Skip to main content

Posts

बीकानेर:गंगाशहर में खाकी की संवेदनशील कोशिश...ड्यूटी के साथ मानव सेवा को सलाम

बीकानेर बुलेटिन अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए मददगार बन रही खाकी एसपी प्रीतिचन्द्रा ने शुरू करवाया एक हेल्प डेस्क खुद एसपी कर रही है यहां आने वाले कॉल्स की मॉनिटरिंग आज गंगाशहर थानाधिकारी एक बुजुर्ग महिला की दवा लेकर पहुँचे अकेली  रह रही थी वृद्धा, फोन कर मांगी थी मैडिकल हेल्प ऐसे में थानाधिकारी रानीदान उज्जवल ने पहुँचाई दवा और सहायता एसपी प्रीतिचन्द्रा कॉल कर ले रही जानकारी भी अब तक 15 बुर्जुगों तक प्रीतिचन्द्रा ने पहुँचवाई मदद। कानून व्यवस्था बनाने के लिए कठोर रहने वाली पुलिस भी नारियल के समान ही है। ऊपर से जितनी सख्त है अंदर से उतनी ही नर्म। गंगाशहर पुलिस ने आज एक बेसहारा की मदद कर यह साबित कर दिया है। गंगाशहर पुलिस ने मदद के महायज्ञ में ये आहुति देकर खाकी की शान बढ़ा दी है। मामला आज शाम का है, जब गंगाशहर नये बस स्टैंड के सामने चौधरी कॉलोनी निवासी एक वृद्धा ने पुलिस से मदद मांगी। दरअसल, वृद्धा अकेली रहती है, उसके पुत्र बाहर रहते हैं। उसे बुखार हो गया, कोरोना की आशंका लगी तो उसने बीकानेर एसपी ऑफिस के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। एसपी ऑफिस से सूचना गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण क...

बीकानेर की ऊर्जावान महापौर से पुराने समय से चली आ रही सफाई व्यवस्था में परिवर्तन की आस करता बीकानेर:- एडवोकेट मुकुंद व्यास

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में पुराने समय से चली आ रही सफाई व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता है, देश 21वीं सदी मैं प्रवेश कर गया है लेकिन सफाई व्यवस्था आज भी प्राचीन समय से ही जो चली आ रही है वही चल रही है। बीकानेर में नालियों की सफाई करते वक्त नालियों से जो गंदगी निकलती है उसे वही नाली के बाहर ही रख दिया जाता है और अगर नाली किसी व्यक्ति के घर के आगे से जा रही है और उसकी सफाई होती है तो यह गंदगी व्यक्ति के गेट के आगे ही डाल दी जाएगी।  पुरानी चली आ रही इस व्यवस्था में सफाई तो नाली की होती है लेकिन गंदगी पूरे मोहल्ले में व्याप्त हो जाती है। इस व्यवस्था का चित्रण आप साथ दी गई फोटो में देख सकते हैं। बीकानेर में एक युवा ऊर्जावान महापौर है जो इस व्यवस्था में परिवर्तन कर सकती है, और इस सफाई के नाम पर बढ़ाई जा रही गंदगी की व्यवस्था को बदलने का कुछ नवाचार विवाह पर द्वारा किया जा सकता है। अगर इस नवाचार को महापौर साहिबा अपनाती है तो वाकई एक नया और कारगर प्रयोग उनके द्वारा किया जाएगा जिससे निश्चित रूप से बीकानेर की जनता द्वारा सराहा भी जाएगा।  मैं एडवोकेट मुकुंद व्यास बीकानेर बुलेटिन न्यूज़...

दुखद खबर:शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता संवित सोमगिरिजी का देवलोक गमन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । अभी-अभी बीकानेर से दुखद खबर सामने आ रही है। परम पूज्य सोमगिरी महाराज का निधन हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले सोमगिरी महाराज की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। गत 30 अप्रैल से बीमार थे। कोविड पॉजीटिव से ठीक होने के बाद सांस की तकलीफ के चलते टीबी हॉस्पिटल में उपचाराधीन थे।

बीकानेर:पत्रकारों के वैक्सीनेशन के लिए विशेष शिविर आयोजित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 18 मई। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में मंगलवार को पी.बी.एम अस्पताल के जिरियाट्रिक सेंटर  में पत्रकारों एवं जनसंपर्क कार्यालय के कार्मिकों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 80 लोगों के मंगल टीका लगाया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य, आरसीएचओ डाॅ. राजेश गुप्ता, पीबीएम अस्पताल के टीकाकरण के नोडल अधिकारी डाॅ. नवल गुप्ता, आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य तथा बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क कार्यालय द्वारा पूर्व में पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाया गया था।

गंगाशहर:वार्ड 47 के महेश्वरी भवन में रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक तरल काढ़ा वितरण

बीकानेर बुलेटिन आयुर्वेद विभाग व नगर निगम बीकानेर के संयुक्त तत्ववाधान में रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक तरल काढ़ा वितरण का  कार्यक्रम आज 18/05/2020  को वार्ड 47  के महेश्वरी भवन,  नई लेन, गंगाशहर के प्रांगण में पार्षद सुमन छाजेड़ द्वारा संचालित हुआ| पार्षद छाजेड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम मै लगभग 500 व्यक्तियों को 'तरल काढ़ा" पिलाया गया, लोगो में काफी उत्साह देखने को मिला|कार्यक्रम की शुरुआत जिला महामंत्री मोहन सुराना व जेठमल नाहटा,सुमन छाजेड़ को काढ़ा पिला के की गई| इस अवसर पर अणुव्रत समिति गंगाशहर से प्राप्त "शुष्क काढ़ा" के 50 पैकेट वितरण किये गए| आयुर्वेद विभाग से डॉ.हरमीत सिंह,डॉ. सुनील दाधीच तथा वतन कुमार के दिशा निर्देशन में काढ़ा पिलाया गया|सम्पूर्ण व्यवस्था को संचालन करने में भाजपा पूर्व मण्डल महामंत्री जसकरण छाजेड़,भाजपा गंगाशहर मण्डल,अध्यक्ष जेठमल नाहटा,महामंत्री शिखर चन्द डागा,मघाराम नाई,प्रकाश मेघवाल उपाध्यक्ष शिव बच्छ,कैलाश सोनी मन्त्री स्वाति छाजेड़,शिव मारू,मूलचंद दैया,युवा मोर्चा महामंत्री शिव शंकर उपाध्याय व रघुवीर प्रजापत,सोरभ छाजेड़,सोहन सुराना,सम्पत बाफना, महि...

कोरोना अपडेट:सेम्पल से दिखने लगी राहत, रिकवरी भी साथ दे रही,जारी हुई आज की रिपोर्ट

बीकानेर बुलेटिन दिनांक: 18-5-2021 कुल सेम्पल- 2606 पॉजिटिव- 599 रीकवर-. 705 कुल एक्टिव केस- 5921 इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट- 45 होम क्वारेन्टइन- 4958 कन्टेन्टमेंट जोन- 11 326 माइक्रो कंटेनमेंट बीकानेर में कोरोना पाॅजिटिव लगातार बढ़ रहे हैं। अभी मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में। 599 कोरोना पाॅजिटिव मिलें है। वहीं सुबह की पहली लिस्ट में 405 कोरोना पाॅजिटिव मिलें थें अभी शाम की रिपोर्ट में 194 कोरोना पाॅजिटिव ओर मिलें है।

बीकानेर:कोरोना वैक्सीन के लिए 18+ आयु वर्ग का होगा वैक्सिनेशन, जाने पूरी खबर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में कोरोना वैक्सीन के लिए 18 से 44 आयु वर्ग को एक बार फिर इंतजार करना पड़ेगा। मंगलवार को लगभग 35 जगहों पर 18+ आयु वर्ग में वैक्सिनेशन हुआ। पूरे देश सहित बीकानेर में भी युवाओं मैं टीकाकरण को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। बीकानेर में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिए रोजाना रात को 9 बजे लोग टीकाकरण के लिए अपना अपॉइंटमेंट फिक्स करते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में बहुत से लोग इस प्रक्रिया के तहत निराश भी हो जाते हैं क्योंकि यह प्रक्रिया इतनी तेज गति से चलती है कि लोग अपना अपॉइंटमेंट फिक्स नहीं करवा पाते इन सब के बीच आज बीकानेर में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट प्रोसेस लिंक नहीं खुलेगा। आपणी हथाई से बातचीत में आर सी एच ओ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आज बीकानेर में रात 9 बजे खुलने वाला स्लॉट नहीं खुलेगा। 45+ आयु वर्ग में बुधवार को COVISHIELD और Covaxin दोनों वैक्सीन I डोज और II डोज के लिए उपलब्ध रहेगी। लेकिन नियमानुसार COVISHIELD वैक्सीन की II डोज उन्हीं को लगेगी जिनको 12 सप्ताह (84 दिन) हो चुके हो। ध्यान रहे अनावश्यक भीड़ ना करें नियमों का पालन करें...