्पूराम के सहयोग से जरूरतमन्द परिवारों की पहचान कर उनके घरों में ही राशन का वितरण करवाया | बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक रामप्रताप गोदारा ने बताया कि देश का दूसरा बड़ा बैंक होने के नाते पंजाब नेशनल बैंक दूर-दराज के इलाकों मे बैंकिंग सेवाए देने के साथ साथ समय समय पर सीएसआर एक्टिविटी के तहत नियमित अंतराल पर समाज एवं मानव हित के लिए भी तरह-तरह की गतिविधियां करता रहता है। उपमंडल प्रमुख विष्णु लाल बाना ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक समाज हित के कार्य आगे भी लगातार करता रहेगा। इस मौके पर शाखा रानी बाजार  शाखा प्रमुख सी के व्यास एवं प्रबन्धक परीक्षित भार्गव भी उपस्थित रहे |

कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण के कार्यों की माॅनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

बीकानेर बुलेटिन उपखण्डवार आरएएस अधिकारियों को दी जिम्मेदारी बीेकानेर, 26 मई। मुख्यमंत्रीे श्री अशोक गहलोत के ‘मेरा गांव - मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के तहत जिले में कोविड-19 के संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए 10 राजस्थान प्रशासन अधिकारियों को नोडल अधिकारी और 10 चिकित्साधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जिला कलक्टर नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर जिले में कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण, कोविड प्रबंधन, घर घर सर्वे की मोनिटरिंग, हैल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण के साथ साथ विभिन्न लक्षित समूहों के टीककारण की गति को बढ़ाने एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभार्थियों के शत-प्रतिशत पंजीकरण को सुनिश्चित करने एवं इसकी प्रभावी देखरेख के लिए जिले में उपखण्डवार नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए है।   जिला कलक्टर नमित मेहता ने खाजूवाला उपखण्ड के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम धोजक को नोडल अधिकारी तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डाॅ. राहुल हर्ष को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार श्रीडूं...

बीकानेर: "सेवा ही संगठन " के अन्तर्गत मास्क वितरण

बीकानेर बुलेटिन सेठ छगनमल जमना देवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य एवम भाजपा गंगाशहर मण्डल के साथ संयुक्त तत्वाधान में तेरापंथ भवन ,भीनासर के प्रांगण में मास्क वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह जी, महामंत्री मोहन सुराणा, उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल मौजूद थे। गंगाशहर मण्डल महामंत्री व ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष शिखर चन्द जी डागा ने बताया कि "कोरोना काल के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनरामजी मेघवाल की प्रेरणा से "सेवा ही संगठन के तहत मेरा बूथ कोरोना से मुक्त बूथ" प्रकल्प के अन्तर्गत 11000 मास्क गंगाशहर मण्डल के सभी बूथ अध्यक्षों ,पार्षदो ,व मण्डल पदाधिकारीयो को वितरित किये जाएंगे जिन्हें सभी अपने- अपने बूथ और क्षेत्र में आमलोगों को वितरित करेंगे ।डागा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा गंगाशहर  मण्डल के साथ मिलकर लगातार सेवा के कार्य जारी है सेवा कार्यो में लगातार 7 दिन तक पूरे मण्डल में सेनेटाइजेसन का कार्य किया गया,गो माता के लिए हरा चारा व स्वानों के लिए रोटियों की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जा रही है । कार्यक्रम के आरंभ...

बीकानेर:गुरुवार को 18 प्लस आयु वर्ग का टीकाकरण..

बीकानेर बुलेटिन 18+ गुरुवार (27.5.2021) को सीएचसी पूगल, हदां, गजनेर व लूणकरणसर में कुल 200 डोज के लक्ष्य के विरुद्ध होगा 18 प्लस आयु वर्ग (18 से 44 वर्ष) का टीकाकरण । बीकानेर शहर में नहीं होगा 18 प्लस आयु वर्ग का टीकाकरण । 18+ के कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन स्लॉट/ अप्वाइंटमेंट बुकिंग खुलेगी आज रात 9:00 pm 45+ गुरुवार (27.5.2021) को 42 केंद्रों पर होगा 45 प्लस आयु वर्ग (45 वर्ष से अधिक आयु के सभी) का कोविड टीकाकरण। अधिकांश केन्द्रों पर कोविशील्ड व कुछ पर को-वैक्सीन रहेगी उपलब्ध। को-वैक्सीन  की दूसरी डोज पहली डोज के 28 दिन बाद  कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद।  जिन्हें 4 मार्च तक पहली डोज लग चुकी वे ही गुरुवार को दूसरी खुराक के लिए घर से निकलें।