Skip to main content

Posts

कोरोना के इलाज से हटाई गई प्लाज्मा थेरेपी,चिकित्सीय प्रबंधन दिशा-निर्देशों से हटाया गया

बीकानेर बुलेटिन नई दिल्ली: प्लाज्मा थेरपी को चिकित्सीय प्रबंधन दिशा-निर्देशों से हटा दिया गया है. इस संबंध में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जानकारी दी है. प्लाज्मा थेरपी बीमारी की गंभीरता या मौत की संभावना को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे पहले शनिवार को सूत्रों ने बताया था कि कोविड-19 संबंधी आईसीएमआर की राष्ट्रीय कार्यबल की बैठक में सभी सदस्य इस पक्ष में थे कि कोविड-19 के वयस्क मरीजों के उपचार प्रबंधन संबंधी चिकित्सीय दिशा-निर्देशों से प्लाज्मा पद्धति के इस्तेमाल को हटाया जाना चाहिए क्योंकि यह प्रभावी नहीं है और कई मामलों में इसका अनुचित रूप से इस्तेमाल किया गया है. प्लाज्मा पद्धति को दिशा-निर्देशों से हटाने का फैसला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन को पत्र लिखकर देश में कोविड-19 के उपचार के लिए प्लाज्मा पद्धति के ‘‘अतार्किक और गैर-वैज्ञानिक उपयोग’’ को लेकर आगाह किया था. पत्र आईसीएमआर प्रमुख बलराम भार्गव और एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को भी भेजा गया था.

बीकानेर:ठेले की आड़ में गुटका सप्लाई, परचून की दुकान निर्धारित समय के बाद भी खुली , निगम ने दोनों दुकाने की सीज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 17 मई। कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने पर नगर निगम द्वारा 2 प्रतिष्ठानों को आगामी आदेशों तक सीज किया गया है।  निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन लॉकडाउन के दौरान कोरोना एडवाइजरी की सख्ती से पालना करवाने के उद्देश्य से निगम के कोरोना प्रवर्तन दल ने यह कार्रवाई की। दल प्रभारी जगदीश खींचड़ के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के दौरान राजकीय नेत्र चिकित्सालय के सामने स्थित ठेले वाला, बाहर से पर्दा लगा कर अंदर से तंबाकू सामग्री विक्रय करता पाया गया।  ठेले पर अनावश्यक भीड़ भी थी, इसके मद्देनजर ठेले को सीज कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान ठेला संचालक मौके से अकेला छोड़कर भाग गया। इसी प्रकार जिला परिषद के पीछे, मंजू कॉलोनी स्थित प्रहलादराय जोशी जनरल स्टोर अनुमत समय के पश्चात भी खुला पाया गया और वहां अनावश्यक भीड़ थी। इसके मद्देनजर इसे सीज किया गया। कार्यवाही में किशन व्यास, विनोद स्वामी आदि साथ रहे।

जिला कलेक्टर ने किया पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन तूफान ताऊते की चेतावनी के मद्देनजर व्यवस्थाओं का लिया जायजा  बीकानेर, 17 मई। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सोमवार को पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तूफान ताऊते को लेकर जारी चेतावनी के मद्देनजर पीबीएम अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें तथा मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक तथा निगम के अधिकारी आपसी समन्वय रखें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही की जाए। उन्होंने एलएमओ तथा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का अवलोकन किया। एमसीएच विंग में ऑक्सीजन की उपलब्धता तथा सप्लाई की स्थिति जानी। पीबीएम अस्पताल के जेनरेटर्स के बारे में जानकारी ली तथा चलवाकर इनका अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर वार रूम और नियंत्रण कक्ष और अधिक सतर्क रहें। उन्होंने एमसीएच विंग सहित पीबीएम अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों तथा इनकी स्थिति के बारे में जाना। इस दौरान नगर निगम आयुक्त एएच गौरी तथा पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही आदि मौजूद रहे।

बीकानेर:फड़बाजार और बड़ा बाजार को केन्द्र बिंदु मानते हुए 500 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा प्रभावी, जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने जारी किए आदेश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 17 मई। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने तथा विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं लोक परिशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। यह आदेश 18 मई को प्रातः 6 बजे लागू होकर 24 मई तक प्रभावशील रहेगा। आदेशानुसार कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में फड़ बाजार तथा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ा बाजार को केन्द्र बिंदु मानते हुए 500 मीटर दायरे में यह निषेधाज्ञा प्रभावी होगी। इस क्षेत्र में निवासरत व्यक्ति अपने आवास से बाहर आवागमन नहीं करेंगे। उक्त क्षेत्र को जीरो मोबीलिटी क्षेत्र घोषित कर (लोकिंग एरिया में जन साधारण के आगमन-निर्गमन) प्रतिबंधित किया गया है। इस क्षेत्र में आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इस क्षेत्र में अवस्थित समस्त व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक संस्थान बन्द रहेंगे तथा समस्त सामूहिक गतिविधियां, रैली, जुलूस, धरना, सभा एवं समारोह इत्यादि पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेंगे। इस क्षेत्र में समस्त प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिब...

बीकानेर:बाहर से बंद ठेका अंदर चल रहा था बार, हुआ सीज

बीकानेर बुलेटिन कोरोना गाइडलाइन में अहराब ठेके सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खुले रह सकते है लेकिन ठेकेदारों द्वारा गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई जा रही है।  ऐसा ही देखने को मिला सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक ठेके में। सरदारशहर रोड स्थित एक शराब ठेका सोमवार शाम करीब 6 बजे बाहर से तो बन्द था लेकिन ठेके के अंदर बार चल रही थी। सूचना मिलने पर एसडीएम दिव्या चौधरी ने ठेके पर छापा मारा ओर ठेके को सीज किया है। एसडीएम चौधरी ने बताया कि ठेके पर पहुंचे तो कुछ व्यक्ति दुकान के अंदर शराब लेते हुए पाए गए। इसे कोरोना काल में कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन साबित हुवा ओर दुकान को सील कर आगामी आदेश तक सीज करने की कार्रवाई की।

बीकानेर:18+ का टीकाकरण आज स्लॉट खुलेगा या नही जाने पूरी खबर...

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में सोमवार को 45+ आयु वर्ग में डोज लगी। आज फिर रात 9 बजे ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होगा जिसमें मंगलवार को टिकाकरण 18 से 44 आयु वर्ग के लिए स्लाॅट की बुकिंग होगी। जो COVISHIELD लगेगी। समय का जरा ध्यान रखें। आसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में 35 जगहों पर 18+ आयु वर्ग वालों को वेक्सीनेशन की डोज लगाई जाएगी जिसमें शहर में 19 जगहों हॉस्पिटल व सीएचसी सहित ग्रामीण क्षेत्रों की 14 सीएचसी पर 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण किया जाएगा । जिसके लिए ऑनलाइन स्लॉट आज रात करीब 9 बजे ओपन होगा

ताऊते की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने की सभी आवश्यक तैयारियां

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 17 मई। ताऊते तूफान को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में कोविड मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसकी पुख्ता व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पीबीएम तथा जिला अस्पताल अधीक्षक के अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभी सरकारी अस्पतालों में इसकी माॅनिटरिंग करेंगे। वहीं निजी अस्पतालों के पर्यवेक्षण के लिए नियुक्त अधिकारियों को संबंधित अस्पताल की माॅनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही विद्युत निगम के अधिकारियों को अगले दो दिन राउंड दा क्लाॅक एक्टिव मोड में रहने और विद्युत सप्लाई बाधित होने की स्थिति में उसे अविलम्ब दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। इनके अलावा उच्च क्षमता वाले जनरेटर सेट रिजर्व रखे गए हैं, जिससे किसी प्रकार की तकनीकी खामी होने की स्थिति में तत्काल इनका उपयोग किया जा सके। शर्मा ने बताया कि मरीजों की आॅक्सीजन सप्लाई व्यवस्था ...