Skip to main content

ताऊते की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने की सभी आवश्यक तैयारियां

बीकानेर बुलेटिन







बीकानेर, 17 मई। ताऊते तूफान को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में कोविड मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसकी पुख्ता व्यवस्था की गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पीबीएम तथा जिला अस्पताल अधीक्षक के अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभी सरकारी अस्पतालों में इसकी माॅनिटरिंग करेंगे। वहीं निजी अस्पतालों के पर्यवेक्षण के लिए नियुक्त अधिकारियों को संबंधित अस्पताल की माॅनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही विद्युत निगम के अधिकारियों को अगले दो दिन राउंड दा क्लाॅक एक्टिव मोड में रहने और विद्युत सप्लाई बाधित होने की स्थिति में उसे अविलम्ब दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। इनके अलावा उच्च क्षमता वाले जनरेटर सेट रिजर्व रखे गए हैं, जिससे किसी प्रकार की तकनीकी खामी होने की स्थिति में तत्काल इनका उपयोग किया जा सके।

शर्मा ने बताया कि मरीजों की आॅक्सीजन सप्लाई व्यवस्था प्रभावित नहीं हो, इसको ध्यान में रखते हुए वाहनों में आॅक्सीजन गैस के भरे हुए सिलेण्डर तैयार रखे गए हैं जिससे जरूरत वाले क्षेत्रों में इन्हें तत्काल भेजा जा सके। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया गया है, कि अंधड़ या बरसात के कारण मुख्य मार्गों पर पेड टूटते हैं, तो उन्हें तत्काल हटाया जाए, जिससे आवागमन बाधित नहीं हो। इसी प्रकार आर्मी, बीएसएफ और सिविल डिफेंस से भी समन्वय स्थापित किया गया है। 


अतिरिक्त कलक्टर ने बताया कि सभी उपखण्ड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित नजर रखेंगे तथा आपदा प्रबंधन की टीम को एक्टिव रखेंगे। आमजन की किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके दूरभाष नंबर 0151-2226031 हैं। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से अगले दो दिन घरों से बाहर नहीं निकलने का आह्वान भी किया है। उन्होंने बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के अनुसार 18 और 19 मई को प्रदेश के कई जिलों में इसका सर्वाधिक असर रहेगा।

इस दौरान बारिश से निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है। इसके मद्देनजर किसानों को खुले आसमान के नीचे अथवा खलिहान में पड़े अनाज को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने, कृषि मंडियों में रखे हुए अनाज को ढककर व सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। साथ ही खेतों में लगे सोलर सिस्टम को अचानक तेज हवाओं से नुकसान नहीं हो, इसके मद्देनजर इन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। यदि आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन हो, बिजली चमके, तो पेड़ों के नीचे शरण ना लें। तेज अंधड़ के समय बड़े पेड़ों के नीचे और कच्चे मकानों में शरण नहीं लें। तेज अंधड़ के समय वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी बरती जाए।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...